कब्ज से मिनटों में मिलेगा छुटकारा, प्रेमानंद महाराज ने बताया अचूक उपाय, पेट भी हो जाएगा साफ
ब्रेकिंग न्यूज़

कब्ज से मिनटों में मिलेगा छुटकारा, प्रेमानंद महाराज ने बताया अचूक उपाय, पेट भी हो जाएगा साफ

Spread the love


खराब खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते पेट से जुड़ी समस्याएं लोगों को बहुत परेशान कर रही हैं, जिसमें कब्ज, गैस, दिनभर थकान, भारीपन और चिड़चिड़ापन सबसे आम हो चुके हैं। प्रेमानंद महाराज ने कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए अचूक उपाय बताया है। उन्होंने बताया कि कब्ज की समस्या किसी भी उम्र के लोगों को परेशान कर सकती है। इसके सबसे मुख्य कारण बिना समय खाना खाने, फाइबर की कमी, पानी कम पीने और फिजिकल एक्टिविटी की कमी होता है।

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि जब पेट सही से साफ नहीं होता, तो शरीर में भारीपन, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, कब्ज सिर्फ पेट की नहीं, बल्कि पूरे शरीर की गड़बड़ी का संकेत है। ऐसे में कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए खानपान से लेकर लाइफस्टाइल का ध्यान रखना भी बहुत ही आवश्यक है। प्रेमानंद महाराज के अनुसार, पेट का साफ रहना मन की शांति और शरीर की ऊर्जा दोनों के लिए बेहद जरूरी है।

कब्ज में प्रेमानंद महाराज का देसी नुस्खा

प्रेमानंद महाराज ने कब्ज से राहत पाने के लिए देसी नुस्खा बताया है। उन्होंने बताया कि एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी, आधा चम्मच सेंधा नमक और एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर रात भर के लिए रख दें। इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें, इससे आंतों की सफाई हो जाएगी। त्रिफला आंतों की सफाई करता है और मल को नरम बनाता है। गुनगुना पानी पेट की जकड़न खोलता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करता है। यह उपाय शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

इसबगोल की भूसी

इसबगोल जिसे साइलियम हस्क के नाम से भी जाना जाता है, एक आहार फाइबर है जो मल को बढ़ाने और शिथिलन को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह कब्ज के लिए सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला घरेलू उपाय है। एक गिलास दूध या गुनगुने पानी में 1-2 चम्मच इसबगोल मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है। यह आंतों को साफ करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

खाने के बाद वज्रासन

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि इसके अलावा खाने खाने के बाद योग आसन करने से भी कब्ज से राहत मिलती है और पाचन तंत्र अच्छा होता है। भोजन के बाद वज्रासन में 5 मिनट बैठें। इससे पाचन बेहतर होता है और गैस-कब्ज से राहत मिलती है।

पानी पिएं

रोजाना सुबह-सुबह पानी पिएं, सुबह उठते ही 2–3 गिलास तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना ज्यादा लाभकारी होता है। यह शरीर को साफ करता है और पेट तुरंत खाली करने में मदद करता है।

प्रेमानंद महाराज ने बताया कि यह घरेलू नुस्खा बेहद सरल, सुरक्षित और प्रभावी है। अगर आप इसे नियमित रूप से अपनाते हैं, तो न केवल कब्ज से छुटकारा मिलेगा, बल्कि शरीर हल्का, मन प्रसन्न और एनर्जी दोगुनी हो जाएगी।

आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *