करेंट अफेयर्स 24 जनवरी:  पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की; केंद्र ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स के लिए 942 नामों की घोषणा की
शिक्षा

करेंट अफेयर्स 24 जनवरी: पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की; केंद्र ने गैलेंट्री अवॉर्ड्स के लिए 942 नामों की घोषणा की

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • PM Modi Meets Indonesian President; Centre Announces 942 Names For Gallantry Awards

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ISRO 29 जनवरी को श्रीहरिकोटा से अपना 100वां मिशन लॉन्च करेगा। 7 और देश ‘ग्लोबल प्लास्टिक एक्शन पार्टनरशिप’ में शामिल हुए। वहीं, विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिन की चीन यात्रा पर जाएंगे।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो से मुलाकात की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 25 जनवरी को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ बैठक की।

बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ रक्षा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर बात हुई।

बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ रक्षा और व्यापार सहयोग बढ़ाने पर बात हुई।

  • दोनों देश समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और आतंकवाद से निपटने में सहयोग करेंगे।
  • फिनटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति बनी है।
  • भारत इंडोनेशिया के साथ स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां शेयर करेगा।
  • दोनों देशों की आपदा प्रबंधन एजेंसियां संयुक्त अभ्यास करेंगी।
  • इंडोनेशिया के प्रम्बानन हिंदू मंदिर के संरक्षण में भारत सहयोग देगा।

2. केंद्र सरकार ने 942 गैलेंट्री अवॉर्ड की घोषणा की: केंद्र सरकार ने आज, 25 जनवरी को वीरता (गैलेंट्री) और सेवा पदक (सर्विस मेडल) के लिए 942 नामों की घोषणा की।

वीरता और सेवा मेडल सैन्य, पुलिस और अन्य कर्मियों को वीरता और उनके बलिदान के लिए दिए जाते हैं।

वीरता और सेवा मेडल सैन्य, पुलिस और अन्य कर्मियों को वीरता और उनके बलिदान के लिए दिए जाते हैं।

  • विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (PSM) पाने वाले 101 लोग हैं।
  • सराहनीय सेवा के लिए मेडल (MSM) पाने वाले 746 कर्मी हैं।
  • 95 लोगों को वीरता पदक दिया गया, जिनमें 5 नाम ऐसे हैं जिन्हें मरणोपरांत सम्मानित किया गया।
  • जिन 95 गैलेंट्री अवॉर्ड्स की घोषणा की गई है, उनमें 28 नाम नक्सल-उग्रवाद प्रभावित इलाकों से हैं। 28 नाम जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से, 3 नाम नॉर्थ-ईस्ट और 36 नाम दूसरे क्षेत्रों से हैं।
  • वीरता पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों में सबसे ज्यादा नाम उत्तर प्रदेश से हैं। जम्मू-कश्मीर से 15 नाम हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. 7 और देश ग्लोबल प्लास्टिक एक्शन पार्टनरशिप में शामिल हुए: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) 2025 की वार्षिक बैठक में 7 और देश ग्लोबल प्लास्टिक एक्शन पार्टनरशिप (GPAP) से जुड़ गए हैं।

अब इस पहल में शामिल देशों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

अब इस पहल में शामिल देशों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।

  • GPAP के नए सदस्य देशों में अंगोला, बांग्लादेश, गैबोन, ग्वाटेमाला, केन्या, सेनेगल और तंजानिया शामिल हैं।
  • ये देश वैश्विक प्लास्टिक कचरे को कम करने, ड्यूरेबल मैटेरियल्स को बढ़ावा देने और रीसाइक्लिंग सिस्टम को मजबूत करने पर काम करेंगे ताकि पृथ्वी को स्वच्छ और हरित बनाया जा सके।
  • ग्लोबल प्लास्टिक एक्शन पार्टनरशिप एक अंतरराष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या का समाधान करना और प्लास्टिक कचरे को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना है।
  • यह वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम द्वारा 2018 में शुरू किया गया था।
  • GPAP विभिन्न सरकारों, व्यवसायों, और नागरिक समाज के साथ साझेदारी में काम करता है ताकि प्लास्टिक के सतत उपयोग और प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए ठोस समाधान तैयार किए जा सकें।

4. विदेश सचिव विक्रम मिस्री दो दिन चीन की यात्रा पर रहेंगे: विदेश सचिव विक्रम मिस्री कल यानी 26 जनवरी को चीन की दो दिन की यात्रा (26 और 27 जनवरी) पर जाएंगे।

यात्रा के दौरान मिस्री चीन के उपविदेश मंत्री के साथ बैठक करेंगे।

यात्रा के दौरान मिस्री चीन के उपविदेश मंत्री के साथ बैठक करेंगे।

  • इस बैठक में भारत और चीन के बीच आपसी हित से जुड़े सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
  • इस दौरान कैलाश मानसरोवर यात्रा समेत अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
  • यह वार्ता पहले से चल रही बैठकों का हिस्सा है, जिसमें विशेष प्रतिनिधियों और विदेश मंत्रियों के बीच चर्चा भी शामिल है।
  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 24 जनवरी को मीडिया ब्रीफिंग के दौरान इसकी जानकारी दी।

5. मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा को भारत लाया जाएगा: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि के तहत मुंबई हमले (26/11) के दोषी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है।

तहव्वुर राणा (64) को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था और वह इस समय लॉस एंजेलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में कैद है।

तहव्वुर राणा (64) को 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था और वह इस समय लॉस एंजेलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में कैद है।

  • मुंबई हमले (26/11) के दोषी तहव्वुर राणा को जल्द भारत लाया जाएगा।
  • 13 नवंबर 2024 को राणा ने निचली अदालत के प्रत्यर्पण के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने 21 जनवरी को खारिज कर दिया था।
  • राणा के पास प्रत्यर्पण से बचने का ये आखिरी मौका था।
  • मुंबई हमले की 405 पन्नों की चार्जशीट में राणा का नाम भी आरोपी के तौर पर दर्ज है।
  • इसके मुताबिक राणा ISI और लश्कर-ए-तैयबा का मेंबर है।
  • 26 नवंबर 2008 को मुंबई में लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने हमले किए थे।
  • हमला लियोपोल्ड कैफे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, ताज महल होटल पैलेस, ओबेरॉय ट्राइडेंट, कामा हॉस्पिटल, नरीमन हाउस, मेट्रो सिनेमा और सेंट जेवियर कॉलेज में किया गया था।

साइंट एंड टेक (SCIENCE & TECH)

6. ISRO 29 जनवरी को श्रीहरिकोटा से लॉन्च करेगा अपना 100वां मिशन: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO 29 जनवरी को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपना 100वां मिशन लॉन्च करेगा।

ISRO ने 25 जनवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

ISRO ने 25 जनवरी को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी है।

  • इस ऐतिहासिक मिशन के तहत जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट को लॉन्च किया जाएगा, जो एनवीएस-02 उपग्रह को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित करेगा।
  • जीएसएलवी-एफ15 रॉकेट, जीएसएलवी श्रृंखला की 17वीं उड़ान होगी और यह स्वदेशी क्रायोजेनिक स्टेज की 11वीं उड़ान होगी।
  • एनवीएस-02 उपग्रह भारतीय नेविगेशन प्रणाली (एनएवीआईसी) का हिस्सा है, जो दूसरी पीढ़ी का उपग्रह है।
  • इसका उद्देश्य भारत और इसके आसपास 1500 किलोमीटर की दूरी तक सटीक स्थिति, वेग और समय की जानकारी देना।

इंपॉर्टेंट डे (IMPORTANT DAY)

7. आज 15वां राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया: देशभर में आज 15वां राष्‍ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्‍ली में आयोजित मुख्‍य समारोह में शामिल हुईं।

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्‍ली में आयोजित मुख्‍य समारोह में शामिल हुईं।

  • इस आयोजन में विभिन्‍न देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों के प्रतिनिधि तथा प्रमुखों ने भी हिस्‍सा लिया।
  • इस साल मतदाता दिवस का विषय है- ‘नथिंग लाइव वोटिंग, आई वोट फोर श्‍योर’।
  • समारोह के दौरान राष्‍ट्रपति मुर्मु ने, सुचारू रूप से चुनाव संपन्‍न कराने के लिए राज्‍य और जिला अधिकारियों को बेस्ट प्रैक्टिसेस अवॉर्ड प्रदान किए।

निधन (DEATH)

8. वरिष्ठ लेखक और बॉम्बे हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज नरेंद्र चपलगांवकर का निधन हुआ: वरिष्ठ लेखक और बॉम्बे हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस नरेंद्र चपलगांवकर का आज, 25 जनवरी की सुबह निधन हो गया।

चपलगांवकर 88 वर्ष के थे।

चपलगांवकर 88 वर्ष के थे।

  • चपलगांवकर ने मराठी शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरूआत की।
  • उन्होंने 1970 के दशक में बीड में वकालत की।
  • 1980 के दशक में उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट की औरंगाबाद पीठ में न्यायाधीश के रूप में काम किया।
  • बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बनने से पहले, वे 1961 से 1962 तक दयानंद विज्ञान महाविद्यालय, लातूर के मराठी विभाग के पहले प्रमुख थे। उन्होंने वर्धा में आयोजित 96वें अखिल भारतीय मराठी साहित्य सम्मेलन की अध्यक्षता भी की।
  • उन्होंने केसरी, सकाळ, मराठवाड़ा और लोकसत्ता जैसे बीड के कई समाचार पत्रों के लिए लिखा है।
  • 16 वर्षों तक वकालत करने के बाद उन्होंने कुछ समय तक मुंबई में वकालत की।
  • जब औरंगाबाद में बॉम्बे उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित हुई, तो उन्हें उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में काम करने का अवसर मिला।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

9. कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल पूरा हुआ: आज, 25 जनवरी को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन का शनिवार सुबह ट्रायल किया गया।

ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज (चिनाब ब्रिज) से होकर गुजरी।

ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेल ब्रिज (चिनाब ब्रिज) से होकर गुजरी।

  • ट्रेन सुबह 8 बजे कटरा से रवाना हुई और 11 बजे कश्मीर के अंतिम स्टेशन श्रीनगर पहुंची। यानी 160 किलोमीटर का सफर 3 घंटे में पूरा किया।
  • इस ट्रेन को खास तौर पर कश्मीर के मौसम के हिसाब से डिजाइन की गई है और बर्फबारी में भी यह आसानी से चलेगी।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
  • ये ट्रेन कटरा से रामबन, बनिहाल, काजिकुंड, अनंतनाग और अवंतिपोरा होते हुए श्रीनगर जाएगी।
  • इस दौरान ये 359 मीटर ऊंचे चिनाब ब्रिज से ट्रेन गुजरेगी, जो एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।
  • ये ट्रेन इंडियन रेलवे के पहले केबल ब्रिज से गुजरेगी, जो रियासी के अंजि खाद में बना है।
  • साथ ही ये ट्रेन भारत की सबसे लंबी ट्रांसपोर्ट टनल से गुजरेगी, जो रामबन में है जिसकी लंबाई 12.75 किमी है।

उद्घाटन (INAUGURATION)

10. वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह हथकरघा सम्मेलन ‘मंथन’ का उद्घाटन करेंगे: नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह 28 जनवरी को हथकरघा सम्मेलन ‘मंथन’ का उद्घाटन करेंगे।

‘मंथन’ के दौरान गिरिराज सिंह हथकरघा बुनकरों के ई-पहचान पोर्टल और हथकरघा पुरस्कार ऑनलाइन मॉड्यूल का भी शुभारंभ करेंगे।

‘मंथन’ के दौरान गिरिराज सिंह हथकरघा बुनकरों के ई-पहचान पोर्टल और हथकरघा पुरस्कार ऑनलाइन मॉड्यूल का भी शुभारंभ करेंगे।

  • सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न हितधारकों के लिए हथकरघा क्षेत्र में विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं, नवाचारों और रणनीतियों को साझा करने के लिए एक मंच के रूप में कार्य करना है।
  • इस सम्मेलन में मंत्रालय के विभिन्न विभागों के लगभग 250 स्टेकहोल्डर्स और अधिकारी हिस्सा लेंगे।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

25 जनवरी का इतिहास:

  • 1971 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।
  • 1980 में नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि प्रदान करने का सिलसिला फिर से शुरू किया गया था। सम्मान प्रदान करने का चलन 8 अगस्त, 1977 को रोक दिया गया था।
  • 1980 में मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।
  • 1983 में विनोबा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया गया था।
  • 2002 में भारत ने मध्यम दूरी तक मार करने वाले परमाणु क्षमता से लैस ‘प्रक्षेपास्त्र’ का परीक्षण किया था।

पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

करेंट अफेयर्स 24 जनवरी: माइकल मार्टिन दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने; ‘अंडरवाटर सबमर्सिबल’ लॉन्च करेगा भारत

प्रियंका चोपड़ा-गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ की ऑस्कर नॉमिनेशन में एंट्री मिली। ट्रम्प ने क्रिप्टोकरेंसी कार्यकारी समूह बनाने को मंजूरी दी। वहीं, माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *