शिक्षा

करेंट अफेयर्स 28 सितंबर: देश में पहली नेचुरल गैस ट्रेन शुरू हुई, मेहली मिस्त्री का टाटा के ‘मेडिकल सेंटर ट्रस्ट’ से इस्तीफा

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • India First Natural Gas Train Launch | Mehli Mistry Resigns Tata Trust

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने UNGA को संबोधित किया

  • 26 सितंबर को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने UN के 81वें सत्र में ‘जनरल असेंबली ’ को संबोधित किया।
  • जयशंकर ने अपने सम्बोधन में आतंकवाद, वैश्विक संघर्ष और बहुपक्षीय व्यवस्था से जुड़े मुद्दे उठाए।
  • अपने इस संबोधन में जयशंकर संघर्षों को तुरंत रोककर शांति स्थापित करने की अपील भी की।
  • भाषण में वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और व्यापारिक समुद्री मार्गों को खुला रखने पर विशेष जोर दिया गया।
  • ये संबोधन वैश्विक तनावों के बीच भारत की विदेश नीति, सुरक्षा प्राथमिकताओं और वैश्विक शांति के रुख को स्पष्ट करने के उद्देश्य से दिया गया है।
  • जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को सामान्य बनाने और उसके परिणामों से बचने की कोशिश स्वीकार नहीं की जा सकती।
  • जयशंकर ने अपने सम्बोधन में आतंकवाद के वित्तपोषण और उसे समर्थन देने वालों के खिलाफ जीरो टोलरेंस पॉलिसी की भी बात कही।
  • जयशंकर ने गाजा/पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित जारी संघर्षों पर चिंता जताते हुए युद्ध समाप्त करने, तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा पर भी जोर दिया।
  • जयशंकर ने सम्बोधन में फिलिस्तीन के लिए अलग देश बनाने का समर्थन किया। उन्होंने टू-नेशन सॉल्यूशन यानी दो-राष्ट्र समाधान की बात कही।
  • इसके तहत इजराइल और फिलिस्तीन, दोनों के लिए अलग-अलग स्वतंत्र देश बनाने का प्रस्ताव है, ताकि दोनों के लोग शांति और सुरक्षा के साथ रह सकें।
  • UNGA में दुनिया भर के नेता 22 से 28 सितंबर तक सालाना उच्च-स्तरीय ‘जनरल डिबेट’ (आम बहस) के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इकट्ठा हुए हैं।
  • UNGA के 81वें सेशन की थीम रिस्टोरिंग ट्रस्ट, मैनेजिंग ट्रांसफॉर्मेशन, यूनाइटेड नेशंस डिलीवर्स फॉर ऑल है।
  • UNGA में यूनाइटेड नेशन के सभी 193 सदस्य देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हुए हैं।
  • UNGA को दुनिया की छोटी संसद भी कहा जाता है। 81वे सेशन की अध्यक्षता बांग्लादेश के खलीलुर रहमान कर रहे हैं।

UNGA में सभी देश ग्लोबल कनफ्लिक्ट, डेवलपमेंट, क्लाइमेट चेंज, वर्ल्ड पीस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।

UNGA में सभी देश ग्लोबल कनफ्लिक्ट, डेवलपमेंट, क्लाइमेट चेंज, वर्ल्ड पीस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।

नेशनल (NATIONAL)

3. गृह मंत्री अमित शाह ने ₹ 1,542 करोड़ की रेल परियोजनाएं शुरू कीं

  • 27 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में ₹ 1,542 करोड़ रुपए से ज्यादा की रेल परियोजनाएं शुरू कीं।
  • इस दौरान उन्होंने भारत की पहली LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस से चलने वाली ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई।
  • इस ट्रेन की खास बात ये है कि यह एक बार पूरी तरह से भरे टैंक में 2200 किलोमीटर तक की लंबी दूरी तय कर सकती है।
  • ये ट्रेन पूरी तरह से LNG बेस्ड होगी। हालांकि, इसका इंजन LNG और डीजल दोनों पर चल सकता है। यानी कि फ्यूल की मात्रा के हिसाब से इंजन LNG और डीजल के बीच स्विच कर सकता है।
  • इसके साथ ही करीब 313.27 करोड़ रुपए की लागत से साबरमती-सारखेज रेल लाइन के 21 किलोमीटर हिस्से को डबल करने का काम भी किया जाएगा।
  • ये काम मार्च 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना में साबरमती, गांधीग्राम, वस्त्रापुर और सारखेज स्टेशनों के साथ पुलों और रोड अंडरपास से जुड़े काम भी शामिल हैं।
गुजरात के मेहसाणा और साबरमती के बीच करीब 8 महीनों तक LNG ट्रेन का ट्रायल हुआ है।

गुजरात के मेहसाणा और साबरमती के बीच करीब 8 महीनों तक LNG ट्रेन का ट्रायल हुआ है।

इस्तीफा (Resignation)

3. मेहली मिस्त्री टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट से इस्तीफा दिया

  • 27 सितंबर को मेहली मिस्त्री के कोलकाता स्थित टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट से इस्तीफा देने की जानकारी सामने आई।
  • मेहली मिस्त्री ने इस फैसले की जानकारी ईमेल के जरिए दी। उनका कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है, इसके बाद वे इस पद की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे।
  • टाटा मेडिकल सेंटर के CEO से कहा कि उनके हटने के फैसले को आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया जाए।
  • मिस्त्री ने यह ईमेल टाटा ट्रस्ट्स के नए चेयरमैन नोएल टाटा समेत परिवार के अन्य ट्रस्टियों को भी भेजा है।
  • टाटा ग्रुप के दो सबसे बड़े और मुख्य चैरिटी ट्रस्टों ‘सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट’ और ‘सर रतन टाटा ट्रस्ट’ से मेहली मिस्त्री अक्टूबर 2025 में ही हट चुके हैं।
  • मेहली ने इससे पहले ‘RNT एसोसिएट्स’ कंपनी के डायरेक्टर पद से भी इस्तीफा दिया था।
  • ये वही कंपनी है जो रतन टाटा के व्यक्तिगत निवेशों जैसे ओला इलेक्ट्रिक और अर्बन कंपनी में लगे पैसे को संभालती है और इसका कुल पोर्टफोलियो ₹1,000 करोड़ से भी ज्यादा का है।
  • RNT एसोसिएट्स छोड़ने से पहले वे रतन टाटा से जुड़े दो अन्य चैरिटी ट्रस्टों का पद भी छोड़ चुके हैं।
  • टाटा ग्रुप के मुख्य ट्रस्टों से हटने के बाद भी मिस्त्री ‘सर रतन टाटा ट्रस्ट’ के अधीन आने वाले ‘टाटा एजुकेशन एंड डेवलपमेंट ट्रस्ट’ से जुड़े हैं।

टाटा मेडिकल सेंटर कोलकाता

  • कोलकाता का टाटा मेडिकल सेंटर बिना किसी मुनाफे के चलाया जाने वाला अस्पताल है, जिसमें 436 बेड हैं। यहां बेहद कम और किफायती खर्च पर कैंसर का इलाज किया जाता है।
  • इलाज के साथ-साथ यह सेंटर कैंसर की शुरुआती पहचान, बीमारी को फैलने से रोकने, मरीजों की देखरेख और इलाज के बाद उनकी देखभाल संभालने का काम भी करता है।
इसकी स्थापना साल 2005 में हुई थी और 16 मई 2011 को इस अस्पताल ने मरीजों का उपचार शुरू किया था।

इसकी स्थापना साल 2005 में हुई थी और 16 मई 2011 को इस अस्पताल ने मरीजों का उपचार शुरू किया था।

4. भारत के पहले पोर्ट-बेस्ड ई-मेथनॉल प्लांट का शिलान्यास

  • 26 सितंबर को भारत के पहले पोर्ट-बेस्ड ई-मेथनॉल उत्पादन संयंत्र का शिलान्यास किया गया।
  • 26 सितंबर को गुजरात के कांडला में भारत के पहले पोर्ट-बेस्ड ई-मेथनॉल उत्पादन संयंत्र की आधारशिला रखी गई।
  • ये ई-मेथनॉल प्लांट गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) पर बनाया जाएगा।
  • इस प्लांट की लागत कुल ₹2,300 करोड़ होगी। इस प्लांट से प्रतिदिन 150 टन ई-मेथनॉल (ग्रीन फ्यूल) बनाया जाएगा।
  • इसे दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) और असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड (APCL) मिलकर विकसित करेंगे।
  • इस प्लांट का उद्देश्य समुद्री जहाजों को पर्यावरण-अनुकूल ग्रीन फ्यूल की आपूर्ति करना है। इससे जहाजों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी।
  • ये पहल भारत के ‘ग्रीन शिपिंग’ रोडमैप का हिस्सा है। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत बंदरगाहों को हरित ऊर्जा केंद्र में बदला जा रहा है।
  • इसकी आधारशिला केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रखी।
  • भारत का लक्ष्य वर्ष 2070 तक नेट-जीरो (Net Zero) कार्बन उत्सर्जक बनना है।
ये ई-मेथनॉल प्लांट गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) पर बनाया जाएगा।

ये ई-मेथनॉल प्लांट गुजरात के कांडला स्थित दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA) पर बनाया जाएगा।

निधन (DEATH)

5. कन्नड़ ड्रम वादक देवा शिवमणि का निधन

  • 27 सितंबर को प्रसिद्ध कन्नड़ पर्कशनिस्ट ड्रम वादक ड्रमर देवा का निधन हो गया।
  • वे 64 साल के थे और कन्नड़ संगीत जगत में उन्हें ‘कन्नड़ के शिवमणि’ के नाम से जाना जाता था।
  • देवा ने अपने करियर की शुरुआत ड्रम साफ करने जैसे छोटे कामों से की थी। बाद में वे एक प्रसिद्ध ड्रमर बने और 800 से ज्यादा फिल्म साउंडट्रैक में ड्रम बजाए।
  • देवा ने इलैयाराजा, हंसलेखा और साधु कोकिला जैसे संगीतकारों के साथ काम किया।
  • देवा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में लाइव ड्रम बीट से दर्शकों का मनोरंजन करते थे।
  • देवा को 2026 में संगीत कला में अपनी निरंतर विरासत के लिए कला रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
देवा ने राजन-नागेन्द्र, उपेंद्र कुमार, सत्यम, टी. जी. लिंगप्पा, और वी. मनोहर जैसे कई लीजेंड्री संगीतकारों के साथ काम किया।

देवा ने राजन-नागेन्द्र, उपेंद्र कुमार, सत्यम, टी. जी. लिंगप्पा, और वी. मनोहर जैसे कई लीजेंड्री संगीतकारों के साथ काम किया।

मिसलिनीयस

6. TRAI ने 30 दिन का मोबाइल रिचार्ज कंपलसरी किया

  • 27 सितंबर को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने नियमों में बड़ा संशोधन करते हुए ‘टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (तेरहवां संशोधन) रेगुलेशंस, 2026’ लागू कर दिया है।
  • TRAI के नए नियम के मुताबिक अब टेलीकॉम कंपनियों के लिए 30 दिनों की वैलिडिटी वाले रिचार्ज और ऑनली वॉयस कॉल (Voice-Only) प्लान देना कंपलसरी किया।
  • पहले टेलीकॉम कंपनियां सिर्फ 28 दिनों का प्लान देती थीं, जिससे ग्राहकों को साल में 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता था।
  • नए नियम के बाद अब कंपनियों को 30 दिन का प्लान उपलब्ध कराना होगा। साथ ही ऐसे यूजर्स जो डेटा इस्तेमाल नहीं करते सिर्फ फोन कॉल करते हैं उनके लिए सस्ते प्लान लागू करने होंगे।
  • TRAI की स्थापना 1997 में TRAI एक्ट के तहत हुई थी, इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। ये फैसला कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री के अंतर्गत आता है।
  • नए नियमों के तहत अब रिलायंस जियो, एयरटेल, BSNL और वोडाफोन आइडिया जैसी सभी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों को पूरे 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स देने होंगे।

आज का इतिहास

  • 1837 में अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर ने दिल्ली का शासन संभाला।
  • 1907 में महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी सरदार भगत सिंह का जन्म हुआ।
  • 1929 में भारत की स्वर कोकिला भारत रत्न पार्श्व गायिका लता मंगेशकर का जन्म हुआ था।

————————————

ये खबर भी पढ़ें.. करेंट अफेयर्स 26 सितंबर:एमपी में 21 साल बाद 315 सरकारी बसें शुरू, अभिराम सिंह ICC के एसोसिएट मेंबर अपॉइंट हुए

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *