करेंट अफेयर्स 29 जनवरी:  ISRO ने 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया; अलेक्जेंडर लुकाशेंको 7वीं बार बेलारूस के राष्ट्रपति बने
शिक्षा

करेंट अफेयर्स 29 जनवरी: ISRO ने 100वां मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया; अलेक्जेंडर लुकाशेंको 7वीं बार बेलारूस के राष्ट्रपति बने

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • ISRO Successfully Launched 100th Mission; Alexander Lukashenko Became President Of Belarus For The 7th Time

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

‘लापता लेडीज’ जापान अकादमी फिल्म अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट हुई। 8वें अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की शुरुआत हुई। वहीं, सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा दिया।

ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

साइंट एंड टेक (SCIENCE & TECH)

1. ISRO ने नेविगेशन सैटेलाइट NVS-02 लॉन्च की: इंडियन स्पेस एजेंसी ISRO ने श्रीहरिकोटा स्‍पेस सेंटर से GSLV-F15 के जरिए NVS-02 सैटेलाइट लॉन्च किया।

जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट ने 29 जनवरी को सुबह 6:23 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरी।

जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट ने 29 जनवरी को सुबह 6:23 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से उड़ान भरी।

  • इसरो का यह 100वां लॉन्चिंग मिशन है।
  • NVS-02 को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित कर दिया गया है।
  • यह सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम का हिस्सा है, जो भारत में GPS जैसी नेविगेशन सुविधा को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • यह सिस्टम कश्मीर से कन्याकुमारी, गुजरात से अरुणाचल तक का हिस्सा कवर करेगा।
  • साथ ही, कोस्टल लाइन से 1500 किमी तक की दूरी भी कवर होगी। इससे हवाई, समुद्री और सड़क यात्रा के लिए बेहतर नेविगेशन हेल्प मिलेगी।
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो (ISRO) की स्थापना 15 अगस्त 1969 को की गई थी।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

2. ‘लापता लेडीज’ जापान अकादमी फिल्म अवॉर्ड के लिए हुई नॉमिनेट: आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार 2024 में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय कैटेगरी के लिए चुना गया है।

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के विजेता की घोषणा 14 मार्च को जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान की जाएगी।

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के विजेता की घोषणा 14 मार्च को जापान अकादमी फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान की जाएगी।

  • साल 2024 में जापान में रिलीज 204 अंतर्राष्ट्रीय फिल्मों में से ‘लापता लेडीज’ को टॉप 5 फिल्मों में से एक के रूप में चुना गया है।
  • इसमें किरण राव की ‘लापता लेडीज’ क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’, योर्गोस लैंथिमोस की ‘पुअर थिंग्स’, जोनाथन ग्लेजर की ‘द जोन ऑफ इंटरेस्ट’ और एलेक्स गारलैंड की ‘सिविल वॉर’ शामिल हैं।
  • लापता लेडीज फिल्म का निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है।
  • फिल्म की स्टोरी बिप्लब गोस्वामी ने तैयार की है। स्क्रीनप्ले और डायलॉग देसाई ने तैयार किए हैं।
  • फिल्म ‘लापता लेडीज’ 1 मार्च, 2024 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

3. दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हुई: दिल्ली के विजय चौक पर आज, 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हुई।

इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के 4 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों का समापन हो गया।

इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के 4 दिन तक चलने वाले कार्यक्रमों का समापन हो गया।

  • इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
  • इस दौरान तीनों सेनाओं और CAPF के बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनों की प्रस्तुति दी।
  • इसमें सेना, नेवी, एयरफोर्स और CAPF के बैंड ने शानदार धुनों का प्रदर्शन किया।
  • समारोह के समापन पर झंडे उतारे जाते हैं।

स्टेट इन न्यूज (STATE IN NEWS)

4. 8वें अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की शुरुआत हुई: हरियाणा के कुरूक्षेत्र के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर आज, 29 जनवरी से 8वें अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की शुरुआत हुई।

सीएम नायब सिंह सैनी ने आज, 29 जनवरी को आदि बद्री से अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ किया।

सीएम नायब सिंह सैनी ने आज, 29 जनवरी को आदि बद्री से अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का शुभारंभ किया।

  • आदि बद्री से शुरू होने वाले इस महोत्सव का समापन पिहोवा में होगा।
  • ये 7 दिवसीय महोत्सव 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगा।
  • इस सात दिवसीय महोत्सव को गीता महोत्सव की तर्ज पर मनाया जाएगा।
  • महोत्सव में राजस्थान को स्टेट पार्टनर बनाया गया है।
  • 12 फरवरी 2016 को तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से आयोजित सरस्वती महोत्सव समापन समारोह के दौरान महोत्सव को साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की घोषणा की थी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. अलेक्जेंडर लुकाशेंको 7वीं बार बने बेलारूस के राष्ट्रपति: रूस के सहयोगी अलेक्जेंडर लुकाशेंको 27 जनवरी को एक बार फिर से बेलारूस के राष्ट्रपति चुने गए हैं।

अलेक्जेंडर लुकाशेंको साल 1994 से इस पद पर बने हुए हैं।

अलेक्जेंडर लुकाशेंको साल 1994 से इस पद पर बने हुए हैं।

  • लुकाशेंको ने 86.8 प्रतिशत वोट प्राप्त किए।
  • उनके खिलाफ चार अन्य उम्मीदवार थे – सर्गेई सिरानकोव (3.21%), ओलेग गाइदुकेविच (2.02%), अन्ना कानोपत्सकाया (1.86) और अलेक्जेंडर खिज्न्याक (1.74%) शामिल थे।
  • यहां हर पांच साल में राष्ट्रपति को डायरेक्ट चुनाव के जरिए चुना जाता है और 50% से अधिक वोट पाने वाला उम्मीदवार विजेता घोषित होता है।
  • बेलारूस में राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 साल का होता है।
  • यहां पिछला चुनाव 9 अगस्त, 2020 को हुआ था, जिसमें अलेक्जेंडर लुकाशेंको को 80.1 फीसदी वोट मिले थे।

6. सर्बिया के प्रधानमंत्री का इस्तीफा दिया: सर्बिया के प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने खुद पर लगे भ्रष्‍टाचार के आरोपों के चलते 28 जनवरी को पद से इस्तीफा दे दिया।

आम चुनाव में ‘सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी’ द्वारा सर्वाधिक वोट हासिल करने के बाद, वुसेविक मई 2023 में प्रधानमंत्री बने थे।

आम चुनाव में ‘सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी’ द्वारा सर्वाधिक वोट हासिल करने के बाद, वुसेविक मई 2023 में प्रधानमंत्री बने थे।

  • दरअसल सर्बिया के दूसरे सबसे बड़े शहर नोवी सैड में 1 नवंबर को रेलवे स्टेशन की छत का एक हिस्सा गिर गया था, जिसमें पंद्रह लोगों की मौत हो गई थी।
  • इस घटना के बाद देश में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। सड़कों पर हजारों लोग उतर आए और इस घटना की जवाबदेही की मांग करने लगे।
  • सर्बिया के कानून के मुताबिक प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद इसे सर्बिया की संसद से मंजूरी मिलनी चाहिए।
  • मंजूरी के बाद 30 दिन के भीतर प्रधानमंत्री का चुनाव हो जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो आम चुनाव हो सकता है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

29 जनवरी का इतिहास:

  • 1779 में कलकत्ता से हिक्की का बंगाल गजट (Hicky’s Bengal Gazette) का पब्लिकेशन शुरू हुआ था। ये एशिया और भारत से पब्लिश होने वाला पहला अंग्रेजी अखबार था। इसके एडिटर जेम्स ऑगस्टस हिक्की थे और न्यूजपेपर की भाषा ब्रिटिश इंग्लिश थी।
  • 2019 में पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का निधन हुआ था।
  • 2007 में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने लंदन का बिग ब्रदर रियलिटी शो जीता था।
  • 1994 में भारत सरकार ने एयर कॉर्पोरेशन एक्ट 1953 को सस्पेंड कर दिया था।
  • 1993 में भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली ने टेस्ट डेब्यू किया था।
  • 1970 में इंडियन शूटर और एथेंस ओलंपिक 2004 के सिल्वर मेडल विनर राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जन्म हुआ था।

पिछले दिनों के करेंट अफेयर्स भी पढ़ें…

करेंट अफेयर्स 28 जनवरी: पीएम मोदी ने ‘मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025’ का उद्घाटन किया; 38वें राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का गठन हुआ। सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के CEO बने शैलेश कुमार दावे। वहीं, हिमाचल के सक्षम को ‘यंगेस्ट मैप जीनियस’ खिताब मिला। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *