करेंट अफेयर्स 4 फरवरी:  13 फरवरी को ट्रम्प से मिल सकते हैं पीएम मोदी; चीन ने अमेरिका पर लगाया टैरिफ
शिक्षा

करेंट अफेयर्स 4 फरवरी: 13 फरवरी को ट्रम्प से मिल सकते हैं पीएम मोदी; चीन ने अमेरिका पर लगाया टैरिफ

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • PM Modi May Meet Trump On February 13; China Imposed Tariffs On America,

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी 11 और 12 फरवरी को फ्रांस के दौरे पर होंगे। 13 फरवरी को ट्रम्प से भी मुलाकात हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ के फैसले को टाला। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण हैं…

नेशनल (National)

1.पीएम मोदी करेंगे फ्रांस दौरा: पीएम मोदी 11 और 12 फरवरी को फ्रांस के दौरे पर होंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम मोदी 13 फरवरी को ट्रम्प से भी मुलाकात कर सकते हैं।

इस बातचीत के बाद ही ट्रम्प ने खुलासा किया था कि मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस आ सकते हैं।

इस बातचीत के बाद ही ट्रम्प ने खुलासा किया था कि मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस आ सकते हैं।

  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी के दौरे की पुष्टि की।
  • फ्रांस 11-12 फरवरी को एआई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
  • पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच 27 जनवरी को बातचीत हुई थी।
  • इस बातचीत के बाद ही ट्रम्प ने कहा था कि मोदी फरवरी में व्हाइट हाउस आ सकते हैं।

2.महाराष्ट्र सरकार ने मराठी को सरकारी ऑफिसों में अनिवार्य किया: गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिसों में ऑफिशियली मराठी को अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के प्लानिंग डिपार्टमेंट ने 3 फरवरी को इसका नोटिफिकेशन जारी किया।

कार्यालयों और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के नाम वाले बोर्ड, अंदर लगाए जाने वाले नोटिस और साइनेज भी मराठी में ही होने चाहिए।

कार्यालयों और पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के नाम वाले बोर्ड, अंदर लगाए जाने वाले नोटिस और साइनेज भी मराठी में ही होने चाहिए।

  • सभी नगरीय निकायों, सरकारी निगमों और सहायता प्राप्त संस्थानों में भी मराठी का इस्तेमाल जरूरी होगा।
  • यह नियम पूरे राज्य में निर्देश बोर्ड और डॉक्यूमेंटेशन पर भी लागू किया गया है।
  • कोई अधिकारी इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
  • सरकारी दफ्तरों में भी मराठी में ही कम्युनिकेशन करना होगा। इसमें सिर्फ उन लोगों को छूट रहेगी, जो विदेशी हैं, महाराष्ट्र के बाहर से आए हैं या मराठी भाषी नहीं हैं।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

3.प्रोड्यूसर केपी चौधरी का निधन: रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म कबाली (तेलुगु वर्जन) के प्रोड्यूसर केपी चौधरी सोमवार को अपने घर में मृत पाए गए। उन्होंने फंदे से लटककर सुसाइड किया।

केपी चौधरी सिर्फ 44 साल के थे।

केपी चौधरी सिर्फ 44 साल के थे।

  • केपी चौधरी का पूरा नाम कृष्णा प्रसाद चौधरी है।
  • 2023 में वे ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार हुए थे।
  • रजनीकांत की फिल्म कबाली 22 जुलाई 2016 को रिलीज हुई थी।
  • फिल्म ने वर्ल्डवाइड 650 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की मूल भाषा तमिल थी।

विदेश (International)

4.डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर लगाए टैरिफ को होल्ड किया: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर टैरिफ लगाने के फैसले को 30 दिन के लिए टाल दिया है।

इससे पहले ट्रम्प ने 1 फरवरी को चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाने के फैसले पर साइन किए थे।

इससे पहले ट्रम्प ने 1 फरवरी को चीन से आने वाले सामान पर टैरिफ लगाने के फैसले पर साइन किए थे।

  • ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% और चीन पर 10% टैरिफ लगाने का फैसला लिया था।
  • चीन पर 10% टैरिफ का आदेश आज से लागू हो रहा है।
  • कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी 106 अरब डॉलर के अमेरिकी आयात पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था।
  • चीन की कॉमर्स मिनिस्ट्री ने मंगलवार को अमेरिका से आने वाले कोयला- LNG पर 15% और कच्चे तेल, कृषि मशीनरी व बड़े इंजन वाली कारों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया।

शपथ (Oath)

5. बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बने बोर्ट डी वेवर: बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बोर्ट डी वेवर ने सोमवार को शपथ ली। वेवर और प्रमुख मंत्रियों ने डच और फ्रेंच में शपथ ली। जबकि भाषाई विभाजन के दोनों पक्षों के 15 सदस्यों और कई अन्य लोगों ने रॉयल पैलेस में एक संक्षिप्त समारोह के दौरान अपनी-अपनी भाषा में शपथ ली।

वेवर ने राजा फिलिप को देखते हुए शपथ ली। उन्होंने कहा कि मैं राजा के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

वेवर ने राजा फिलिप को देखते हुए शपथ ली। उन्होंने कहा कि मैं राजा के प्रति निष्ठा की शपथ ली।

  • एन-वीए पार्टी के नेता बोर्ट डी वेवर ने एलेक्जेंडर डि क्रू की जगह ली है।
  • प्रधानमंत्री और प्रमुख मंत्रियों ने डच और फ्रांसीसी भाषा में शपथ ली।
  • वेवर ने सोमवार को ब्रसेल्स में होने वाले शिखर सम्मेलन में यूरोपीय संघ के नेताओं से मुलाकत भी की।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

4 फरवरी का इतिहास: विश्व कैंसर दिवस की शुरुआत 4 फरवरी 2000 को हुई थी।

  • 1628 : शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया।
  • 1922 : भारतीय शास्त्रीय संगीत के भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म हुआ।
  • 1938 : कत्थक नृत्य के देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म हुआ ।
  • 1948 : सीलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
  • 1973 : भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन हुआ। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
  • 1974 : महान भौतिकशास्त्री सुरेन्द्र नाथ बोस का निधन हुआ।
  • 1998 : अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
  • 2022: चीन में शीतकालीन ओलिंपिक की शुरुआत हुई।
  • 2024: नामीबिया के राष्ट्रपति हागे गेनगाब का कैंसर से 82 साल की उम्र में निधन।

कल का करेंट अफेयर्स भी पढ़ें

इंडियन-अमेरिकन सिंगर चंद्रिका टंडन को मिला ग्रैमी; पीएम मोदी वर्चुअली इंडोनेशिया के कार्यक्रम में शामिल हुए

पीएम मोदी रविवार को वर्चुअली इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सनातन धर्म आलयम के महाकुंभभिषेकम कार्यक्रम का हिस्सा बने। बियॉन्से लॉरेंस कंट्री म्यूजिक कैटेगरी में ग्रैमी जीतने वाली पहली ब्लैक वुमन बनीं। ऐसे ही कुछ प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *