खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के इंदिरानगर के रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में शनिवार देर रात दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या में पुलिस ने बहू शालू को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पाई-पाई का हिसाब लेने और घर में सीसी कैमरे लगाए जाने से नाराज बहू ने छह लाख में ससुर की सुपारी दी थी। शालू ने हत्या के लिए खौफनाक साजिश रची थी।
डीसीपी एसएम कासिम आबिदि ने बताया, शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल से कहा था कि जब पापा विनीत अपने कमरे में सो जाएं तो तकिया से उनका मुंह दबा देना। इससे उनकी मौत हो जाएगी। जब शालू और उसके पति सुब्रत लौटेंगे तो हार्ट अटैक से मौत की बात कहकर लोगों को गुमराह कर देंगे।
2 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बहू
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, दोनों सुपारी किलर (विशाल और राजकिशोर) यहीं गलती कर गए। दोनों हत्यारोपी दंपती के बेडरूम में दरवाजे के पीछे छिप गए थे। ऑटोमेटिक लॉक सिस्टम होने के कारण बेडरूम का दरवाजा पूरी तरह से बंद नहीं किया।
3 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, मौके पर पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनीत जब अपने कमरे में जाने लगे तो उनकी नजर बेटे के कमरे के थोड़े से खुले हुए दरवाजे और अंदर जल रही लाइट पर पड़ी। वह लाइट बंद करने के लिए कमरे में दाखिल हुए तो उनका सामना दोनों हत्यारोपियों से हो गया।
4 of 14
कानपुर में दवा कारोबारी का कत्ल, सीसीटीवी में कैद आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विशाल ने चाकू से विनीत पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। इस दौरान राजकिशोर विनीत को पकड़े हुए था। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश में कारोबारी विनीत का बेटा सुव्रत भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी सुब्रत को गिरफ्तार नहीं किया है।
5 of 14
हत्या के बाद फ्लैट में जांच करती पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, हत्यारोपी बहू ने अब तक अपना जुर्म कबूल नहीं किया है। बहू शालू, पूर्व कर्मचारी विशाल और उसके साथी राजकिशोर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
Spread the love वाराणसी जिले में अंधरापुल के निकट स्थित होटल रीजेंसी में शुक्रवार को अमर उजाला के श्रेष्ठ प्रधान कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के 120 प्रधानों को मुख्य अतिथि स्टांप एवं न्यायालय शुल्क, पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें दस ऐसे प्रधानों की कहानियां […]
Spread the love 01:29 AM, 24-Apr-2026 Mirzapur News: बांदा में तैनात उप निरीक्षक की कैंसर से मौत Sub-Inspector posted in Banda dies of cancer. और पढ़ें 01:29 AM, 24-Apr-2026 Shahjahanpur News: गुर्री गांव में आंगन में सोता रहा परिवार, घर में हो गई चोरी रोजा। गुर्री चौकी क्षेत्र के गुर्री गांव में बुधवार रात चोरों […]
Spread the love कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा रही स्लीपर बस तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर गांव के पास आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा रात करीब 11:45 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार बस के चालक को झपकी आ गई और […]