काजल ने पहली बार दिखाई बॉयफ्रेंड की झलक, तस्वीरें देख फैंस का चकराया सिर
सिनेमा

काजल ने पहली बार दिखाई बॉयफ्रेंड की झलक, तस्वीरें देख फैंस का चकराया सिर

Spread the love


Kajal Raghwani Boyfriend: भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस काजल राघवानी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की. जो सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल इन तस्वीरों में काजल ने फैंस को अपने बॉयफ्रेंड की झलक दिखाई है. जिसे देख हर कोई हैरान रह गया है.

काजल राघवानी ने दिखाई बॉयफ्रेंड की झलक

काजल राघवानी ने अपने बॉयफ्रेंड संग एक नहीं बल्कि चार तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने खास कैप्शन भी लिखा. एक्ट्रेस ने लिखा कि, “एक मुलाकात फिर से अपने बॉयफ्रेंड से बहुत दिनों के बाद…मेरे फेवरेट दादू..” कैप्शन के मुताबिक एक्ट्रेस ने फोटो में दिख रहे शख्स को पहले बॉयफ्रेंड बताया, फिर उन्होंने दादू भी कहा. एक्ट्रेस की ये पोस्ट देख अब उनके फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.  


यूजर्स ने पूछे तरह-तरह के सवाल

काजल की पोस्ट पर कुछ ही देर में हजारों लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी है. एक यूजर ने लिखा , “कैप्शन पढ़कर सर फट गया.” दूसरे ने लिखा, “भोजपुरी मूवी का बॉयफ्रेंड.” तीसरे ने कहा, ” अरे इनकी उम्र कुछ ज्यादा नहीं है.” इसके अलावा कुछ लोग तो एक्ट्रेस को शादी करने की सलाह भी देते हुए नजर आए.   

काजल राघवानी ने फैंस को पहली बार दिखाई अपने बॉयफ्रेंड की झलक, तस्वीरें देख यूजर्स का चकराया सिर

पांच साल तक इस एक्टर संग रिलेशनशिप में थी एक्ट्रेस

बता दें कि काजल राघवनी एक वक्त में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव संग रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. लेकिन फिर एक्ट्रेस ने खेसारी संग रिश्ता तोड़ दिया. इसके बाद कई दिनों तक बवाल भी मचा था. बता दें कि काजल कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

ये भी पढ़ें –

Jennifer Winget Net Worth: तलाक के बाद भी लैविश लाइफ जीती हैं जेनिफर विंगेट, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

 

 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *