फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र के जिजौली मोहल्ले में सोमवार को एक पिता ने अपने ही 12 वर्षीय बेटे मयंक की हसिये से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से मासूम के शव को एक बक्से में बंद कर ताला लगा दिया और मौके से फरार हो गया।
मयंक की हत्या में शाम तक जैसे पुलिस की जांच में परतें खुल रही थीं, वह पिता की क्रूरता की गवाही दे रहीं थीं। पुलिस और एफएसएल की छानबीन में पता चला है कि 12 साल के मासूम मयंक ने मौत के सामने हार मानने से पहले काफी संघर्ष किया था। जब उसके पिता ने हंसिये से हमला किया, तो वह अपनी जान बचाने के लिए कमरे, रसोई और सीढ़ियों पर इधर-उधर भागा, जिसके कारण पूरे घर की दीवारों और फर्श पर खून के छींटे फैल गए।
Trending Videos
2 of 9
फिरोजाबाद हत्याकांड।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटी के जाने का किया इंतजार, रची थी पूरी साजिश
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी राजेश कुमार ने बड़ी ही प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। वह सोमवार को फैक्टरी में काम पर नहीं गया। सुबह उसकी बेटी महिमा ननिहाल से वापस आ गई थी, जिससे राजेश की योजना में थोड़ी बाधा आई। उसने तब तक इंतजार किया जब तक महिमा दोपहर 2 बजे ट्यूशन नहीं चली गई। पुलिस का अनुमान है कि राजेश को डर था कि अगर वह दोनों बच्चों पर एक साथ हमला करेगा, तो शायद वे उस पर भारी पड़ जाएं। इसलिए उसने मयंक के अकेले होते ही उस पर हमला कर दिया।
3 of 9
फिरोजाबाद हत्याकांड।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे मिला शव
मक्खनपुर इंस्पेक्टर चमन शर्मा ने बताया कि पुलिस को शुरुआत में मयंक का शव नहीं मिला था। घर में चप्पा-चप्पा छानने के दौरान पुलिस ने दीवारों और फर्श पर बिखरे रक्त के निशानों का एक रूटमैप तैयार किया। इन निशानों का पीछा करते हुए पुलिस स्टोर रूम में रखे बक्से तक पहुंची, जिसमें ताला लगा था। ताला तोड़ने पर अंदर मयंक का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।
4 of 9
फिरोजाबाद हत्याकांड।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साक्ष्य मिटाने की नाकाम कोशिश
कातिल पिता ने अपनी करतूत छिपाने के लिए हर संभव कोशिश की थी। उसने हत्या के बाद बोरे से जगह-जगह से खून साफ किया और जिस बक्से में शव रखा था, उसे भी पानी डालकर धोया ताकि बदबू या खून के निशान बाहर न आएं। हालांकि, एफएसएल टीम ने सूक्ष्म निशानों के आधार पर पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।
5 of 9
फिरोजाबाद हत्याकांड।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाने से पहले दे दी मौत, 20 से 25 वार किए
हत्यारे ने मयंक के सिर से लेकर पेट तक 20 से 25 वार हंसिये से किए। पुलिस के अनुसार बच्चे के सिर में आठ से दस वार के निशान, कान, चेहरे, हाथ, पेट, छाती आदि शरीर के हिस्सों पर हंसिये से वार करने के निशान मिले हैं। बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बेटा संभवतः स्कूल ड्रेस बदलने के बाद रसोई में खाना लेने ही गया होगा, उसी वक्त हत्यारे ने उस पर हमला किया है।
Spread the love {“_id”:”67c9e66171e944310e0ce847″,”slug”:”six-year-old-student-of-delhi-public-school-in-agra-made-to-lick-spit-in-school-bus-2025-03-06″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘उसने जूते पर थूका, फिर मुझसे चटवाया, 30 चांटे भी मारे…’, डीपीएस के छह वर्षीय छात्र से अमानवीय हरकत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} स्कूल बस में अपने साथ हुई अमानवीय हरकत के बाद छह वर्षीय छात्र सहम गया। उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। किसी को कुछ नहीं बता रहा था। बीमार […]
Spread the love {“_id”:”6905b5a3571620555e0a3692″,”slug”:”dev-deepawali-2025-five-km-of-barricading-in-ganga-there-will-be-cuts-every-one-km-2025-11-01″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Dev Deepawali 2025: देव दीपावली पर गंगा में पांच किमी की बैरिकेडिंग, हर एक किमी पर होंगे कट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} घाट पर खड़ी नावें – फोटो : अमर उजाला विस्तार देव दीपावली पर दुनिया भर से काशी में पहुंचने वाली भीड़ को लेकर कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी […]
Spread the love बेटे डोरी लाल की भूमिका पुलिस को संदिग्ध लगी। बुधवार रात पुलिस ने मृतक के पुत्र डोरी लाल को पकड़ लिया। पूछताछ में वह टूट गया। Source link