काशी की बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: दक्षिण कोरिया में जीता पदक, बनीं UP की पहली पहली पैरा महिला खिलाड़ी
होम

काशी की बेटी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड: दक्षिण कोरिया में जीता पदक, बनीं UP की पहली पहली पैरा महिला खिलाड़ी

Spread the love


World Para Shooting Championships in South Korea: दक्षिण कोरिया में आयोजित वर्ल्ड पैरा निशानेबाजी में काशी की बेटी सुमेधा पाठक ने 10 मीटर पिस्टल की टीम स्पर्धा में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सुमेधा ने 10 मीटर पिस्टल की एकल स्पर्धा में स्वर्ण और मिक्स में कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया है।

Trending Videos

इस जीत के साथ सुमेधा के पदकों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। ऐसा करने वाली वह प्रदेश की पहली पैरा महिला खिलाड़ी बन गईं हैं। सुमेधा पाठक ने इस जीत का श्रेय बाबा काशी विश्वनाथ और माता-पिता और कोच को दिया है। 

उन्होंने बताया कि विदेशी धरती पर स्वर्ण जीतना का सपना बाबा काशी विश्वनाथ की कृपा से संभव हुआ है। 10 मीटर टीम स्पर्धा दूसरा स्थान कोरिया जबकि तीसरा स्थान चीनी ताइपे को मिला है। इसमें सुमेधा ने 1695 अंक हासिल कर वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *