उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक परिवर्तन और जातिवादी मानसिकता से हटकर बहुजन समाज को सम्मान दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आजकल जनहित के मुद्दों पर कम अपने-अपने स्वार्थ की राजनीति पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। यह चिंताजनक है।
Trending Videos
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि होली और रमजान पर्व के बीच देशभर में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की जयंती बनाई। इससे न सिर्फ हमें बल मिला बल्कि कांशीराम के विचार लोगों तक पहुंचे। कहा कि यूपी हमारे नेतृत्व में बनी सरकार ने वास्तव में सामाजिक परिवर्तन किया। मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनने से पहले बहुजन समाज के लोगों को सामान्य लोगों के बराबर कुर्सी या चारपाई पर बैठने का अधिकार नहीं था।
कहा कि 2007 में यूपी में हमारे नेतृत्व में बनी बसपा सरकार ने बहुजन को यह अधिकार दिलाया। इसके बाद बहुजन समाज के लोगों को सभी के बराबर कुर्सी और चारपाई पर बैठने को मिला। यही असल में सामाजिक परिवर्तन था। बहुजन समाज के लोगों को यह याद रखना चाहिए।
जातिवादी पार्टियों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे
मायावती ने कहा कि विपक्षी पार्टियां बहुजन समाज की एकमात्र पार्टी बसपा को कमजोर करने में लगी हैं। जातिवादी मानसिकता वाली पार्टियां डॉ आंबेडकर के विचारों को भी समाप्त करने की पुरजोर कोशिश की थी। लेकिन, बाबा साहेब और फिर कांशीराम ने ऐसे लोगों को उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। अब हम भी बहुजन समाज के हित में ऐसी जातिवादी पार्टियों के मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे।
Spread the love 10:11 AM, 21-Mar-2026 पुलिस की गाड़ी तोड़ी संवाद न्यूज एजेंसी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने और जाम खुलवाने के प्रयास में जुटे हुए थे। इस दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच भीड़ ने दिल्ली हाईवे पर पथराव कर दिया। जिससे कई वाहनों के शीशे टूट […]
Spread the love राजधानी लखनऊ में बीकेटी इलाके में शनिवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां साढ़ामऊ उपकेंद्र क्षेत्र में छत पर कपड़े उतार रही आठ साल की बच्ची 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे तुरंत केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने […]
Spread the love सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी में आत्महत्या करने वाले युवक अनिकेत की मंगेतर, उसकी मां, बहन और भाई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अनिकेत ने मरने से पहले वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी मौत के लिए मंगेतर को जिम्मेदार बताया था। मंगेतर शादी से पहले ही अपने प्रेमी के […]