टिपण्णी

काशी में भारी बारिश, गलियों में जल रहीं चिताएं: उत्तराखंड में बद्रीनाथ हाईवे बहा; MP-बिहार समेत 5 राज्य में अलर्ट

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Bihar UP Flood Alert LIVE Update; MP Rajasthan Delhi Rainfall Weather Photos Update | Uttarakhand Landslide

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बाद यूपी में अलर्ट जारी है। वाराणसी में भारी बारिश के बाद गंगा और प्रयागराज में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। काशी में मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर शवदाह स्थल पानी में डूब गए हैं। ऐसे में गलियों और छतों पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में देर रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। चमोली में लैंडस्लाइड के चलते निजमुला मार्ग बंद है। वहीं, बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ-मरवाड़ी पुल से आगे हाथीपहाड़ के पास करीब 30 मीटर सड़क बह गई। हाईवे बंद होने से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रभावित हुई है।

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। गुरुवार को पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड समेत 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

मध्यप्रदेश के निवाड़ी में बुधवार को तेज बारिश से कई इलाके डूब गए। पुलिस थाने में भी दो फीट तक पानी भर गया।

मध्यप्रदेश के निवाड़ी में बुधवार को तेज बारिश से कई इलाके डूब गए। पुलिस थाने में भी दो फीट तक पानी भर गया।

बिहार में खगड़िया जिले के परबत्ता में सरकारी स्कूल में घुटने भर पानी भर गया है। स्कूल बंद कर दिया गया है।

बिहार में खगड़िया जिले के परबत्ता में सरकारी स्कूल में घुटने भर पानी भर गया है। स्कूल बंद कर दिया गया है।

कानपुर में बुधवार को एक घंटे तेज बारिश हुई। शहर के VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया।

कानपुर में बुधवार को एक घंटे तेज बारिश हुई। शहर के VIP रोड पर 5 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया।

लखनऊ में करीब 2 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। मरीन ड्राइव में पानी भर गया।

लखनऊ में करीब 2 घंटे मूसलाधार बारिश हुई। मरीन ड्राइव में पानी भर गया।

छत्तीसगढ़ के रायपुर के माना इलाके में तेज बारिश से सड़क पर पानी भर गया था।

छत्तीसगढ़ के रायपुर के माना इलाके में तेज बारिश से सड़क पर पानी भर गया था।

जयपुर में बुधवार दोपहर बाद 1 घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया।

जयपुर में बुधवार दोपहर बाद 1 घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर में जगह-जगह पानी भर गया।

देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

02:33 PM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: हाईवे बंद होने से बद्रीनाथ धाम यात्रा रुकी

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में देर रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ-मरवाड़ी पुल से आगे हाथीपहाड़ के पास सड़क करीब 30 मीटर तक वॉशआउट हो गई। हाईवे बंद होने से बद्रीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा प्रभावित हुई है। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

11:38 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश के मुरैना में 2 युवक नदी में बहे

मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल में रुक-रुककर बारिश हो रही है। मुरैना में आसन नदी में ग्वालियर के 2 युवकों बह गए, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं, छतरपुर में नदी-नाले उफान पर हैं। यहां स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

11:35 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्वी राजस्थान में फिर बढ़ेंगी बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग ने कहा कि शुक्रवार से अगले हफ्ते तक राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कम रहेगी। इस दौरान मानसून की स्थिति कमजोर रहने की उम्मीद है। विभाग के अनुसार, सितंबर के पहले हफ्ते में पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। खासकर 4 से 7 सितंबर के बीच बारिश बढ़ने का अनुमान है।

10:15 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पाली में बिजली पोल गिरा, करंट से पिता-पुत्र की मौत

राजस्थान के पाली के खिंवाड़ा थाना क्षेत्र में पानी लेने जा रहे परिवार पर खेत में खड़ा क्षतिग्रस्त बिजली का पोल अचानक गिर गया। करंट लगने से पिता-पुत्र की तड़प-तड़पकर मौके पर ही मौत हो गई। महिला भी करंट की चपेट में आकर गंभीर झुलस गई, जिसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

09:31 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

सतना : चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा

सतना जिले के चित्रकूट में लगातार बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। राघव प्रयाग घाट में पानी आरती स्थल तक पहुंच गया है। नगर परिषद की ओर से अनाउंसमेंट कर नाविकों को रस्सी, ट्यूब और लाइफ जैकेट तैयार रखने की सलाह दी जा रही है। लोगों से नदी और घाटों के आसपास सावधानी बरतने की अपील की गई है।

09:09 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्वी राजस्थान में 24 घंटे से तेज बारिश

ुरुवार सुबह खत्म हुए 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर मध्यम से स्थानीय तौर पर तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। झालावाड़ जिले के बाकानी में सबसे ज्यादा 114 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान गंगानगर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 3.5 डिग्री ज्यादा रहा।

06:37 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार के बाल्मीकिनगर में गंडक बैराज का जलस्तर बढ़ा

06:01 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड में बद्रीनाथ नेशनल हाईवे टूटा

05:54 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़: आज भारी बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि विभाग का बांध टूट गया। पानी खेतों में भरने से धान की फसल को नुकसान हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…

02:46 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: चमोली में लैंडस्लाइड से रास्ता बंद

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-बौछार हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:44 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: आज भी ज्यादातर भागों में खिलेगी धूप

हिमाचल प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मानसून कमजोर बना हुआ है। 19 से 26 अगस्त के बीच प्रदेश में सामान्य से 29 फीसदी कम बारिश हुई। इस अवधि में सामान्य 48.8 मिलीमीटर बारिश के मुकाबले 34.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान बिलासपुर और मंडी को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…

02:42 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

पंजाब: 5 जिलों में आज बारिश के आसार

पंजाब-चंडीगढ़ में आज बारिश के आसार हैं। हिमाचल से सटे पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

02:41 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

हरियाणा: 3 जिलों में बूंदाबांदी के आसार

हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। बुधवार को रेवाड़ी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के केवल 3 उत्तरी जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

02:40 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

झारखंड: खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और चक्रवाती हवा के असर से झारखंड में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रांची, हजारीबाग और गिरिडीह के कई हिस्सों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई।

वहीं, 27 अगस्त को रांची समेत मध्य झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

02:38 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: नेपाल में बाढ़ से गंडक नदी में बढ़ा पानी

नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार को बाढ़ से तबाही के बाद बिहार की गंडक नदी में पानी बढ़ने लगा है। रात 12 बजे तक नेपाल की ओर से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बगहा स्थित गंडक बैराज के 36 गेट खोल दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:36 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: महराजगंज-कुशीनगर में गांव खाली कराए जा रहे

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के बाद यूपी में अलर्ट है। महराजगंज और कुशीनगर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। नेपाल की ओर से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक बैराज के 36 गेट खोल दिए गए हैं। इससे गंडक नदी में पानी तेजी से बढ़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

02:33 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्से के 17 जिलों में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग की माने तो सागर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में मानसूनी सिस्टम एक्टिव रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

02:32 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2-बांधों के गेट खोले

राजस्थान में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। आज भी 12 जिलों में तेज बारिश की चेतावनी है। बीते 24 घंटे में जयपुर सहित 10 जिलों में 2 इंच तक पानी बरसा है।

झालावाड़ में कालीसिंध नदी में लगातार पानी आने से बांध का एक गेट खोलकर 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। कोटा में बने नवनेरा बांध से भी 3 गेट के जरिए 25 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

02:29 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। चमोली में भूस्खलन से निजमुला मार्ग बंद है और सुतोल गांव में भू-धंसाव हुआ है। यहां 10 मकानों में दरारें आ गई है। पूरी खबर पढ़ें…

01:43 AM27 अगस्त 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों के तापमान का अनुमान

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *