किश्तवाड़ में टेरर नेटवर्क का खात्मा:  सेना बोली- 326 दिन तक ऑपरेशन चलाया, 7 आतंकी मारे, इनमें जैश कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल
टिपण्णी

किश्तवाड़ में टेरर नेटवर्क का खात्मा: सेना बोली- 326 दिन तक ऑपरेशन चलाया, 7 आतंकी मारे, इनमें जैश कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Kashmir Terror Operation; Indian Army White Knight Corps | Kishtwar Terrorist

श्रीनगर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
व्हाइट नाइट कोर ने 7 आतंकियों का एक फोटो भी शेयर किया है। जिनमें उनके चेहरे पर क्रॉस बना हुआ है। - Dainik Bhaskar

व्हाइट नाइट कोर ने 7 आतंकियों का एक फोटो भी शेयर किया है। जिनमें उनके चेहरे पर क्रॉस बना हुआ है।

भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर 7 आतंकियों की फोटो पोस्ट की और लिखा है कि 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है। पोस्ट में कहा गया है कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। सैफुल्लाह किश्तवाड़ में आतंक का सरगना था।

व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ में उनके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF समेत सेना की इंटेलीजेंस एजेंसी भी शामिल रहीं।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में चतरू इलाके में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 3 आतंकी मारे गए थे।

इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू में ही सुरक्षाबलों ने जैश के ही एक आतंकी को मार गिराया था। उधमपुर में भी गुफा में छिपे जैश के 2 आतंकियों को ग्रेनेड विस्फोट में मार गिराया था।

कौन था जैश का कमांडर सैफुल्लाह

सिक्योरिटी एजेंसियों के शुरुआती अंदाजों से पता चलता है कि रविवार को मारे गए तीन आतंकवादियों में से एक सैफुल्लाह था, जो खुद को जैश ए मोहम्मद का कमांडर बताता था। कहा जाता है कि सैफुल्लाह ने लगभग पांच साल पहले जम्मू और कश्मीर में घुसपैठ की थी। वह सिक्योरिटी फोर्सेस पर कई जानलेवा हमलों का मास्टरमाइंड था, जिसमें जुलाई 2024 का हमला भी शामिल है जिसमें चार सैनिक मारे गए थे।

ऑपरेशन टीम में शामिल डॉग घायल

किश्तवाड़ में चलाए गए एनकाउंटर में इंडियन आर्मी के 2 पैरा (SF) के K9 डॉग टायसन को भी गोली लगी है। मिशन के दौरान, वह सबसे पहले उस धोक तक पहुंचा जहां आतंकवादी छिपे हुए थे। गोली लगने के बावजूद, टायसन ने ऑपरेशन जारी रखा। उसे बेहतर इलाज के लिए बेस हॉस्पिटल ले जाया गया है।

इंडियन आर्मी के 2 पैरा (SF) के K9 डॉग टायसन को ऑपरेशन के दौरान गोली लगी।

इंडियन आर्मी के 2 पैरा (SF) के K9 डॉग टायसन को ऑपरेशन के दौरान गोली लगी।

सेना ने बताया कि लगातार चल रहे ऑपरेशन में मदद के लिए FPV ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी, रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम और UAV, कम्युनिकेशन के रूप में टेक्नोलॉजी का लगातार इस्तेमाल किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *