Kishore Kumar did not apologize for lifting the ban imposed during emergency | संजय गांधी की नाराजगी से इमरजेंसी में बैन लगा: लेकिन किशोर कुमार ने नहीं मांगी कभी माफी, बेटे अमित ने बताया फिर कैसे हटा प्रतिबंध
मनोरंजन

Kishore Kumar did not apologize for lifting the ban imposed during emergency | संजय गांधी की नाराजगी से इमरजेंसी में बैन लगा: लेकिन किशोर कुमार ने नहीं मांगी कभी माफी, बेटे अमित ने बताया फिर कैसे हटा प्रतिबंध

Spread the love


20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

1975 के आपातकाल के दौरान किशोर कुमार पर लगाए गए बैन को लेकर उनके बेटे अमित कुमार ने हाल ही में बात की। अमित ने बताया कि किशोर कुमार पर लगे बैन को हटाने में शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे ने मदद की थी। इसके अलावा किशोर कुमार ने प्रतिबंध के लिए कभी माफी नहीं मांगी।

विक्की लालवानी से बातचीत में अमित कुमार ने कहा कि आपातकाल के दौरान संजय गांधी की अगुवाई में सरकार ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना बनाई थी, जिनमें कलाकारों को भाग लेना था। एक दिन फोन आया कि किशोर कुमार को दिल्ली के फ्लाइंग क्लब के एक शो में शामिल होना है।

सरकारी अधिकारी ने कहा, “हम प्लेन टिकट भेज रहे हैं, परसों आइए।” लेकिन किशोर कुमार का जवाब था, “मैं ऐसे नहीं आ सकता। आप किसी को भेजना पड़ेगा।” उनके इस जवाब को लेकर अधिकारी चिढ़ गए और जवाब मिला, “तो हम आपको बैन कर देंगे।” और वही हुआ महज 8 घंटे के भीतर देशभर में किशोर कुमार के गानों पर रोक लग गई।

किशोर कुमार के रेडियो और दूरदर्शन से हटा दिए गए किशोर कुमार के गाने ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन से हटा दिए गए। निर्माता-निर्देशकों को इशारा दिया गया कि जो फिल्में बन भी रही थीं उसमें किशोर कुमार होंगे तो उनके गाने रिलीज नहीं होने दिए जाएंगे। अमित कुमार बताते हैं, “यह कोई अनऑफिशियल बैन नहीं था, यह ऑफिशियल बैन था।”

अमित कुमार ने बताया कि बैन के बाद पिताजी बोले चलो केप कोमोरिन चलते हैं और वे दक्षिण भारत की यात्रा पर निकल पड़े। विवेकानंद रॉक पर बैठकर घंटों अकेले समय बिताते, ऊटी और बैंगलोर घूमते रहे।

किशोर कुमार पर लगा बैन कैसे हटा? बैन करीब 5 महीने चला। अमित कुमार के अनुसार, इस बैन को हटवाने में बालासाहेब ठाकरे ने अहम भूमिका निभाई। एक मीटिंग ताज होटल में हुई, जिसमें ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर विद्याचरण शुक्ला, राज कपूर, देव आनंद और विजय आनंद जैसे दिग्गज मौजूद थे। अमित कुमार ने कहा कि किशोर कुमार ने कभी माफी नहीं मांगी।

बैन के बाद एक ‘पैचअप शो’ दिल्ली के अशोका होटल में तीन दिन का म्यूजिकल कार्यक्रम हुआ। जिसमें किशोर कुमार, राजेश खन्ना और धर्मेंद्र जैसे सितारे शामिल हुए। शो के दिन दिल्ली एयरपोर्ट पर जब किशोर कुमार उतरे, तो पूरा बैंड, गवर्नमेंट ऑफिशियल्स, म्यूजिशियन और भीड़ मौजूद थी। अमित कुमार ने बताया, “लोग नारे लगा रहे थे कि किशोर कुमार जिंदाबाद।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *