कुणाल कामरा ने मुंबई पुलिस से की ये मांग- kunal kamra letter to mumbai police comedian says police statement should be recorded through video conferencing
ब्रेकिंग न्यूज़

कुणाल कामरा ने मुंबई पुलिस से की ये मांग- kunal kamra letter to mumbai police comedian says police statement should be recorded through video conferencing

Spread the love


स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर विवादित कमेंट कर दिया था, जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनका वह वीडियो काफी वायरल हुआ और उसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उनका जमकर विरोध किया।

कई पक्ष-विपक्ष आमने-सामने आ गए। यहां तक कि राजनीतिक माहौल भी गरमा गया था। इस मामले में खार पुलिस उन्हें तीन समन भेज चुकी है। हालांकि, वह एक बार भी पुलिस के सामने पेश नहीं हुए और उन्होंने अब मुंबई पुलिस से एक खास अनुरोध किया है।

कुणाल ने की ये खास डिमांड

दरअसल, कुणाल कामरा को खार पुलिस ने पहले दो समन जारी किए थे, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। इसके बाद उन्हें फिर 2 अप्रैल को तीसरा समन जारी किया गया, जिसमें एक बार फिर उन्हें 5 अप्रैल को पूछताछ के लिए पुलिस के सामने हाजिर होने के लिए कहा गया। हालांकि, इस बार भी कुणाल नहीं पहुंचे और अब वह अपना बयान दर्ज करवाने के लिए मान गए हैं, लेकिन कॉमेडियन ने अनुरोध किया है कि उनका बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाए।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *