Ram Navami 2025 Ayodhya Ram Mandir Boost Tourism Donation | Ram Navami 2025: राम मंदिर से अयोध्या को कितना फायदा हुआ है?
टेक्नोलॉजी

Ram Navami 2025 Ayodhya Ram Mandir Boost Tourism Donation | Ram Navami 2025: राम मंदिर से अयोध्या को कितना फायदा हुआ है?

Spread the love


Ayodhya Ram Navami 2025: राम मंदिर निर्माण के साथ ही अयोध्या की तकदीर भी बदल गई है। यहां पर अब पर्यटन पहले से ज्यादा है, लोगों को रोजगार मिला है, मंदिर ट्रस्ट के पास भी अप्रत्याशित चंदा आ रहा है। इसके ऊपर यूपी सरकार की तरफ से भी कई ऐसी विकास योजनाओं को शुरू किया जा रहा है जिसमें अयोध्या को केंद्र में रखा जा रहा है। यहां पर जानने की कोशिश करते हैं कि अयोध्या को राम मंदिर से कितना फायदा हुआ है?

राम मंदिर को कितना चंदा मिला?

राम मंदिर को एक साल में 700 करोड़ से ज्यादा का चंदा मिल चुका है। यह आंकड़ा बताने के लिए काफी है कि रामनगरी में श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान किया है। महाकुंभ के दौरान तो कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं। श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी तो लगाई ही, इसके साथ-साथ अयोध्या में राम लला के दर्शन भी किए। इसी वजह से 45 दिनों में रामलला को 20 करोड़ का दान मिला है। यूपी सरकार के मुताबिक 57 लाख का विदेशी दान भी रामलला को इस अंतराम में मिला।

बड़ी बात यह है कि मंदिर ट्रस्ट की आय में भी लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर 2023-24 में मंदिर ट्रस्ट की आय 376 करोड़ रुपये रही, इस साल के पहले दो महीनों में ही आंकड़ा 26.89 करोड़ तक पहुंच गया। महाकुंभ के दौरान तो आलम कुछ ऐसा दिखाई दिया मंदिर ट्रस्ट को दान पेटिकाओं की संख्या में भारी बढ़ोतरी करनी पड़ गई।

अयोध्या के पर्यटन को कितना बढ़ावा मिला?

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद से पर्यटन को भी जबरदस्त फायदा पहुंचा है। कई रिपोर्ट्स इस बात की तस्दीक कर रही हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल जनवरी से सितंबर महीने तक में ही 135.5 मिलियन घरेलू पर्यटक अयोध्या आए थे। इसे दूसरे शब्दों में कहें तो अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन में 70 फीसदी की अप्रत्याशित बढ़ोतरी देखने को मिली। एक और आंकड़ा बताता है कि अयोध्या में औसतन रोज के 5 लाख श्रद्धालु आए हैं।

अब इस आंकड़े को ज्यादा बड़ा इसलिए माना जाएगा क्योंकि इससे पहले तक जब पर्यटन की बात आती है, केरल अकेले 35168.42 करोड़ का रिवेन्यू करता था। वो पूरे देश में पहले पायदान पर था। तब दूसरे नंबर पर गोवा आता था जहां 4.03 लाख तक पर्यटक आते थे। लेकिन अब राम मंदिर अयोध्या की तकदीर बदलता दिख रहा है।

अयोध्या की होटल इंडस्ट्री का कैसा हाल?

अयोध्या की होटल इंडस्ट्री को राम मंदिर की वजह से एक बड़ा बूस्ट मिला है। जिस अयोध्या में पहले गिनती के होटल होते थे, वहां अब ताज और मैरिएट जैसी होटल चेन्स शामिल हो चुकी हैं। अयोध्या में कई बड़े होटल आने वाले दिनों में खुलने जा रहे हैं। इस लिस्ट में ताज और विदांता जैसे नाम सबसे ऊपर हैं। इनके अलावा सरोवर होटल्‍स एंड रिसॉर्ट, जएलएल ग्रुप और रेडिसन का पार्क इंक भी यहां खुलेगा।

नवमी पर जगमगा उठी अयोध्या; 2 लाख दीये प्रज्वलित

आज तक की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2027 तक अयोध्या को तीन फाइव स्टार होटल मिलने वाले हैं, ये सारे ताज ग्रुप बनाएगा। इसके अलावा विवांता भी 100 रूम्स वाला होटल बनाने जा रहा है।

अयोध्या की जीएसटी ग्रोथ में निर्णायक इजाफा

अयोध्या को राम मंदिर निर्माण के बाद से जबरदस्त आर्थिक फायदा हुआ है। 2023-24 का आंकड़ा देखें तो अयोध्या का जीएसटी कलेक्शन 1798.22 करोड़ रुपये रहा। 2021-22 में यही आंकड़ा मात्र 990.14 करोड़ था। इस समय अयोध्या अपने 69,656 व्यापारियों के दम पर आर्थिक प्रगति की ओर अग्रसर है।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *