India strikes 9 terror camps in Pakistan Operation Sindoor
टेक्नोलॉजी

India strikes 9 terror camps in Pakistan Operation Sindoor

Spread the love


India-Pak Tensions: भारत ने जोरदार कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (Pakistan-occupied Kashmir) PoK में चल रहे आतंकी अड्डों पर जबरदस्त एयर स्ट्राइक की है। भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है। भारत की एयर स्ट्राइक से तिलिमिलाया पाकिस्तान सोशल मीडिया पर ओछे और झूठे प्रोपेगेंडा पर उतर सकता है। लेकिन ऐसे वक्त में देश के सभी लोगों को बेहद सावधान रहने और किसी भी तरह के प्रोपेगेंडा से बचने की जरूरत है।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को सख्त संदेश दिया था कि वह हमले के दोषियों को नहीं बख्शेगा।

भारतीय सेना ने कहा है कि नौ ठिकानों पर हवाई हमले किए गए हैं। इनमें से चार पाकिस्तान में और पांच PoK में हैं। ये ठिकाने बहावलपुर, मुरीदके और सियालकोट में हैं। आतंकी शिविरों को निशाना बनाने के लिए विशेष हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

LIVE: ‘ऑपरेशन का नाम सुनकर मैं खूब रोई’

इससे पहले भी जब-जब भारत ने पाकिस्तान पर जोरदार हमले किए हैं, वह झूठे प्रोपेगेंडा का सहारा लेता रहा है। वह तमाम तरह के फर्जी और भ्रामक दावे करता है जिससे वह अपने मुल्क के लोगों को झूठा दिलासा दे सके। याद दिलाना होगा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जबरदस्त सैन्य कार्रवाई की थी और लाइन ऑफ कंट्रोल को पार करते हुए बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी, तब भी पाकिस्तान की ओर से फर्जी प्रोपेगेंडा चलाया गया था।

LIVE: पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर IAF की एयर स्ट्राइक, मिसाइल हमलों से मची भीषण तबाही

पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा था। भारत ने बार-बार कहा था कि वह इस आतंकी हमले में शामिल आतंकियों को नहीं बख्शेगा। इसके बाद पाकिस्तान ने भी गीदड़ भभकी दी थी लेकिन भारत ने उसे इसका जोरदार जवाब देते हुए पाकिस्तान में रह रहे आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें- India Air Strike Pak: जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कई शहरों में स्कूल बंद





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *