- Hindi News
- National
- CJP Protest LIVE | Abhijeet Dipke Cockroach Janta Party Jantar Mantar Photos Update; NEET Paper Leak Dharmendra Pradhan
नई दिल्ली5 घंटे पहलेलेखक: एजेंसी इनपुट के साथ उदय भटनागर
- कॉपी लिंक

CJP के कार्यकर्ता समय सीमा खत्म होने के बाद भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रदर्शन कर रही है। CJP को शाम 5 बजे तक ही प्रदर्शन की अनुमति थी लेकिन फाउंडर अभिजीत दीपके समेत प्रदर्शनकारी अभी भी वहां मौजूद हैं।
प्रदर्शनकारियों ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के विरोध में गो-प्रधान-गो के नारे लगाए। समय पूरा होने के बाद पहुंची दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से जाने के लिए कहा और उनसे थाली लेने की कोशिश की।
पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन का समय बढ़ाने की परमिशन नहीं दी गई है। CJP ने स्टेज पर NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के पोस्टर भी लगाए हैं। यह दिल्ली के जंतर-मंतर पर दूसरी बार प्रदर्शन है।
दीपके ने कहा- अगर थाली पीटने से कोरोना खत्म हो सकता है, तो शिक्षा मंत्री को हटाने के लिए भी थाली पीटनी चाहिए। उन्होंने कहा- लाठीचार्ज या गिरफ्तारी हो, वे प्रधान के इस्तीफे तक यहां से नहीं हटेंगे। उन्होंने जेल भरने की अपील की।
CJP के प्रदर्शन की 10 तस्वीरें…

CJP के कार्यकर्ता और अभिजीत दीपके रात में भी प्रदर्शन कर रहे हैं।

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके भी विरोध प्रदर्शन के दौरान थाली बजाते हुए।

दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को जाने के लिए कह रही है। थाली बजा रहे लोगों से थाली भी ले रही है।

प्रदर्शन में पहुंचे युवाओं ने थाली बजाकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

नीट पेपर लीक के विरोध में एक प्रदर्शनकारी ‘जय लीकेस्तान’ का पोस्टर लेकर पहुंचा।

CJP के मंच पर सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स की तस्वीर लगाई गई। दीपके ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचे। उन्होंने सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स को श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर लोग NEET पेपर लीक के बाद सुसाइड करने वाले स्टूडेंट्स के समर्थन में पोस्टर लेकर पहुंचे।

CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके स्टेज पर तिरंगा लहराते दिखे।

प्रदर्शन में आए लोग CJP के पोस्टर लेकर आए।
प्रदर्शन के मिनट-टु-मिनट अपडेट पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
06:39 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
अभिजीत ने पुलिस की बात नहीं मानी, प्रदर्शन जारी
04:37 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली पुलिस दोबारा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म कराने पहुंची
04:08 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
थाली बजाकर विरोध कर रहे युवाओं ने गो-प्रधान-गो के नारे लगाए
03:38 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके और अन्य कार्यकर्ता रात को भी प्रदर्शन कर रहे
02:58 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
सौरभ दास बोले- CJP युवाओं के मुद्दों पर काम करती रहेगी
02:18 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर बिजली सप्लाई बंद, प्रदर्शनकारियों की संख्या घटी
01:51 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
समय सीमा खत्म होने के बाद भी प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर मौजूद
01:24 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
CJP बोली- पेपर लीक रोकने फोर्स लगाते तो आज कॉकरोच घर में होते
CJP ने X पर लिखा- काश इतनी ही फोर्स पेपर लीक रोकने में लगाई होती तो आज कॉकरोच अपने ही घरों में होते।
धर्मेंद्र प्रधान को बचाने के लिए इतनी पुलिस लगा दी गई है – इस सरकार को युवाओं से ज्यादा अपने एक नाकाबिल मंत्री से प्यार क्यों है?
01:06 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए थालियां लाई गईं
12:59 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
CJP का 15 दिनों में 8 शहरों में प्रदर्शन

12:47 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर युवाओं ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया
12:22 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
दीपके ने दैनिक भास्कर से कहा- बच्चों को न्याय मिलने तक आंदोलन करेंगे
दीपके ने भास्कर से बातचीत में कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। 1 करोड़ स्टूडेंट्स के साथ गलत हुआ है, अन्याय हुआ है। जिन नीट के स्टूडेंट्स को धर्मेंद्र प्रधान की गलती की वजह से सुसाइड करना पड़ा हम उनके लिए न्याय मांग रहे हैं। हमने पुलिस से समय बढ़ाने की परमिशन मांगी है। जब तक बच्चों को न्याय नहीं मिलता हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे।
12:19 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
पुलिस स्टेज की ओर बढ़ रही, लोग थाली बजाकर विरोध कर रहे
12:17 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
प्रदर्शनकारियों को हटा रही दिल्ली पुलिस
12:16 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
दीपके की राहुल गांधी से छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील
दीपके ने शुक्रवार को पीएम मोदी को पत्र लिखकर सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की थी। साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी मांगा है।
देश का माहौल युवाओं के जीवन और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। री-एग्जाम होने के बावजूद स्टूडेंट्स के सुसाइड नहीं रुके हैं। सरकार को असल समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
जो भी राजनीतिक नेता छात्रों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और मानते हैं कि पेपर लीक देश की शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है, उन्हें छात्रों के समर्थन में आगे आना चाहिए। दीपके ने कहा कि उनकी राहुल गांधी से कोई बातचीत नहीं हुई है।
नेताओं के पास विधायकों और सांसदों को अपने पक्ष में करने के लिए पैसा है, लेकिन छात्रों के परिवारों की मदद के लिए नहीं। एक NEET छात्रा ने आत्महत्या की, लेकिन उसके परिवार को कोई सहायता नहीं मिली।
शिक्षा व्यवस्था धीरे-धीरे कारोबार में बदलती जा रही है और जनप्रतिनिधि सरकारी स्कूलों को मजबूत करने की बजाय निजी संस्थान चलाने में ज्यादा रुचि ले रहे हैं।
12:15 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
38 दिनों में 14 छात्रों ने सुसाइड किया
देश में पिछले 38 दिनों में NEET एग्जाम से जुड़े 14 छात्र-छात्राएं सुसाइड कर चुके। इंदौर में NEET की तैयारी कर रही छात्रा गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे आ गिरी। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है।

12:15 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत चीफ जस्टिस सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद हुई। 15 मई को एक मामले की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच की तरह होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं।
इस टिप्पणी के अगले दिन, 16 मई को अमेरिका में रह रहे अभिजीत दीपके ने CJP की शुरुआत की और सोशल मीडिया पर पार्टी के अकाउंट बनाए। 22 मई को उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिलने का दावा किया गया।
10 जून तक CJP ते इंस्टाग्राम पर 2.27 करोड़ फॉलोअर्स थे। अब इसमें दो लाख की गिरावट आई है। फिर भी यह संख्या भाजपा के 94 लाख और कांग्रेस के 1.37 करोड़ फॉलोअर्स से ज्यादा है। एक्स पर CJP के 2.79 लाख फॉलोअर्स हैं।

12:14 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र के रहने वाले अभिजीत AAP से जुड़े रहे
30 साल के अभिजीत महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल, अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

12:14 PM20 जून 2026
- कॉपी लिंक
ये खबर भी पढ़ें…
दीपके बोले- जयपुर में RSS के लोगों ने हमला किया, जो उनके खिलाफ, उसका यही अंजाम; कॉकरोच पार्टी के 2 लाख फॉलोअर्स घटे

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जयपुर में उन पर हुए हमले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के लोगों का हाथ था। अभी दीपके नागपुर में है। यहां 4 बजे संविधान चौक पर पार्टी का प्रदर्शन है। पूरी खबर पढ़ें…









