खबर हटके- प्यार-ब्रेकअप पर दिल्ली यूनिवर्सिटी का नया कोर्स:  मक्खी को लगाई गई नशे की लत; 135 साल के कछुए ने बच्चे को जन्म दिया
टिपण्णी

खबर हटके- प्यार-ब्रेकअप पर दिल्ली यूनिवर्सिटी का नया कोर्स: मक्खी को लगाई गई नशे की लत; 135 साल के कछुए ने बच्चे को जन्म दिया

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Khabar Hatke Trending Facts; Delhi University | DU Gen Z Heartbreak Course

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अब दिल्ली यूनिवर्सिटी पढ़ाएगा प्यार और ब्रेकअप का पाठ। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मक्खी को लगाई नशे की लत। इधर, 135 साल के कछुए ने पहले बच्चे को जन्म दिया।

ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं…

1. दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शुरू किया प्यार और ब्रेकअप का कोर्स

इस कोर्स का फैसला दिल्ली में प्यार-ब्रेकअप के चलते हुए मर्डर केसेस के बाद आया है। (फाइल फोटो)

इस कोर्स का फैसला दिल्ली में प्यार-ब्रेकअप के चलते हुए मर्डर केसेस के बाद आया है। (फाइल फोटो)

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को प्यार और ब्रेकअप का पाठ पढ़ाने के लिए नया इलेक्टिव कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स का नाम है- नेगोशिएटिंग इंटिमेट रिलेशनशिप। इसे 2023 में वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था, जो अब 2023-26 सत्र वाले स्टूडेंट्स के लिए चालू कर दिया गया है।

डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी के मुताबिक, इस कोर्स में स्टूडेंट्स को रिलेशनशिप को संभालने, ब्रेकअप में क्या करें और रिलेशनशिप में रेड फ्लैग कैसे पहचानें जैसे विषयों को पढ़ाया जाएगा। इस कोर्स का लक्ष्य नई पीढ़ी के छात्रों को इमोशनली मजबूत बनाने का है।

कोर्स का फॉर्मेट:

  • कोर्स चार क्रेडिट का है, जिसमें हर हफ्ते 3 लेक्चर और 1 ट्यूटोरियल होगा।
  • ट्यूटोरियल में लव और ब्रेकअप से रिलेटेड मूवीज पर बात होगी। डेटिंग कल्चर से जुड़े टॉपिक्स पर डिस्कशन भी होगा।
  • इस डिस्कशन में छात्र बिना किसी जजमेंट के अपने रिश्तों पर खुलकर बात कर सकेंगे।

2. नशे की लत पर स्टडी करने के लिए फल वाली मक्खियों को खिलाई ड्रग्स

फल वाली मक्खियों के टेस्ट रिसेप्टर्स डिएक्टिवेट करने के 16 घंटे में कोकीन मिक्स मीठा पानी सादे मीठे पानी से ज्यादा पसंद आने लगता है। (इमेज: AI Generated)

फल वाली मक्खियों के टेस्ट रिसेप्टर्स डिएक्टिवेट करने के 16 घंटे में कोकीन मिक्स मीठा पानी सादे मीठे पानी से ज्यादा पसंद आने लगता है। (इमेज: AI Generated)

अमेरिका के युटाह यूनिवर्सिटी में इन दिनों वैज्ञानिक नशे की लत को स्टडी करने के लिए फल वाली मक्खियों को कोकीन खिला रहे हैं। वैज्ञानिकों ने फल वाली मक्खियों को जेनेटिकली इस तरह बदल दिया है कि उन्हें अब कोकीन से नफरत नहीं होती।

नशे की लत समझने के लिए मक्खियों पर टेस्टिंग क्यों? दरअसल, फल वाली मक्खियों और इंसानों के करीब 75% जीन एक जैसे होते हैं, खासकर बड़े अंग और बीमारियों से जुड़े हुए जीन। रिसर्च के जरिए वैज्ञानिक पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि नशे की लत कैसे शुरू होती है, ये कैसे बढ़ती है और इसे कैसे रोका जा सकता है।

टेस्टिंग में मक्खियों के साथ क्या किया गया? आम तौर पर फल वाली मक्खियां कोकीन से दूर भागती हैं, क्योंकि उन्हें इसका स्वाद कड़वा लगता है। ये कड़वापन उनके पैरों पर बने कुछ खास ‘टेस्ट रिसेप्टर्स’ से पता चलता है। वैज्ञानिकों ने इन्हीं रिसेप्टर्स को डिएक्टिवेट कर दिया है।

अब जैसे ही इन बदली हुई मक्खियों को कोकीन मिलती है, तो सिर्फ 16 घंटे के अंदर ही ये कोकीन मिक्स मीठे पानी को सादे मीठे पानी से ज्यादा पसंद करने लगती हैं।

3. 135 साल के कछुए ने दिया पहले बच्चे को जन्म

इस कछुए का नाम गोलियथ है, जो गेलापागोश प्रजाति से है।

इस कछुए का नाम गोलियथ है, जो गेलापागोश प्रजाति से है।

नन्हा कछुआ 4 जून, 2025 को 128 दिनों के इन्कयूबेशन के बाद पैदा हुआ।

नन्हा कछुआ 4 जून, 2025 को 128 दिनों के इन्कयूबेशन के बाद पैदा हुआ।

अमेरिका के एक चिड़ियाघर में 4 जून को 135 साल के कछुए ने पहले बच्चे को जन्म दिया है। यह एक गेलापागोश कछुआ है, जो एक लुप्त होती कछुए की प्रजाति है। इसका नाम गोलियथ है। अब चिड़ियाघर के अधिकारियों ने इस कछुए को सबसे बूढ़े पिता के तौर पर दर्ज कराने के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में बात की है।

अधिकारियों ने बताया कि इस कछुए का जन्म गेलापागोश के सांता क्रूज आइलैंड पर 1885-1890 के बीच हुआ था। 1929 से अमेरिका में और 1981 से मियामी चिड़ियाघर में रह रहा है। इसने कई मादा कछुओं के साथ मेटिंग की कोशिश की, लेकिन 40 सालों से ज्यादा की कोशिशों के बाद यह पहला बच्चा है।

रोचक फैक्ट: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, दुनिया का सबसे उम्रदराज कछुआ जोनाथन है, जिसकी उम्र 191 साल है। यह कछुआ सेंट हेलेना में रहता है।

तो ये थी आज की कुछ रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

———————

यह खबर भी पढ़ें…

खबर हटके-10 साल से बारिश का पीछा कर रहा वेदरमैन:सूअर जैसा दिखने वाला मेंढक मिला; पत्नी के प्यार में बनवा डाला ताजमहल

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक भारतीय 10 साल से बारिश के पीछे रेगिस्तान में कई किलोमीटर चल रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने पत्नी के प्यार में ताजमहल जैसा घर बनवाया है। पूरी खबर पढ़ें…

DU में लगेगी रोमांस की क्लास: युवाओं को ब्रेकअप, रेड-फ्लैग के बारे में पढ़ाया जाएगा, कबीर सिंह-टाइटैनिक जैसी फिल्मों से लेंगे सीख

डिजिटल ऐज में युवाओं के बीच बढ़ते इमोशनल चैलेंजेस के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ‘नेगोशिएट इंटिमेट रिलेशनशिप्स’ नाम का कोर्स शुरू किया है। ये कोर्स अंडर-ग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए है और 2025-26 एकेडमिक ईयर में कोई भी कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स ये कोर्स भी कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *