{“_id”:”6811cdc26571a95c130da0a1″,”slug”:”car-transformed-into-a-helicopter-police-seized-it-driver-absconded-2025-04-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”गजब : कार का रूप बदलकर बना दिया हेलीकॉप्टर, पुलिस ने किया सीज, 30 हजार का चालान काटा, चालक फरार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, पट्टी (प्रतापगढ़)
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:44 PM IST
पट्टी इलाके के एक युवक ने सैंट्रो कार को मॉडिफाई करके हेलीकॉप्टर बना दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पट्टी के बंधवा बाजार पहुंचकर कार को कब्जे ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चालक भाग निकला।
कार को मॉडिफाई करके बना दिया हेलीकॉप्टर। – फोटो : संवाद।
Trending Videos
विस्तार
पट्टी इलाके के एक युवक ने सैंट्रो कार को मॉडिफाई करके हेलीकॉप्टर बना दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने पट्टी के बंधवा बाजार पहुंचकर कार को कब्जे ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी चालक भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि चालक की खोजबीन की जा रही है।
Trending Videos
कोतवाली क्षेत्र के बंधवा बाजार में पट्टी कोतवाल गश्त पर थे। जौनपुर के महाराजगंज थाना क्षेत्र लोहिंदा निवासी राज नारायण ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर का आकर दे दिया था। कार को वह शादी ब्याह में दूल्हे के लिए बुक करता था। हेलीकॉप्टर नुमा इस कार को रोहिड़ा निवासी दिनेश कुमार पटेल चला रहा था। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित मंगलवार की रात बंधवा बाजार में मौजूद थे। बाजार में उन्हें हेलीकॉप्टर के आकार की एक कार दिखाई दी।
पुलिस कार को थाने उठा ले गई और उसे सीज करते हुए 25000 रुपये का चालान कर दिया। कोतवाल लगातार आर्टिफिशियल वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं। अभी तक उनके द्वारा 18 से 20 बुलेट बाइक पर कार्रवाई की जा चुकी है। जिनके साइलेंसर से अलग किस्म की आवाज आती थीं। कोतवाल ने बताया कि हेलीकॉप्टर के आकार की कार को थाने लाकर सीज किया गया है ।अन्य कार्रवाई भी की जा रही है।
Spread the love भारी ट्रस संत के स्वागत के लिए लगाया गया था, लेकिन भीड़ के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह संत के बिल्कुल सामने गिरने ही वाला था। Source link
Spread the love परिजन ने उपचार के लिए बायगीर को बुला लिया। मगर हालत में सुधार होने के बजाय बच्चे की तबीयत और खराब होने लगी। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। Source link
Spread the love वृंदावन के रुक्मिणी विहार में स्थित नव-निर्मित जीवनदीप आश्रम का भव्य लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया। इस सर पर स्वामी यतिद्रानंद महाराज, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि […]