गणेश चतुर्थी व्रत आज:  गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा और शमी के पत्ते, जानिए पूजा की सरल स्टेप्स और व्रत की विधि
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

गणेश चतुर्थी व्रत आज: गणेश जी को चढ़ाएं दूर्वा और शमी के पत्ते, जानिए पूजा की सरल स्टेप्स और व्रत की विधि

Spread the love



उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक, शिव जी को बिल्व पत्र, गणेश जी को दूर्वा, विष्णु जी को तुलसी के पत्ते और शनिदेव को शमी के पत्ते प्रिय हैं। आमतौर पर मान्यता है कि शमी के पत्ते शनि को ही चढ़ाए जाते हैं, लेकिन ये पत्तियां शिव जी को और गणेश जी को भी चढ़ा सकते हैं।

मान्यता है कि गणेश जी को शमी के पत्ते चढ़ाने से भक्तों के सभी काम बिना बाधा के पूरे होते हैं। शमी एक वृक्ष है। इसकी पत्तियां भी दूर्वा की तरह ही पूजा में रखी जाती हैं। महाभारत काल में पांडव जब अज्ञातवास में थे। तब पांडवों में शमी वृक्ष में ही अपने शस्त्र छिपाए थे। इस वजह से भी इस पेड़ का धार्मिक महत्व है।

गणेश जी को ये मंत्र बोलते हुए शमी के पत्ते चढ़ाने चाहिए –

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।

शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *