टिप्स:  कैसे हों सीनियर व यंग लीडर्स के संबंध?
अअनुबंधित

टिप्स: कैसे हों सीनियर व यंग लीडर्स के संबंध?

Spread the love


9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्रोफेशनल जीवन में अलग-अलग जनरेशन के बीच संबंध जटिल हो सकते हैं। यंग लीडर्स को लगता है कि सीनियर्स उनके रास्ते में जब-तब बाधा डालते हैं, जबकि सीनियर लीडर्स असमंजस में रहते हैं कि क्या वे नई, टेक-सेवी जनरेशन के सामने अब भी प्रासंगिक हैं? दोनों पक्षों को एक-दूसरे की इच्छाओं और मतभेदों को समझना बेहद जरूरी है।

1) अपनी पूर्वधारणाओं और लेबल्स को परखें, बातें सही ढंग से समझें अगर आप किसी सीनियर लीडर से जुड़ने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं, तो यह संभव है कि आपने उनके बारे में कुछ पूर्वाग्रह बना लिए हैं। क्या आप उनकी हर बात को सही ढंग से समझ रहे हैं या अपनी चिंताओं को उन पर प्रोजेक्ट कर रहे हैं? कई बार जो चीज़ें हमें अलग लगती हैं, वही सबसे ज्यादा मूल्यवान साबित होती हैं।

2) आत्मविश्वास और ईमानदारी दिखाएं, कमजोरियों को स्वीकारें यंग लीडर्स को लगता है कि सिर्फ आत्मविश्वास दिखाने से वे सीनियर लीडर्स की सराहना पा सकते हैं। लेकिन असली परिपक्वता तब दिखती है जब आप अपनी कमजोरियों को स्वीकार करते हैं। जहां जानकारी कम हो, वहां मदद मांगें। खुलकर बताएं किन क्षेत्रों में सुधार करना चाहते हैं। यह दिखाएगा कि आप सीखने के लिए तैयार हैं।

3) जरूरत से ज्यादा झुकने से हमेशा बचें अत्यधिक आदर या अनावश्यक झुकाव दिखाने से आप बहुत ज्यादा औपचारिक या चापलूस भी लग सकते हैं। अगर आप हर चीज पर अपनी सहमति जताते रहेंगे, तो आपका अपना आत्मविश्वास ही सबसे कमजोर लगने लगेगा। दूसरों को सम्मान देना जरूरी है, लेकिन यह उससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी राय और विचारों को भी व्यक्त करें।

4) केवल अपने काम तक ही सीमित न रहें, आपसी समानताएं खोजें सीनियर लीडर्स से जुड़ने के लिए सिर्फ उनके काम तक ही सीमित न रहें, उनकी पर्सनल रुचियों के बारे में भी जानना शुरू करें। कोई साझा अनुभव, शौक या रुचि खोजें, जिससे आप उनके साथ बातचीत शुरू कर सकें। जब आप एक समान इंसानी स्तर पर उनके साथ कनेक्ट करते हैं, तो इस तरह हाइरार्की की दीवारें खुद-ब-खुद ही गिर जाती हैं।

5) जो चाहते हैं उसे मांगने में हिचकिचाएं नहीं, जरूरतें स्पष्ट करें अगर आप किसी सीनियर लीडर के साथ अधिक समय चाहते हैं, तो उनसे खुलकर अनुरोध करें। हो सकता है कि आपको कई बार पूछना पड़े, लेकिन हमेशा सम्मानजनक ढंग से अपनी जरूरत को स्पष्ट करें। “मुझे आपसे यह सीखने में दिलचस्पी है’ या “क्या आपके पास मेरे लिए कुछ मिनट होंगे?’ जैसी बातें कहने से आपके इरादे स्पष्ट होंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *