दिल्ली15 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

IPL-18 के 60वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ गुजरात इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने 200 रन का टारगेट 19 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर दिया।
रविवार को रोचक मोमेंट्स और रिकार्ड्स देखने को मिले। केएल राहुल 8 हजार टी20 रन बनाने वाले फास्टेस्ट इंडियन बल्लेबाज बने। साई सुदर्शन ने सिक्स से अपनी सेंचुरी पूरी की। शुभमन गिल ने सीजन का 1000वां सिक्स लगाया।
पढ़िए GT Vs DC मैच के टॉप मोमेंट्स और रिकार्ड्स…
1. मैच से पहले नेशनल एंथम बजा
गुजरात और दिल्ली के बीच मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम में भारत का राष्ट्रगान बजाया गया। भारत के पाकिस्तान में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सम्मान में ऐसा किया गया। IPL के लीग मैचों में आमतौर पर राष्ट्रगान नहीं बचता है।

राष्ट्रगान के दौरान दोनों टीमें।

दिल्ली के फैंस ने जय हिन्द का पोस्टर लगाया।
2. राहुल ने साई किशोर को हैट्रिक चौके लगाए
साई किशोर को DC के बल्लेबाज केएल राहुल ने हैट्रिक चौके लगाए। 13.1 ओवर पर राहुल आगे निकले और फुल गेंद को सीधे वापस मारा। साई किशोर अपने फॉलो-थ्रू में नीचे नहीं झुक सके, और गेंद उनके पैरों के बीच से निकलकर 4 रन के लिए गई।
13.2 ओवर पर राहुल ने फुल गेंद को फ्लिक किया, जो लॉन्ग-ऑन पर कगिसो रबाडा के पास गई। रबाडा दाईं ओर स्लाइड किए, लेकिन उनके घुटने अटक गए, और गेंद उनके हाथ से छूकर बाउंड्री के पार चली गई, जिससे 4 रन बने।
13.3 ओवर पर साई किशोर ने लेग स्टंप की ओर अंदर आती गेंद फेंकी, जो देर से टर्न हुई। राहुल ने इसे स्क्वायर खेलने की कोशिश की, लेकिन लीडिंग एज लगने से गेंद फर्स्ट-स्लिप से होकर चार रन के लिए चली गई।

राहुल ने अपनी पारी में 14 चौके और 4 छक्के लगाए।
3. रदरफोर्ड ने पोरेल की शू लेस बांधी
गुजरात के प्लेयर शेरफेन रदरफोर्ड ने स्पोर्ट्समैन स्पिरिट के तहत दिल्ली के बैटर अभिषेक पोरेल की शू लेस बांधी।

शेरफेन रदरफोर्ड अभिषेक पोरेल की शू लेस बांधते हुए।
4. लगातार 2 बाउंड्री लगाकर राहुल ने सेंचुरी पूरी की
19वें ओवर में केएल राहुल ने शतक पूरा किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की तीसरी बॉल पर पहले लॉन्ग ऑफ पर सिक्स लगाया। इसके बाद अगली ही बॉल पर राहुल ने चौका लगाकर शतक पूरा किया। उन्होंने 60 बॉल पर सेंचुरी पूरी की। यह राहुल का IPL में 5वां शतक है।

केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए।
5. गिल ने सीजन का 1000वां सिक्स लगाया
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने IPL 2025 का 1000वां सिक्स लगाया। उन्होंने 11वें ओवर की चौथी बॉल पर विपराज निगम की फ्लाइटेड बॉल फेंकी। गिल ने तीनों स्टंप दिखाते हुए गेंद की लाइन के बगल में पोजिशन ली, लंबा कदम आगे बढ़ाया और ड्राइव के साथ अपनी बाहों को पूरी तरह फैलाया। गेंद लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से उड़ती हुई 6 रन के लिए चली गई।

गिल ने 33 बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की।
6. साई सुदर्शन ने सिक्स से सेंचुरी पूरी की
18वें ओवर की दूसरी बॉल सुदर्शन ने सिक्स लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की। कुलदीप यादव ने स्टंप्स पर ओवरपिच गेंद फेंकी, जिसे सुदर्शन ने साइट-स्क्रीन पर ड्राइव लगाया और गेंद को सीधे हवा में उड़ाकर 6 रन के लिए भेज दिया। इस शॉट के साथ सुदर्शन ने 56 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की।

सुदर्शन ने नाबाद 108 रन की पारी खेली।
7.कुलदीप यादव ने अंपायर से बहस की इस मैच में कुलदीप यादव अपनी पहली ही गेंद पर गुस्से में नजर आए। आठवें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए कुलदीप को लगा कि उन्होंने साई सुदर्शन को अपनी पहली ही गेंद पर LBW आउट कर दिया है।
फील्ड अंपायर के नॉट आउट दिए जाने के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने DRS लिया। गुजरात टाइंटस के ओपनर अंपायर्स कॉल के कारण बच गए। कुलदीप स्क्रीन पर फैसला देखते ही आक्रोश में आ गए। उन्होंने अपनी निराशा जाहिर की और अंपायर केयूर केलकर से बहस की। गुस्से से कुलदीप का चेहरा लाल हो गया, बाद में उनके साथी खिलाड़ी अक्षर पटेल और फाफ डु प्लेसिस ने उन्हें शांत कराया।
साई सुदर्शन ने शतक जड़ते हुए कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 205 रनों की साझेदारी की और टाइटंस ने कैपिटल्स को 10 विकेट से हरा दिया। कुलदीप अपने चार ओवर में 37 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके।

कुलदीप अपने चार ओवर में 37 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके।
फैक्ट्स और रिकॉर्ड्स…
- केएल राहुल ने 65 गेंदों का सामना किया, जो इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में खेली गई सबसे ज्यादा गेंदें हैं। उनकी नाबाद 112 रनों की पारी गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज का हाईएस्ट इंडिविजुअल स्कोर है। राहुल ने सूर्यकुमार यादव के 2023 सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में GT के खिलाफ बनाए 103* रनों को पीछे छोड़ा है।
- केएल राहुल का यह IPL में पांचवां शतक है। उन्होंने सभी टी-20 मिलकर कुल 7 शतक लगाए हैं। बतौर राइट हैंडर बल्लेबाज यह इस सीजन का पहला शतक है।
- राहुल बतौर विकेटकीपर बैटर IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले प्लेयर बने। उनके अब 3 शतक हो गए हैं। राहुल ने एडम गिलक्रिस्ट और क्विंटन डी कॉक के 2-2 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
- शुभमन गिल ने टी20 में अपने 5 हजार रन भी पूरे किए। उन्होंने इसके लिए 154 इनिंग का सामना किया।
- शुभमन गिल और साई सुदर्शन की नाबाद 205 रनों की ओपनिंग साझेदारी दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ IPL इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इसने 2022 में वानखेड़े स्टेडियम में RR के लिए जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल की 155 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया।
1. राहुल 8 हजार टी20 रन बनाने वाले फास्टेस्ट इंडियन
केएल राहुल सबसे तेज 8 हजार टी20 रन बनाने वाले भारतीय प्लेयर बने। उन्होंने इसके लिए 224 इनिंग का सामना किया। राहुल ने विराट कोहली के 243 इनिंग के रिकॉर्ड को तोड़ा। ओवरऑल सबसे तेज 8 हजार रन बनाने का कारनामा क्रिस गेल के पास है। उन्होंने मात्र 213 इनिंग में 8 हजार रन बनाए थे।

2. गुजरात ने बिना विकेट खोए हाईएस्ट रन चेज किया
गुजरात टाइटंस ने बिना कोई विकेट गंवाए IPL इतिहास का सबसे ज्यादा रन चेज किया। टीम ने 200 रन का टारगेट 19 ओवर में हासिल किया। गुजरात से पहले कोलकाता ने गुजरात लायंस के खिलाफ 2017 में 184 रन का टारगेट बिना किसी विकेट के हासिल किया था।

________________
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
IPL का गणित गुजरात की जीत से प्लेऑफ में पहुंचीं RCB, PBKS:आज हारी तो बाहर होगी लखनऊ; सुदर्शन बने टॉप रन स्कोरर

IPL में लीग स्टेज के 60 मैच खत्म हो चुके हैं, 10 मुकाबले बचे हैं और 3 टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है। रविवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने अपने-अपने मुकाबले जीते। इससे दोनों टीमों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु भी प्लेऑफ में पहुंच गई। पूरी खबर
IPL मैच प्री-व्यू LSG vs SRH:लखनऊ आज हारी तो बाहर, हैदराबाद के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम (इकाना) में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हराया था। पूरी खबर








