गुरुग्राम में गो-कार्ट की रफ्तार का रोमांच:  दिल्ली के वंश चट्ठा ने 200 रेसरों को पीछे छोड़ा; एनसीआर मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप जीती – gurugram News
टिपण्णी

गुरुग्राम में गो-कार्ट की रफ्तार का रोमांच: दिल्ली के वंश चट्ठा ने 200 रेसरों को पीछे छोड़ा; एनसीआर मोटरस्पोर्ट चैंपियनशिप जीती – gurugram News

Spread the love


गुरुग्राम में आयोजित गो कार्ट चैंपियनशिप में रेस लगाते प्रतिभागी

गुरुग्राम के पचगांव स्थित टों ड्रिफ्ट कार्टिंग सेंटर में गो-कार्ट रेसिंग चैंपियनशिप के पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। तेज रफ्तार गो-कार्ट की गूंज और सुहाने मौसम ने इस आयोजन को और भी शानदार बना दिया। ग्रैंड फिनाले में दिल्ली, गुरुग्राम,

.

विशेषज्ञों ने टाइमिंग, कंसंट्रेशन और अन्य पैरामीटर्स के आधार पर दिल्ली के वंश चट्ठा को चैंपियन घोषित किया। वंश को प्रथम पुरस्कार के रूप में शानदार रॉयल एनफील्ड बाइक दी गई।

गुरुग्राम में ट्रैक पर गो कार्ट दौड़ाते रेसर

गुरुग्राम में ट्रैक पर गो कार्ट दौड़ाते रेसर

दूसरे स्थान पर रहे दिल्ली के अर्नव अरोड़ा को आईफोन और तीसरे स्थान पर रहे रचित सिंघल को हाई-क्वालिटी म्यूजिक सिस्टम से नवाजा गया। ये तीनों विजेता दिल्ली की निजी कंपनियों में कार्यरत हैं और मोटर स्पोर्ट के प्रति उनके जुनून ने उन्हें इस मंच पर शानदार प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

गुरुग्राम में ट्रैक पर गो कार्ट दौड़ाते रेसर

गुरुग्राम में ट्रैक पर गो कार्ट दौड़ाते रेसर

तीन महीने की जंग, एक धमाकेदार फिनाले

तीन महीने तक चली इस चैंपियनशिप के फाइनल राउंड में प्रतिभागियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। फरवरी में शुरू हुई इस रेसिंग सीरीज में कुल तीन राउंड आयोजित किए गए, जिसमें 200 से अधिक रेसर्स ने हिस्सा लिया। इनमें से शीर्ष 60 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया।

गो-कार्ट रेसिंग चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले विजेता जश्न मनाते हुए।

गो-कार्ट रेसिंग चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले विजेता जश्न मनाते हुए।

सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस आयोजन में दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। 400 मीटर के चुनौतीपूर्ण ट्रैक पर रेसर्स ने अपनी टाइमिंग, एकाग्रता, और रेसिंग नियमों का पालन करने की कला का प्रदर्शन किया।

पांच पांच रेसर्स उतरे ट्रैक पर

आयोजक सुयश गुप्ता, संजय सिंह और रवि यादव ने बताया कि इस चैंपियनशिप का उद्देश्य एनसीआर में मोटर स्पोर्ट को बढ़ावा देना और युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करना है। रेस के दौरान एक बार में पांच-पांच रेसर्स को ट्रैक पर उतारा गया, जिसके आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ी।

दर्शकों की भीड़ ने बढ़ाया हौसला

प्रत्येक राउंड में रेसर्स ने अपनी रणनीति, गति, और नियंत्रण का बेहतरीन प्रदर्शन किया। दर्शकों की भीड़ ने इस आयोजन को और भी रोमांचक बना दिया, जो पूरे समय जोश और उत्साह के साथ रेसर्स का हौसला बढ़ाते रहे।

यह आयोजन न केवल मोटर स्पोर्ट प्रेमियों के लिए एक रोमांचक अनुभव था, बल्कि इसने एनसीआर में गो-कार्ट रेसिंग की लोकप्रियता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। भविष्य में और बड़े स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *