गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल:  सिंह राशि वालों के ट्रांसफर के योग हैं, मिथुन राशि वालों को बैंकिंग और रियल एस्टेट में बड़ा फायदा मिल सकता है
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

गुरुवार का टैरोकार्ड राशिफल: सिंह राशि वालों के ट्रांसफर के योग हैं, मिथुन राशि वालों को बैंकिंग और रियल एस्टेट में बड़ा फायदा मिल सकता है

Spread the love


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Thursday (21 May 2026), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

21 मई, गुरुवार को मेष राशि वालों को नया ऑर्डर और फ्रीलांसर्स को बड़े क्लाइंट से फायदा मिल सकता है। वृष राशि वालों को ट्रैवल, टूरिज्म और मीडिया फील्ड में अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। मिथुन राशि वालों को बैंकिंग, फाइनेंस और रियल एस्टेट में बड़ा प्रॉफिट हो सकता है।

सिंह राशि वालों को ट्रांसफर या नए शहर में काम करने का मौका मिल सकता है। धनु राशि वालों को होटल, कैटरिंग, इवेंट मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स से जुड़े कामों में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। मकर राशि वालों को लोन या फंडिंग अप्रूव होने के योग हैं। कुंभ राशि वालों के इनोवेटिव आइडिया ऑफिस में सराहे जाएंगे।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – ऐस ऑफ वांड्स आज का दिन नई शुरुआत लेकर आया है। सुबह से ही मन में नए आइडिया आते रहेंगे। बिजनेस करने वालों को अचानक कोई बड़ा प्रॉफिट या नया ऑर्डर मिल सकता है। घर के माहौल में पॉजिटिविटी रहेगी, जिससे सभी का मूड अच्छा रहेगा। कोई पुराना सोशल विवाद आज पूरी तरह खत्म हो सकता है। दिन उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

करियर – सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आपको किसी इंटरनेशनल प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका मिल सकता है। फ्रीलांसर्स को आज कोई बड़ा क्लाइंट मिल सकता है, जिससे इनकम के नए सोर्स खुलेंगे। अगर आप काफी समय से ट्रांसफर या सैलरी हाइक का इंतजार कर रहे थे, तो आज अच्छी खबर मिल सकती है। लव – रिलेशनशिप में नया स्पार्क और एक्साइटमेंट दिखेगा। आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव या कैंडल लाइट डिनर का प्लान बना सकते हैं। जो लोग काफी समय से एकतरफा प्यार में थे, उन्हें पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। रिश्तों में चल रहे उतार-चढ़ाव कम होंगे और बातचीत बेहतर होगी। हेल्थ – गले में खराश या ड्राई कफ जैसी हल्की परेशानी हो सकती है। ठंडी चीजों से परहेज करें। रात को समय पर सोने की आदत बनाएं, ताकि स्लीप साइकिल डिस्टर्ब न हो। वॉक करना आपके लिए काफी रिफ्रेशिंग रहेगा। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9

वृष – द फूल आज का दिन नया एडवेंचर और फ्रेश नजरिया लेकर आया है। सुबह से मन में आजादी और हल्कापन महसूस होगा। परिवार के लोग आपकी किसी नई हॉबी या आइडिया को देखकर हैरान हो सकते हैं। बिना ज्यादा प्लानिंग के अचानक किसी छोटी ट्रिप पर जाने का विचार बन सकता है। घर का माहौल हल्का और सहज रहेगा। पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी रखें और बजट का ध्यान रखें।

करियर – टूरिज्म, ट्रैवलिंग और मीडिया फील्ड से जुड़े लोगों को अचानक कोई अच्छा कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कोई बिल्कुल नया टास्क सीखने को मिलेगा। फ्रीलांसर्स के लिए आज का दिन नए ऑप्शन तलाशने का है। पुराने तरीके छोड़कर कुछ नया और इनोवेटिव करने में सफलता मिल सकती है। लव – रिलेशनशिप में आज कोई पुराना बोझ महसूस नहीं होगा। पार्टनर के साथ बचपना, खुलकर हंसने-बोलने और हल्के मूड में समय बिताने के मौके मिलेंगे। किसी ऐसे इंसान की एंट्री हो सकती है, जिसकी सोच बिल्कुल अलग हो। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले लोग वीडियो कॉल पर लंबा समय बिता सकते हैं। फीलिंग्स को बिना डर के एक्सप्रेस करने का समय है। हेल्थ – बाहर का खुला खाना खाने से पेट में इंफेक्शन या भारीपन महसूस हो सकता है। दिनभर खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए फ्रूट जूस या पर्याप्त पानी का सेवन जरूर करें। हल्का भोजन और आराम बेहतर रहेगा। लकी कलर – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 2

मिथुन – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन सुख-सुविधाओं, स्थिरता और घर को संवारने का है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और कोई मांगलिक काम पूरा हो सकता है। आप घर के डेकोरेशन या लग्जरी आइटम्स पर पैसा खर्च कर सकते हैं। कोई पुराना अटका घरेलू मामला प्यार और समझदारी से सुलझ जाएगा। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है।

करियर – बैंकिंग, फाइनेंस और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए दिन बड़ा प्रॉफिट लेकर आ सकता है। अगर आप जॉब बदलने की कोशिश कर रहे थे, तो किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। महिलाओं को अपने नए काम की शुरुआत में अच्छी सफलता मिलेगी। व्यवस्थित सोच और धैर्य से काम करेंगे, तो फायदा बढ़ेगा। लव – प्रेम में मैच्योर और केयरिंग एटीट्यूड रहेगा। पार्टनर आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज गिफ्ट दे सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए दिन एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। अगर कोई अनबन चल रही थी, तो बैठकर बात करने से वह काफी हद तक खत्म हो सकती है। हेल्थ – चेहरे पर चमक रहेगी। हालांकि लगातार बैठकर काम करने की वजह से लोअर बैक में दर्द या अकड़न महसूस हो सकती है। डाइट में हरी सब्जियां और नट्स शामिल करना फायदेमंद रहेगा। हल्की स्ट्रेचिंग भी करें। लकी कलर – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5

कर्क – फोर ऑफ कप्स आज का दिन थोड़ा ठहराव और आत्ममंथन लेकर आया है। सुबह से मन में हल्की उदासी या बोरियत महसूस हो सकती है। परिवार के लोग आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपने ही विचारों में खोए रहेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा, लेकिन आपको अपनी तरफ से उसमें शामिल होना होगा। खुद को अकेला करने के बजाय अपनों के साथ बैठें।

करियर – काम में मन थोड़ा कम लगेगा और मौजूदा जॉब से असंतोष बढ़ सकता है। आपके सामने कुछ अच्छे ऑप्शन आएंगे, लेकिन कंफ्यूजन की वजह से आप उन्हें नजरअंदाज कर सकते हैं। नए बिजनेस पार्टनर्स के ऑफर पर तुरंत ना कहने के बजाय सोच-समझकर फैसला लें। जल्दबाजी में मौका हाथ से निकल सकता है। लव – लव लाइफ में थोड़ा ठंडापन या दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर आपकी केयर करेगा, लेकिन आप शायद उनकी फीलिंग्स को ठीक से न समझ पाएं। पास्ट को याद करके भावुक हो सकते हैं। नए रिश्तों के प्रपोजल बिना सोचे-समझे रिजेक्ट न करें। दिल की बात शेयर करना जरूरी रहेगा। हेल्थ – सिरदर्द या आंखों में भारीपन की शिकायत हो सकती है। मोबाइल और लैपटॉप का यूज कम करें। खुद को फ्रेश रखने के लिए म्यूजिक सुनें या प्रकृति के बीच कुछ समय बिताएं। आराम जरूरी रहेगा। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

सिंह – नाइट ऑफ वांड्स आज का दिन डायनेमिक, तेज और एक्शन से भरपूर रहेगा। सुबह से आपके अंदर आत्मविश्वास और जुनून रहेगा। परिवार में भाई-बहनों का सपोर्ट मिलेगा और घर का माहौल एनर्जेटिक रहेगा। शाम को दोस्तों के साथ अचानक किसी आउटिंग या एडवेंचरस एक्टिविटी का प्लान बन सकता है। दिन तेजी से आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है।

करियर – आपको अचानक किसी नए शहर में जाकर काम करने या ट्रांसफर का मौका मिल सकता है। नए स्टार्टअप्स और युवा एंटरप्रेन्योर्स को मार्केट में अच्छा ब्रेक मिलेगा। ऑफिस में आपकी प्रेजेंटेशन देखकर बॉस प्रभावित होंगे। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को कोई बड़ी पॉजिटिव न्यूज मिल सकती है। लव – प्रेम में उत्साह और रोमांस का ग्राफ ऊंचा रहेगा। आप पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए कोई क्रिएटिव या इनोवेटिव प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में चल रही पुरानी बोरियत खत्म होगी। प्रपोज करने के लिए भी दिन काफी सूटेबल और पॉजिटिव है। भावनाएं साफ रखें। हेल्थ – इम्यूनिटी और स्टैमिना अच्छा रहेगा। खेलकूद या जिम जाने वालों के लिए दिन परफॉर्मेंस के लिहाज से बेहतर है। शरीर को कूल रखने के लिए लिक्विड डाइट लें और पानी पर्याप्त पिएं। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

कन्या – सेवन ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन अलर्ट और अवेयर रहने का है। आसपास के लोगों पर आंख बंद करके भरोसा करने से बचें। परिवार में किसी सीक्रेट के सामने आने से थोड़ा सरप्राइज मिल सकता है। अपनी पर्सनल बातें या फाइनेंशियल प्लान किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर न करें। घर का माहौल सामान्य रहेगा, अगर आप फालतू गॉसिप और दूसरों के मामलों से दूर रहेंगे।

करियर – कोई कलीग आपके आइडिया या क्रेडिट को लेने की कोशिश कर सकता है, इसलिए अपने काम को लेकर खुद एक्टिव रहें। लीगल फील्ड या कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को पेपर चेक करते समय सावधानी रखनी होगी। नए इन्वेस्टमेंट के लिए दिन सही नहीं है। शॉर्टकट से पैसा कमाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है। लव – रिलेशनशिप में ट्रांसपेरेंसी यानी पूरी ईमानदारी रखना जरूरी है। पार्टनर से कोई भी बात न छुपाएं, वरना आगे चलकर गलतफहमी बड़ी हो सकती है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों को किसी अफवाह पर तुरंत भरोसा नहीं करना चाहिए। शक करने के बजाय सीधे बैठकर बात करें। हेल्थ – एंग्जायटी या घबराहट महसूस हो सकती है। डाइजेशन ठीक रखने के लिए बाहर के स्पाइसी और जंक फूड से दूरी बनाएं। सोने से पहले हर्बल टी पीना या अच्छी किताब पढ़ना दिमाग को शांत करेगा। पैरों में हल्का दर्द या थकान रह सकती है। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

तुला – द टावर आज का दिन कुछ बड़े और अचानक बदलाव लेकर आ सकता है। कोई पुरानी परिस्थिति या भ्रम अचानक टूट सकता है, जो शुरुआत में परेशान करेगा, लेकिन भविष्य के लिए अच्छा होगा। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिससे माहौल थोड़ा टेंस रहेगा। धैर्य रखें और गुस्से में कोई फैसला न लें। यह समय कमजोर चीजों को छोड़कर नई शुरुआत करने का है।

करियर – वर्कप्लेस पर कोई अचानक बदलाव हो सकता है। कोई डील अचानक कैंसिल हो सकती है, जिससे नया प्लान बनाना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में रीस्ट्रक्चरिंग या टीम चेंज का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि कंस्ट्रक्शन या डिमोलिशन से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। लव – रिश्ते की नींव हिल सकती है। अगर पार्टनर के साथ कोई बड़ा ईगो क्लैश चल रहा था, तो आज वह चरम पर पहुंच सकता है। इस मुश्किल समय में ठंडे दिमाग से काम लें। टूटे हुए रिश्ते को जबरदस्ती खींचने के बजाय सच्चाई को स्वीकार करें। किसी क्रश से मोहभंग हो सकता है, जो नई समझ देगा। हेल्थ – हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें। किसी भी तरह के मेंटल स्ट्रेस को खुद पर हावी न होने दें। सादा खाना खाएं और मेडिटेशन से खुद को भीतर से शांत रखने की कोशिश करें। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7

वृश्चिक – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज का दिन धैर्य, आकलन और इंतजार का है। परिवार में किसी बड़े काम या प्रॉपर्टी की प्रोग्रेस धीरे-धीरे होती दिखेगी, जिससे थोड़ा असंतोष हो सकता है। आप अपने पुराने इन्वेस्टमेंट और प्रयासों का रिजल्ट पाने की प्रतीक्षा में रहेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी और लॉन्ग टर्म प्लानिंग जरूरी है।

करियर – धैर्य और निरंतरता की सबसे ज्यादा जरूरत होगी। जो लोग रिसर्च या लंबे प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें धीरे-धीरे आउटपुट दिखने लगेगा। प्रमोशन या इंक्रीमेंट में अभी थोड़ा समय लग सकता है। एग्रीकल्चर, माइनिंग या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को औसत प्रॉफिट मिलेगा। लव – पार्टनर के बिजी शेड्यूल की वजह से बातचीत में थोड़ी दूरी या नाराजगी आ सकती है, लेकिन स्थिति सामान्य रहेगी। किसी पुराने जानने वाले के प्रति धीरे-धीरे आकर्षण महसूस हो सकता है। रिश्तों में जल्दबाजी में कोई कमिटमेंट न करें। प्यार में मैच्योरिटी और भरोसा गहरा होने में समय लगेगा। हेल्थ – थोड़ी सुस्ती या थकावट महसूस हो सकती है। लगातार काम करने की वजह से एनर्जी लेवल कम रहेगा, इसलिए उचित आराम लें। एसिडिटी से बचने के लिए ऑयली और हैवी फूड से परहेज करें। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

धनु – टेन ऑफ कप्स आज का दिन खूबसूरत, खुशियों से भरा और संतोष देने वाला रहेगा। पारिवारिक जीवन में जिस सुख का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह मिल सकता है। घर के सभी सदस्य खुश रहेंगे। बच्चों की कोई बड़ी उपलब्धि पूरे परिवार का नाम रोशन करेगी। बड़ों का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। मन में सुकून और अपनापन रहेगा।

करियर – ऑफिस में आपको पूरी टीम का सपोर्ट मिलेगा, जिससे कोई बड़ा टारगेट आसानी से पूरा होगा। होटल, कैटरिंग, इवेंट मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स से जुड़े लोगों को बड़े ऑर्डर या क्लाइंट्स मिल सकते हैं। आज आपकी जॉब सिक्योरिटी मजबूत रहेगी। टीमवर्क से लाभ मिलेगा। लव – लव लाइफ के लिए दिन बहुत अच्छा है। जो लोग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, उनका रिश्ता शादी की दिशा में आगे बढ़ सकता है। पार्टनर के साथ आपसी समझ और प्यार मजबूत रहेगा। सिंगल लोगों को मनपसंद साथी मिलने की संभावना है। पार्टनर के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। हेल्थ – आप अंदर से खुश, एनर्जेटिक और मानसिक रूप से शांत महसूस करेंगे। पुरानी क्रॉनिक बीमारी कंट्रोल में रहेगी। हेल्दी मील लें और सुबह की ताजी हवा में योग जरूर करें। लकी कलर – पेस्टल पिंक, लकी नंबर – 6

मकर – द स्ट्रेंथ आज का दिन साहस, आत्मबल और सहनशीलता दिखाने वाला है। मुश्किल स्थिति को भी आप शांत स्वभाव और समझदारी से संभाल लेंगे। परिवार में कोई पुराना मनमुटाव चल रहा था, तो आपकी कूटनीति से वह सुलझ सकता है। बच्चों की आदतों को सुधारने में आपकी ममता और कड़ाई दोनों काम आएंगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव बढ़ेगा।

करियर – लॉ, एडमिनिस्ट्रेशन, पुलिस या गवर्नमेंट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन उपलब्धि देने वाला रहेगा। बिजनेस में कॉम्पिटिटर आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। अगर आप किसी बड़े लोन या फंडिंग की तलाश में थे, तो आपकी मजबूत क्रेडिबिलिटी के दम पर वह अप्रूव हो सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। लव – प्रेम में गहरा इमोशनल सपोर्ट और स्थिरता देखने को मिलेगी। आपका पार्टनर आपकी इनर स्ट्रेंथ और केयरिंग नेचर की दिल से रिस्पेक्ट करेगा। अगर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ रहे थे, तो आज धैर्य से उन्हें संभाल लेंगे। रिश्ता पहले से ज्यादा मजबूत बनेगा। हेल्थ – लिवर को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा फैटी या मीठा खाने से बचें। अपनी डेली लाइफ में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या तेज वॉक शामिल करना स्टैमिना बढ़ाएगा। शरीर को नियमितता और संतुलित डाइट की जरूरत है। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

कुंभ – क्वीन ऑफ कप्स आज का दिन भावुक, क्रिएटिव और दूसरों के प्रति सहानुभूति से भरा रहेगा। सुबह से ही आपका मन कोमल और मदद के लिए तैयार रहेगा। परिवार में मां या मां जैसी किसी महिला का भरपूर सपोर्ट और प्यार मिलेगा। घर का माहौल शांत और वार्म रहेगा। किसी दबी हुई क्रिएटिव हॉबी, जैसे राइटिंग या म्यूजिक को समय दे सकते हैं।

करियर – डिजाइनिंग, काउंसलिंग, साइकोलॉजी और आर्ट्स फील्ड से जुड़े लोगों के लिए दिन प्रेरणादायक रहेगा। आपके इनोवेटिव आइडिया ऑफिस में सराहे जाएंगे। बिजनेस में कोई भी फैसला दिमाग के साथ अपने गट फील और इंट्यूशन के आधार पर लें, फायदा होगा। रचनात्मक कामों में पहचान मिल सकती है। लव – लव लाइफ में रोमांस, प्योरिटी और इमोशनल अटैचमेंट बढ़ेगा। पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात और मूड समझ सकता है। शादीशुदा लोगों के बीच खूबसूरत और गहरा तालमेल दिखेगा। दिन प्यार में पूरी तरह डूब जाने का है। भावनाएं ईमानदारी से व्यक्त करें। हेल्थ – ज्यादा भावुक होने की वजह से मूड स्विंग्स या हल्की एंग्जायटी हो सकती है। मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग आपके माइंड को स्थिर रखने में मदद करेगी। पैरों में थकान हो सकती है, इसलिए आराम भी लें। लकी कलर – मिडनाइट ब्लू, लकी नंबर – 2

मीन – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन संभलकर चलने और अपनी एनर्जी को फालतू विवादों में खराब न करने का है। परिवार में छोटी बात को लेकर ईगो क्लैश या तीखी बहस की संभावना है। ऐसी स्थिति में खुद को शांत रखें, क्योंकि हर बहस जीतना जरूरी नहीं होता। घर का माहौल थोड़ा टेंस हो सकता है, लेकिन आपकी समझदारी और चुप रहने की कला से मामला शांत हो जाएगा।

करियर – वर्कप्लेस पर कलीग्स या सबऑर्डिनेट्स के साथ अनबन या कड़वाहट हो सकती है। कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें। कॉर्पोरेट या सेल्स से जुड़े लोगों को टारगेट हासिल करने में टफ कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है। संयम ही आपकी ताकत रहेगा। लव – प्रेम में गुस्से को साइड में रखें। पार्टनर के साथ किसी पुरानी बात को लेकर बड़ी बहस हो सकती है, जिससे रिश्ते में दूरी बढ़ सकती है। खुद को सही साबित करने की जिद में पार्टनर का दिल दुखाने से बचें। रिश्तों में हीलिंग के लिए थोड़ा स्पेस देना जरूरी होगा। हेल्थ – गुस्से के कारण ब्लड प्रेशर अचानक ऊपर-नीचे हो सकता है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। रात को हल्का खाना खाएं और सोने से कम से कम एक घंटा पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दूर रखें। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 3



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *