चांदी ₹1,10,290 के ऑल टाइम हाई पर:  आज ₹2,356 बढ़ी कीमत, सोना 465 रुपए महंगा हुआ; इस साल सोने और चांदी के दाम 28% बढ़े
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

चांदी ₹1,10,290 के ऑल टाइम हाई पर: आज ₹2,356 बढ़ी कीमत, सोना 465 रुपए महंगा हुआ; इस साल सोने और चांदी के दाम 28% बढ़े

Spread the love


  • Hindi News
  • Business
  • Silver All Time High | Gold Rate Today (11 July 2025) Sona Chandi Ka Bhav

मुंबई50 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इससे पहले 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। - Dainik Bhaskar

इससे पहले 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

चांदी की कीमत शुक्रवार (11 जुलाई) को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत 2,356 रुपए बढ़कर 1,10,290 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। कल ये 1,07,934 रुपए पर थी।

वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में भी आज तेजी है। ये 465 रुपए महंगा होकर 97,511 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार को सोने का दाम 97,046 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,150 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,900
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹99,000 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹90,750

इस साल अब तक ₹20,882 महंगा हुआ सोना

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,882 रुपए बढ़कर 97,046 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 21,917 रुपए बढ़कर 1,07,934 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 3 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *