चांदी ₹12,655 गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई:  10 दिन में ₹30 हजार की गिरावट; सोना ₹5373 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.47 लाख
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

चांदी ₹12,655 गिरकर ₹2.33 लाख किलो पर आई: 10 दिन में ₹30 हजार की गिरावट; सोना ₹5373 टूटा, 10 ग्राम की कीमत ₹1.47 लाख

Spread the love




मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव की वजह से बुधवार 10 जून को सोने-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 5,373 रुपए गिरकर 1.47 लाख रुपए हो गए हैं। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमत 12,655 रुपए घटकर 2.33 लाख रुपए पर आ गई है। 31 मई को चांदी की कीमत 2.63 लाख रुपए थी। यानी 10 दिन में ही ये 30 हजार रुपए सस्ती हो गई। इस दौरान सोने की कीमत 9 हजार रुपए कम हुई है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, जियो पॉलिटिकल टेंशन के चलते लोग मार्केट से पैसा निकालकर अपने पास कैश रख रहे हैं। ऑलटाइम हाई से ₹1.53 लाख गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 29 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक 132 दिन में चांदी 1.53 लाख रुपए सस्ती हो गई है। गिरावट के मुख्य कारण: मेटल छोड़कर ‘कैश’ पर भरोसा आमतौर पर जंग के माहौल में सोने-चांदी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग है: ———————————————————————— बिजनेस से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सेंसेक्स में 500 अंक की बढ़त:74,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 150 अंक चढ़ा शेयर बाजार में आज यानी 10 जून को तेजी है। सेंसेक्स 500 अंक की बढ़त के साथ 74,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंकों कह तेजी है, ये 23,400 पर कारोबार कर रहा है। आज IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *