केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने इस साल शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहले ही सप्ताह में श्रद्धालुओं की संख्या 3 लाख के पार पहुंच गई है, जबकि कुल पंजीकरण करीब 24 लाख तक जा पहुंचा है। आस्था के इस बढ़ते सैलाब के बीच सरकार का दावा है कि व्यवस्थाएं पू
.
चारधाम के प्रमुख धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के मुताबिक अब तक केदारनाथ धाम में 1,56,913 और बद्रीनाथ धाम में 52,225 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में क्रमशः 43,435 और 44,575 श्रद्धालु पहुंचे हैं।
हर दिन बढ़ती यह संख्या साफ संकेत दे रही है कि यात्रा लगातार रफ्तार पकड़ रही है।

केदारनाथ में 22 अप्रैल को आम लोगों के लिए धाम का मुख्य दरवाजा खोलते सेना के जवान।

बद्रीनाथ में 23 अप्रैल को मंदिर समिति के लोगों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए खोले गए धाम के कपाट।
‘व्यवस्थाएं मजबूत, यात्रा सुचारू’
बीकेटीसी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यात्रा सुचारू रूप से संचालित हो रही है। आवागमन, स्वास्थ्य, ठहरने और भोजन की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। बढ़ती भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं संभली हुई बताई जा रही हैं।

चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड संख्या को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी की फेसबुक पोस्ट।
फेक खबरों पर सख्ती, सोशल मीडिया पर निगरानी
यात्रा के बीच सोशल मीडिया पर फैल रही गलत सूचनाओं को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर नकारात्मक और भ्रामक खबरें फैला रहे हैं, जिससे सरकार और मंदिर समिति की छवि खराब हो रही है। ऐसे यूट्यूबर्स, ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया हैंडल्स पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट।
नए CEO करेंगे ग्राउंड मॉनिटरिंग
बीकेटीसी के नवनियुक्त मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगण जल्द ही बदरीनाथ और केदारनाथ पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। मंदिर समिति का दावा है कि इस बार श्रद्धालुओं को पहले से ज्यादा सरल और सुगम दर्शन मिल रहे हैं।
सोमवार को केदारनाथ धाम में एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर तैनात पुलिस और NDRF टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और उसे अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच गई।

महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा की एक्स पोस्ट।
आनंद महिंद्रा ने शेयर की 1882 की तस्वीर
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने केदारनाथ मंदिर की 1882 की एक दुर्लभ तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। उन्होंने लिखा कि यह मंदिर की शुरुआती तस्वीरों में से एक हो सकती है, जब न सड़कें थीं, न रेल और न ही हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध थी, और यात्रा पूरी तरह श्रद्धा, धैर्य व तपस्या पर आधारित थी। महिंद्रा ने कहा कि आज बेहतर सुविधाओं के कारण यात्रा आसान जरूर हुई है, लेकिन उसकी आध्यात्मिकता को महसूस करना उतना ही जरूरी है।












