चिप कंपनी एनवीडिया की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर पार:  भारत की GDP से ₹90 लाख करोड़ ज्यादा; कंपनी मोबाइल-ड्रोन्स, ऑटोमैटिक गाड़ियों की चिप बनाती है
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

चिप कंपनी एनवीडिया की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर पार: भारत की GDP से ₹90 लाख करोड़ ज्यादा; कंपनी मोबाइल-ड्रोन्स, ऑटोमैटिक गाड़ियों की चिप बनाती है

Spread the love


नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर यानी 453 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। एनवीडिया यह आंकड़ा पार करने वाली दुनिया की पहली कंपनी भी बन गई है।

यह आंकड़ा भारत की GDP से करीब 90 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। IMF के मुताबिक, भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है। एनवीडिया के बाद माइक्रोसॉफ्ट और एपल दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी हैं।

माइक्रोसॉफ्ट दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। इसका मार्केट कैप 4.03 ट्रिलियन डॉलर यानी 356 लाख करोड़ रुपए है। वहीं एपल 4.02 ट्रिलियन डॉलर यानी 355 लाख करोड़ रुपए की मार्केट वैल्यू के साथ तीसरे नंबर पर है। एक दिन पहले ही एपल ने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था।

एनवीडिया का शेयर आज 4.5% चढ़ा

आज 29 अक्टूबर को एनवीडिया का शेयर कारोबार के दौरान 4.5% की तेजी के साथ 210 डॉलर यानी 18,534 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जिसके चलते कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर पहली बार 5.13 ट्रिलियन डॉलर के पार हो गया। तीन महीने पहले ही कंपनी ने 4 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया था।

एनवीडिया की मार्केट वैल्यू 5 ट्रिलियन पहुंचने की वजह

  • AI में ग्रोथ: चैटजीपीटी जैसे AI टूल्स के लिए एनवीडिया की H100 और ब्लैकवेल चिप्स सबसे तेज और जरूरी, हर बड़ी कंपनी यही चिप्स यूज कर रही।
  • शेयर में तेजी: 2022 से अब तक कंपनी का शेयर 12 गुना बढ़ गया है। सिर्फ 3 महीने में कंपनी की वैल्यू 4 ट्रिलियन से 5 ट्रिलियन तक पहुंच गई।
  • बड़े ऑर्डर: CEO जेन्सेन हुआंग ने 500 बिलियन डॉलर के AI चिप ऑर्डर का ऐलान किया। अमेरिका के लिए 7 सुपर कंप्यूटर बनाने का प्लान भी है।
  • कंपनी पर भरोसा: इन्वेस्टर को लगता है कि AI का खर्चा आने वाले सालों तक बढ़ता रहेगा। इसलिए पैसा लगातार एनवीडिया में निवेश कर रहे हैं।
  • दुनिया में मुकाबला नहीं: AMD, इंटेल जैसे कॉम्पिटिटर्स हैं, लेकिन अब तक कोई कंपनी एनवीडिया जितनी तेज और भरोसेमंद चिप नहीं बना पाई है।
  • अमेरिका-चीन टेंशन में फायदा: अमेरिका ने चीन को हाई-एंड चिप बेचने पर रोक लगाई है। इससे एनवीडिया अमेरिकी सरकार की पसंदीदा कंपनी बन गई।
  • CEO की स्मार्ट लीडरशिप: जेन्सेन हुआंग ने कंपनी को सही समय पर AI की ओर मोड़ा। वो अब सिलिकॉन वैली के हीरो हैं और इन्वेस्टर को उन पर भरोसा है।

दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म

एनवीडिया पहले से ही दुनिया की सबसे वैल्युएबल सेमीकंडक्टर फर्म है। NVIDIA के भारत में चार इंजीनियरिंग डेवलपमेंट सेंटर हैं। ये हैदराबाद, पुणे, गुरुग्राम और बेंगलुरु में स्थित हैं। एनवीडिया ने अपने AI एक्सेलरेटर को अपग्रेड किया है।

GPU को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है कंपनी

एनवीडिया एक टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) के डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग के लिए जानी जाती है। 1993 में जेन्सेन हुआंग, कर्टिस प्रीम और क्रिस मालाचोव्स्की ने इसकी स्थापना की थी। इसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के सांता क्लारा में है।

एनवीडिया गेमिंग, क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और प्रोफेशनल एप्लिकेशन्स के लिए चिप को डिजाइन और मैन्युफैक्चर करती है। इसके साथ-साथ व्हीकल्स, रोबोटिक्स और अन्य उपकरणों में भी उसके चिप सिस्टम का इस्तेमाल होता है।

कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग की नेटवर्थ 15.39 लाख करोड़

फोर्ब्स रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्ट के अनुसार, कंपनी के CEO जेन्सेन हुआंग 174.4 बिलियन डॉलर यानी 15.39 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के 8वें सबसे अमीर आदमी हैं।

क्या होती है सेमीकंडक्टर चिप?

सेमीकंडक्टर को आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का दिमाग समझिए। कंप्यूटर, लैपटॉप, कार, वॉशिंग मशीन, ATM, अस्पतालों की मशीन से लेकर हाथ में मौजूद स्मार्टफोन तक सेमीकंडक्टर चिप पर ही काम करते हैं। ये चिप एक दिमाग की तरह इन गैजेट्स को ऑपरेट करने में मदद करती है। इसके बिना हर एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम अधूरा है। सेमीकंडक्टर चिप्स सिलिकॉन से बने होते हैं और सर्किट में इलेक्ट्रिसिटी कंट्रोल करने के काम आते हैं।

ये चिप इलेक्ट्रॉनिक आइटम को ऑटोमैटिकली ऑपरेट करने में मदद करती है। उदाहरण के लिए, स्मार्ट वॉशिंग मशीन में कपड़े पूरी तरह धुलने के बाद ऑटोमैटिक मशीन बंद हो जाती है। इसी तरह कार में जब आप सीट बेल्ट लगाना भूल जाते हैं, तो कार आपको अलर्ट देती है। ये सेमीकंडक्टर की मदद से ही होता है।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

एपल की मार्केट वैल्यू पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर पार: ये भारत की GDP के बराबर, iPhone-17 की लॉन्चिंग के बाद कंपनी का शेयर 15% बढ़ा

एपल का मार्केट कैप पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर यानी 353 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। यह आंकड़ा भारत की GDP के बराबर है। IMF के मुताबिक भारत की GDP अभी 4.13 ट्रिलियन डॉलर यानी 364 लाख करोड़ रुपए है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *