छुट्टियां मनाने का नया ट्रेंड वॉलेंटियर टूरिज्म:  मेजबान की जिम्मेदारी निभाकर बचाएं खाने-रहने का खर्च, देशभर में 2000 होस्ट्स का नेटवर्क
अअनुबंधित

छुट्टियां मनाने का नया ट्रेंड वॉलेंटियर टूरिज्म: मेजबान की जिम्मेदारी निभाकर बचाएं खाने-रहने का खर्च, देशभर में 2000 होस्ट्स का नेटवर्क

Spread the love


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
पसंदीदा स्किल के हिसाब से काम करें, बदले में ट्रिप का खर्च फ्री> - Dainik Bhaskar

पसंदीदा स्किल के हिसाब से काम करें, बदले में ट्रिप का खर्च फ्री>

जरा सोचिए, इस बार छुट्टी कुछ अलग तरीके से बिताई जाए। उत्तराखंड के किसी छोटे से गांव में रहकर बच्चों को पढ़ाना… या गुवाहाटी के किसी होमस्टे के लिए वीडियो बनाना, उनका सोशल मीडिया संभालना। बदले में रहने और खाने की चिंता खत्म। कई जगहों पर हाइकिंग, ट्रेकिंग या स्कूबा डाइविंग जैसे एक्सपीरियंस भी फ्री मिल जाते हैं। यही है ट्रैवल का नया तरीका- वॉलेंटियर टूरिज्म।

आपके पास कोई स्किल है, तो उसके बदले आप सिर्फ घूमते नहीं, उस जगह का हिस्सा बनकर उसे जीते हैं। इसी कॉन्सेप्ट पर काम कर रहा है Volunteer Yatra। यह देशभर में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स से लोगों को जोड़ता है… जहां वे काम भी करते हैं और उसी जगह को करीब से एक्सप्लोर भी। यह ट्रैवल का ऐसा तरीका है, जहां आप टूरिस्ट नहीं रहते… बल्कि उस जगह की कहानी का हिस्सा बन जाते हैं।

आकाश मान- फाउंडर वॉलेंटियर यात्रा।

आकाश मान- फाउंडर वॉलेंटियर यात्रा।

कैसे बनें वॉलेंटियर टूरिज्म का हिस्सा?

– सबसे पहले वालेंटियर यात्रा पर प्रोफाइल बनाएं

सबसे पहले वॉलेंटियर यात्रा की शुरुआत एक बेसिक प्रोफाइल से होती है। आप कौन हैं, क्या स्किल है और किस तरह का एक्सपीरियंस चाहते हैं। बस यही जानकारी देनी होती है।

– मेंबरशिप लें और बातचीत करें, प्रोजेक्ट एक्सप्लोर करें

आपको एक मेंबरशिप प्लान चुनना होता है और एक छोटी-सी ऑनबोर्डिंग कॉल होती है। इसमें पूछते हैं कि आप किस तरह का काम करना चाहते हैं व आपके लिए सही मौके कौन-से हो सकते हैं।

– जिस भी विषय में रुचि हो, उसके हिसाब से प्रोजेक्ट चुनें

आपके पास देशभर के 500 से ज्यादा वॉलेंटियरिंग ऑप्शन होते हैं। आप अपनी पसंद और स्किल के हिसाब से प्रोजेक्ट चुन सकते हैं, जैसे: पेंटिंग, योग या स्टोरीटेलिंग, सोशल मीडिया और वीडियो कंटेंट या फार्मिंग या लोकल कम्युनिटी वर्क। यानी जहां जाना है, वही आपका अगला अनुभव बन सकता है।

देश के लगभग सभी राज्यों में मौजूद, युवाओं में बढ़ा ट्रेंड

– अब तक 7000 से ज्यादा लोग इस मॉडल के जरिए ट्रैवल कर चुके हैं। – देशभर में अब तक 2000 से ज्यादा होस्ट्स के साथ काम हो चुका है। – झारखंड को छोड़कर लगभग हर राज्य में यह नेटवर्क फैल चुका है।

ट्रैवल के बाद कैसे बदल रही लोगों की जिंदगी

– वॉलेंटियर टूरिज्म के बाद करीब 9% लोगों ने अपना बिजनेस शुरू किया। – 15% वॉलेंटियर्स अपनी ट्रिप्स के बाद फ्रीलांसिंग में आ गए। – प्लेटफॉर्म पर 70% ट्रैवलर्स महिलाएं हैं, जो सोलो ट्रैवल कर रही हैं।

दुनिया भर में वॉलेंटियर टूरिज्म के ये प्लेटफॉर्म प्रसिद्ध हुए

1. Worldpackers (वर्ल्डपैकर्स) यह विश्वभर में प्रसिद्ध है। वॉलेंटियर टूरिज्म वैश्विक मॉडल जैसा ही है। यह 140 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। खासकर दक्षिण अमेरिका और यूरोप में यह बहुत लोकप्रिय है। वेबसाइट: worldpackers.com

2. WWOOF (वूफिंग) अगर किसी को खेती या मिट्टी से जुड़ा काम पसंद है, तो यह उनके लिए है। यहां आप ऑर्गेनिक फार्म्स पर काम करते हैं और बदले में किसान आपको घर जैसा खाना और रहने की जगह देते हैं। वेबसाइट: wwoof.net

3. Workaway (वर्कअवे) यह वॉलेंटियरिंग का ‘विकिपीडिया’ माना जाता है। यहां सिर्फ होमस्टे ही नहीं, बल्कि आप किसी एनजीओ, स्कूलों या यहां तक कि किसी के व्यक्तिगत घर को बनाने में मदद कर सकते हैं। इसके पास दुनिया भर में 50,000 से ज्यादा होस्ट्स की लिस्ट है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *