होम

जज्बात कॉन्सर्ट: सुरों और अल्फाजों ने छुई दिल की गहराइयां, प्रतिभा सिंह बघेल, स्वयं और मनिका ने बांधा समां

Spread the love


छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के सभागार में गजल, कविता और शास्त्रीय संगीत की यादगार शाम शनिवार को सजी। वर्ल्ड ऑफ म्यूजिशियंस की ओर से आयोजित जज्बात कॉन्सर्ट में सुरों और अल्फाजों के अद्भुत संगम ने न सिर्फ संगीत और साहित्यिक प्रेमियों को झुमाया, बल्कि उनके दिल की गहराइयों को छुआ। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर और डीकेजी एंटरटेनमेंट मार्केटिंग पार्टनर रहे।




प्रतिभा सिंह बघेल की लाइव प्रस्तुति ने मोहा मन


गायिका प्रतिभा सिंह बघेल की लाइव प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने मखमली आवाज में गजल और गीतों की लड़ी पिरोकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शुरुआत दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए…, चुपके चुपके रात दिन आंसू बहाना याद है… और ये न थी हमारी क़िस्मत… गाकर श्रोताओं को देर शाम तक बांधे रखा। हसरत मोहानी की मशहूर गजल ””अंदाज अपने देखते हैं आईने में वो”” और फरीदा खानम को याद करते हुए ””न रवा कहिए””, जमीन पर गिरा दिया मुझको धुआं बनाके फिजा में उड़ा दिया मुझको की प्रस्तुति पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *