जनकपुरी में पैडल द बीट–संडे ऑन साइकिल अभियान:  शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने की अगुवाई, बोले-रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाएं साइक्लिंग – New Delhi News
टिपण्णी

जनकपुरी में पैडल द बीट–संडे ऑन साइकिल अभियान: शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने की अगुवाई, बोले-रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाएं साइक्लिंग – New Delhi News

Spread the love




दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र जनकपुरी में आयोजित भव्य साइक्लिंग अभियान “पैडल द बीट – संडे ऑन साइकिल” में हिस्सा लिया। उन्होंने इस साइकिल रैली का नेतृत्व किया। फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह साइक्लिंग रैली एसकेवी (ए-ब्लॉक, जनकपुरी) से शुरू होकर सीएम श्री स्कूल (सी-4ई, जनकपुरी, गेट नं. 3) पर संपन्न हुई। अभियान में बच्चों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और फिटनेस प्रेमियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया। स्वस्थ जीवन-जिम्मेदार नागरिकता की पहचान साइक्लिंग: मंत्री इस अवसर पर शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा- “साइक्लिंग केवल एक खेल या व्यायाम नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और जिम्मेदार नागरिकता की पहचान है। आज के दौर में जब लोग मोटापा और विभिन्न बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना बेहद आवश्यक है।” ‘दैनिक जीवन में साइक्लिंग को जरूर शामिल करें’ उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से फिटनेस को एक जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया है और ‘संडे ऑन साइकिल’ उसी सोच को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है। आशीष सूद ने दिल्लीवासियों, विशेषकर युवाओं से अपील की कि वे अपने दैनिक जीवन में साइक्लिंग और अन्य शारीरिक गतिविधियों को जरूर शामिल करें। इससे न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बेहतर होगा, बल्कि शहर में प्रदूषण और ईंधन की खपत को कम करने में भी मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *