जब बेटी मालती से दूर होने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा- priyanka chopra recalled daughter malti birth days actress says i was so close to losing her so many times
धर्म आस्था

जब बेटी मालती से दूर होने वाली थीं प्रियंका चोपड़ा- priyanka chopra recalled daughter malti birth days actress says i was so close to losing her so many times

Spread the love


बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा भले ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव न हो, लेकिन वह हॉलीवुड मूवीज में लगातार अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं, जहां उन्होंने ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्रीमियर के दौरान अपनी बेटी के बारे में भी बात है।

प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के निर्माण के दौरान उनकी 3 साल की बेटी मालती उनके साथ थी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि कैसे वह कई बार अपनी बेटी को खोने वाली थीं। बता दें कि मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।

फुल ऑन एंटरटेनमेंट से भरपूर होगा जून का आखिरी वीकेंड, ‘रेड 2’ से ‘स्क्विड गेम 3’ तक, इस वीक रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में

मालती ने सीखी क्रू से भाषा

‘ई! न्यूज’ से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने मालती के बारे में बताया कि वो पूरी फिल्म की शूटिंग के दौरान मेरे साथ थी। हम प्रोवेंस में लोकेशन पर थे। जब वह सेट पर थी, तो वो और उसकी ग्रैंड मदर (दादी) इस बेकरी में क्रोइसैन लेने जाती थीं। जब हम इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उसने यहां सबसे शानदार समय बिताया। सिर्फ इतना ही नहीं, मालती ने क्रू से भाषा भी सीखी। उसे सेट बहुत पसंद आया। उसने कलाकारों की तरह ही क्राफ्ट सर्विसेज को ‘क्राफ्टी’ कहा। यह बहुत प्यारा था।”

जब मालती को खोने वाली थीं प्रियंका

‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ से बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि मालती खुद को मालती मैरी मोआना चोपड़ा जोनास के रूप में देखती है। वो कहती है कि वो मोआना है, वो कहती है कि ये उसका नाम है। वहीं, एली के साथ बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि मैं उसे खोने के कई बार बहुत करीब थी मैं बस उसे खुश देखना चाहती हूं। मुझे नहीं पता कि मैं उसे कैसे अनुशासित कर पाऊंगी, क्योंकि मेरे अंदर यह सब नहीं है।” ‘वर्जिन पत्नी मत ढूंढो…’ ये बयान हुआ वायरल तो प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ये मैं नहीं हूं…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *