जब लड़की ने काट ली थी रजा मुराज की नाक, Raza Murad fell in love in Childhood with neighbor girl cut his nose when he caught her for loving CineGram
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

जब लड़की ने काट ली थी रजा मुराज की नाक, Raza Murad fell in love in Childhood with neighbor girl cut his nose when he caught her for loving CineGram

Spread the love


Raza Murad Bollywood Kissa: जब भी बॉलीवुड के दमदार और खतरनाक खलनायकों की बात होती है तो इस लिस्ट में कई नाम की चर्चा होती है। गुलशन ग्रोवर और प्रेम चोपड़ा जैसे नाम याद होते होंगे। इस लिस्ट में एक नाम रजा मुराद का भी आता है। उनकी अदायकी इतनी कमाल की थी कि वो हीरो पर भी भारी पड़ जाते थे। उन्होंने ना केवल फिल्मों में बल्कि टीवी धारावाहिकों में भी काम किया है। टीवी सीरियल्स में तो उनका पॉजिटिल रोल रहा लेकिन, फिल्मों में अपनी नेगेटिव छवि के लिए पॉपुलर हुए। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि रजा मुराद ने लड़की के साथ कुछ ऐसी हरकत कर दी थी कि उसने उनकी नाक काट ली थी? चलिए बताते हैं।

दरअसल, रजा मुराद ने हाल ही में एएनआई से बात की और इस दौरान उन्होंने फिल्मों से लेकर अपनी पर्सनल लाइफ तक से जुड़े किस्सों को शेयर किया। इसी बातचीत में एक्टर ने अपने पहले प्यार से जुड़ा किस्सा भी सुनाया। वो करीब 5 साल के रहे होंगे जब उन्हें पहली बार किसी लड़की से प्यार हुआ था। इंटरव्यू में उनसे सवाल किया जाता है, ‘एक बार आपके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि लव इंटरेस्ट दिखाना खुद पर भारी पड़ गया था। क्या हुआ था उनके साथ?’ रजा मुराद ने भी बिना हिचकिचाए इसका जवाब दिया और पहले प्यार से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया।

रजा मुराद ने कहा, ‘आपकी टीम ने कुछ अच्छी बातें नहीं बताई मेरे बारे में?’ फिर सामने से एंकर हंसने लगती हैं और कहती हैं, ‘पर सामने से मोहब्बत में ऐसे किस्से हो जाते हैं ना।’ हंसते हुए रजा मुराज हामी भरते हैं और कहते हैं, ‘मोहब्बत करके मैंने पहली बार सच में अपनी नाक कटवाई थी। वो बच्ची थी मैं भी बच्चा था। करीब 5 साल का होऊंगा। मोहल्ले में रहती थी। मुझे बहुत अच्छी लगती थी। वो मुझे पसंद नहीं करती थी मैं उसे पसंद करता था। एकाध बार मैंने उसके साथ करीब जाने की कोशिश की तो उसने मुझे धुतकार दिया। फिर मैंने सोचा कि एकाध बार और कोशिश करते हैं। अब 5 साल का बच्चा वो भी इतनी ही बड़ी होगी तो मैंने पकड़कर उसे पकड़ा और उसे मैंने प्यार करने की कोशिश की तो गुस्से में उसने मेरी नाक काट ली। इसके बाद नाक से मेरे खून बहने लगा। मैं बहुत जोर से रोया। मेरे घरवाले आ गए लेकिन, उस बच्ची से किसी ने कुछ कहा नहीं। वो भी बच्ची थी मेरी उम्र की थी।’ रजा मुराद आगे बताते है, ‘प्यार के ये पहला तजुरबा मेरा कि प्यार मैंने 5 साल की उम्र में नाक कटवाली मैंने।’

मैं जल्दी शादी करना चाहता था- रजा मुराद

इसके साथ ही रजा मुराद इसी इंटरव्यू में अपनी शादी और सही मायने में हुए प्यार के बारे में बात करते हुए बताया, ‘मैंने 1971 में करियर शुरू किया था और 1982 में शादी की थी। मेरा जो कंसेप्शन था तो मुझे मेरे मतलब की लड़की मिली नहीं। मैं जल्दी ही शादी करना चाहता था। मैंने सोचा 25-26 साल की उम्र में शादी कर लूंगा। लड़की की तलाश जारी थी तो मुझे मेरे मतलब की लड़की मिल नहीं रही थी और कई लड़कियों देखा तो कहीं ना कहीं किसी ना किसी में कोई मुझे कमी दिखाई दी। मैं ये नहीं कह रहा कि मैं परफेक्ट हूं या मैं बहुत अच्छा हूं। क्योंकि जब इंसान जीवनसाथी के बारे में सोचता है तो वो सोचता है कि पूरी जिंदगी साथ बितानी है। दुल्हन वही जो पिया मन भाए। मेरी वालिदा बोलीं कि तूने बहुत लड़की देख ली अब मैं तेरे लिए लड़की देखूंगी। वो लड़की देखने के लिए भोपाल गईं और मेरी होने वाली बीवी को देखा पसंद किया और आ गईं वापस। उन्होंने मुझसे पूछा कि तू मिलेगा या नहीं। मैंने कहा कि मुझे आपकी पसंद पर पूरा भरोसा है। बात तय हो गई तारीख तय हो गई और मैंने तब तक अपनी बीवी की तस्वीर तक नहीं देखी।’

ऐसे हुई पत्नी से पहली मुलाकात

रजा मुराद पत्नी से पहली मुलाकात को लेकर बताते हैं, ‘एक बार मैं भोपाल गया और वहां जैसे ही प्लेन से उतरा तो वहां आगे जा रहा था तो एक लड़की को देखा वो हाथ में गुलाब लिए खड़ी थी तो मैंने कहा कि यही मेरी फ्यूचर वाइफ है और यही सही था। आमतौर पर एक्टर्स के साथ ऐसा नहीं होता है। वो एक दूसरे को जानते हैं समझते हैं फिर शादी करते हैं। मेरे जैसी चीजें होना एक एक्टर होने के नाते बड़ी बात थी।’ आपको बता दें कि रजा मुराद की पत्नी समीना मुराद हैं।

‘बुरी तरह पीटा, वो मर गया…’, दोस्त की गर्लफ्रेंड के लिए राज कुमार ने कर दी थी हत्या? रजा मुराद ने पुराना किस्सा सुनाते हुए किया दावा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *