जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं:  उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
टिपण्णी

जम्मू-कश्मीर में बाढ़, 4 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं: उत्तराखंड में लैंडस्लाइड; यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Spread the love




जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार देर रात 3 बजे भारी बारिश के बाद फ्लैश फ्लड आ गई। इससे धारहाल नदी उफान पर है और न्यू बस स्टैंड बेला इलाके में पानी भर गया। करीब 200 से 250 गाड़ियां बह गईं। उधर, पुंछ में रातभर हुई भारी बारिश के कारण 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं। देश में मानसून के दूसरी बार एक्टिव होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश जारी है। रविवार को भी उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शनिवार को लैंडस्लाइड के बाद उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा के रूट पर घोड़े-खच्चरों की सेवाएं रोक दी गईं और कैलाश-मानसरोवर यात्रियों का एक जत्था भी रुक गया। 19 जुलाई को देश के ऊपर छाए बादलों की सैटेलाइट इमेज… देशभर के मौसम से जुड़ी तस्वीरें… अरुणाचल में बाढ़ से डेढ़ लाख प्रभावित, केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड अरुणाचल में बाढ़ और भूस्खलन के इस दौर में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है, 29 लोग घायल हुए हैं और 1,49,257 लोग प्रभावित हुए हैं। मानसून की मार से कुल 26 जिले, 328 सर्कल और 576 गांव प्रभावित हुए हैं। इधर, पिथौरागढ़ में, कैलाश-मानसरोवर यात्रा का चौथा जत्था, जिसमें 50 तीर्थयात्री शामिल हैं धारचूला बेस कैंप में रोक दिया गया है। बेस कैंप के इंचार्ज धन सिंह बिष्ट ने बताया कि गरबाधार में भूस्खलन के कारण गुंजी जाने वाला रास्ता बंद हो गया है। देशभर के मौसम से जुड़े अडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *