जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

जयपुर-भोपाल समेत देशभर में मनाया गया करवा चौथ: चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत, जानें पूजा विधि

Spread the love




आज करवा चौथ है। शादीशुदा महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। शाम को चौथ माता की पूजा और कथा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाओं ने व्रत पूरा किया। देशभर में करवा चौथ पर शाम 7 बजे से रात 9 बजे के बीच चांद निकला। सबसे पहले असम में और सबसे आखिर में केरलम में दिखा। पंडितों का कहना है कि मौसम खराब होने से चांद न दिखे तो चंद्रोदय के समय पूर्व-उत्तर दिशा में अर्घ्य देकर व्रत खोल सकते हैं। इसके अलावा महादेव की तस्वीर या मूर्ति के सामने पूजा करके या चावल से चंद्रमा की आकृति बनाकर मंत्र जाप के बाद व्रत खोल सकते हैं। अब जानिए आपके शहर में कब निकला चांद… अब पढ़िए करवा चौथ की पूजा विधि और व्रत कथा अनोखा करवाचौथ- पंजाब में लस्सी से अर्घ्य, राजस्थान में चौथ माता का मंदिर 1. पंजाब: पानी की जगह लस्सी से चांद को अर्घ्य पंजाब के कुछ परिवारों में महिलाएं करवाचौथ पर चांद को पानी की जगह कच्ची लस्सी से अर्घ्य देती हैं। इसके बाद पति पत्नी को लस्सी और मिठाई खिलाकर व्रत खुलवाता है। हालांकि, यह रस्म हर जगह नहीं निभाई जाती। 2. राजस्थान: चौथ माता के दर्शन के लिए पहुंचती हैं महिलाएं राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में चौथ माता का प्रसिद्ध मंदिर है। करवाचौथ पर यहां महिलाएं और दूसरे श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा करने पहुंचते हैं। लास्ट में मूड फ्रेश करने के लिए खबर से जुड़े कार्टून देखिए… ——————————- यह खबर भी पढ़ें… करवा चौथ पर लैब में बने डायमंड की डिमांड, असली हीरे जैसी चमक, कीमत 70% कम करवा चौथ पर बाजारों में लैब-ग्रोन डायमंड की डिमांड बढ़ी है। ये प्राकृतिक हीरों के मुकाबले करीब 70% सस्ते हैं, जबकि चमक, मजबूती और बनावट में लगभग समान होते हैं। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में करवाचौथ पर सरकारी छुट्टी का ऐलान, पुरुषों को भी मिलेगी हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ पर सरकारी छुट्टी होगी। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसकी घोषणा कर दी है। अब अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी करवाचौथ पर दफ्तर नहीं आना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *