मनोरंजन

जयपुर में छाईं ‘गुलाबी क्वीन’ जैस्मीन सैंडलास:‘केसरिया बालम’ की दी प्रस्तुति; बंधेज ड्रेस में आईं नजर, सिंगर के गानों पर नाची मां

Spread the love




पंजाबी संगीत की दुनिया में ‘गुलाबी क्वीन’ के नाम से मशहूर सिंगर जैस्मीन सैंडलास ने जयपुर में अपनी लाइव परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। सिंगर ने फिल्म ‘किक’ का सॉन्ग ‘यार ना मिले’, ‘इश्क दा सूटा’, ‘रात जश्न दी’, ‘बंब जट्ट’, ‘मीठी मीठी’, ‘तरस’, ‘धुरंधर’ टाइटल ट्रैक और ‘शरारत’ जैसे सॉन्ग सुनाए। वहीं कॉन्सर्ट के दौरान ऑडियंस में मौजूद जैस्मीन की मां बेटी को मंच पर परफॉर्म करते देख खुद को थिरकने से रोक नहीं सकीं। जयपुर में प्रस्तुति के दौरान जैस्मीन ने राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ाव दिखाया। उन्होंने पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत ‘केसरिया बालम’ को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया। वहीं पारंपरिक अंदाज वाले बंधेज ड्रेस में सजी जैस्मीन ने अपने लुक और स्टेज प्रेजेंस से भी ध्यान खींचा। सीतापुरा स्थित जेईसीसी में आयोजित कॉन्सर्ट में जैस्मीन ने शनिवार को अपने सुपरहिट गानों के साथ एल्बम के गीत भी पेश किए। उनकी गाने और डांस से दर्शक शुरू से लेकर आखिरी पलों तक झूमते रहे। जैसे-जैसे उनके लोकप्रिय गानों की धुनें गूंजती गईं। ऑडियंस भी तालियों, हूटिंग और डांस के साथ उनका उत्साह बढ़ाती नजर आईं।
इवेंट के फोटोज यहां देखिए… बंधेज परिधान में मंच पर दिखा पंजाबी अंदाज जैस्मीन की परफॉर्मेंस में उनके पहनावे और मंच पर मौजूदगी का भी खास आकर्षण रहा। बंधेज परिधान में नजर आईं सिंगर ने अपने लुक को पंजाबी संगीत की ऊर्जा और अंदाज के साथ पेश किया। गानों के दौरान उनका लगातार डांस करना और दर्शकों को अपने साथ झूमने के लिए प्रेरित करना कॉन्सर्ट की खासियत रहा। जैस्मीन ने अपने लोकप्रिय गीतों को पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुत किया। फैन ने भेंट किया लाइव स्केच, जैस्मीन ने लगाया गले कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन के एक फैन ने उन्हें खास तोहफा दिया। एक फैन ने उनका लाइव स्केच तैयार कर उन्हें भेंट किया। इस कलाकृति को देखकर जैस्मीन ने जिस तरह प्रतिक्रिया दी। वह कार्यक्रम के यादगार पलों में शामिल हो गया। उन्होंने स्केच को गले लगाया और उसमें गाड़ी चलाते हुए नजर आ रहे व्यक्ति को ‘चौधरी जी’ कहकर संबोधित किया। कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों की पसंद भी साफ तौर पर सामने आई। ऑडियंस की ओर से ‘धुरंधर’ के गाने की सबसे ज्यादा डिमांड की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *