जरूरत की खबर- गर्मी में कोल्डड्रिंक नहीं, 10-देसी ड्रिंक्स पिएं:  ये सिर्फ प्यास नहीं बुझाते, इम्यूनिटी और पाचन भी सुधारते हैं
महिला

जरूरत की खबर- गर्मी में कोल्डड्रिंक नहीं, 10-देसी ड्रिंक्स पिएं: ये सिर्फ प्यास नहीं बुझाते, इम्यूनिटी और पाचन भी सुधारते हैं

Spread the love


12 घंटे पहलेलेखक: गौरव तिवारी

  • कॉपी लिंक

हर मौसम में शरीर की अपनी एक जरूरत होती है। गर्मियों में वो जरूरत है- ठंडक और तरावट। चिलचिलाती धूप, लगातार बहता पसीना और थकान भरी दोपहर के बीच अगर कुछ सुकून देता है तो वो है ताजी, ठंडी, सेहत से भरपूर देसी ड्रिंक।

गर्मियों में प्यास तो सभी को लगती है, लेकिन कोल्ड ड्रिंक, पैक्ड जूस या आइसक्रीम खाना हेल्दी ऑप्शन नहीं है। इसकी बजाय अगर आप सत्तू, बेल शरबत, छाछ या नींबू पानी जैसे प्राकृतिक और देसी विकल्पों को अपनाएं तो न सिर्फ शरीर ठंडा रहेगा, बल्कि आपकी इम्यूनिटी और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहेगा।

इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में बात करेंगे 10 देसी ड्रिंक्स की, जो गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगी और हीटस्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाएंगी। साथ ही जानेंगे कि-

  • इन ड्रिंक्स को दिन में कब पीना बेहतर है?
  • किन लोगों को किस ड्रिंक से परहेज करना चाहिए?

गर्मियों में जरूरी हैं देसी हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स

गर्मियों में ठंडी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स शरीर के लिए आरामदायक होती हैं। अनु अग्रवाल के मुताबिक, गर्मी के मौसम में शरीर से पसीने के जरिए बहुत सारा पानी, मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं। इससे डिहाइड्रेशन और हीटस्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ऐसी ड्रिंक्स की जरूरत होती है, जो सिर्फ प्यास न बुझाएं, बल्कि शरीर को ठंडक भी दें, पाचन को बेहतर बनाएं और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स की भरपाई करें। ये हैं 10 देसी ड्रिंक्स-

1. सत्तू शरबत में मिलता देसी प्रोटीन

फायदे: सत्तू की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है, पाचन सुधारता है और लंबे समय तक पेट भरा रहता है। यह हीटस्ट्रोक से बचाता है और वजन भी नियंत्रित करता है।

कैसे तैयार करें: एक गिलास ठंडे पानी में 2 चम्मच सत्तू, थोड़ा नींबू रस, काला नमक और भुना जीरा मिलाकर पी लें।

कब पिएं: सुबह खाली पेट या दोपहर के खाने से पहले।

किसके लिए फायदेमंद: फील्ड वर्कर, वेट लॉस करने वाले, बच्चों के लिए भी सुरक्षित।

परहेज: किडनी पेशेंट या गैस की समस्या वालों को सीमित मात्रा में पीना चाहिए।

2. बेल के शरबत से मिलती पेट को ठंडक

फायदे: बेल कब्ज, गैस और एसिडिटी के लिए रामबाण है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पाचन तंत्र को शांत रखता है।

कैसे तैयार करें: पके हुए बेल को फोड़ें, गूदा निकालें और पानी में घोलें। छानकर इसमें गुड़ या मिश्री मिलाएं और ठंडा करके पिएं।

कब पिएं: सुबह खाली पेट या शाम 4 बजे के आसपास।

किसके लिए फायदेमंद: जिनको बार-बार गैस, एसिडिटी या कब्ज होती है।

परहेज: डायबिटिक मरीज मिश्री/गुड़ की बजाय बिना मिठास के लें या डॉक्टर से पूछें।

सभी ड्रिंक्स के बारे में जानने से पहले इन देसी ड्रिंक्स के फायदे जान लीजिए-

3. छाछ और लस्सी से पाचन में मिलती मदद

फायदे: छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो पेट के लिए अच्छे हैं। यह पाचन सुधारता है और गर्मी से हुई थकावट को दूर करता है।

कैसे तैयार करें: दही को पानी में फेंटें, उसमें भुना जीरा, नमक और पुदीना मिलाएं।

कब पिएं: दोपहर के खाने के साथ या बाद में।

किसके लिए फायदेमंद: जिनका पाचन कमजोर है, जो जल्दी थकते हैं या जिनकी तासीर गर्म रहती है।

परहेज: लैक्टोज इन्टॉलरेंट व्यक्ति को नहीं पीना चाहिए।

4. नारियल पानी है इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर

फायदे: यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है, मिनरल्स की पूर्ति करता है और थकान दूर करता है।

कैसे तैयार करें: सीधा नारियल फोड़ें और उसका पानी पिएं- बिना किसी मिलावट के।

कब पिएं: सुबह या धूप से लौटने के बाद।

किसके लिए फायदेमंद: बच्चे, स्पोर्ट्स एक्टिव लोग, डिहाइड्रेशन वाले मरीज।

परहेज: जिनका शुगर बहुत हाई रहता है, वे सीमित मात्रा में पिएं।

5. खस के शरबत में ठंडक और खुशबू दोनों

फायदे: खस शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ पसीने की दुर्गंध को भी कम करता है। इसमें शांत करने वाले गुण होते हैं।

कैसे तैयार करें: बाजार से खस सिरप लें और एक गिलास ठंडे पानी या दूध में मिलाकर पिएं।

कब पिएं: दोपहर में गर्मी से राहत पाने के लिए।

किसके लिए फायदेमंद: जिन्हें अधिक पसीना आता है या जिनका शरीर जल्दी गर्म हो जाता है।

परहेज: डायबिटिक मरीज खस सिरप की मात्रा देखें या शुगर फ्री वर्जन चुनें।

6. गन्ने का रस है एनर्जी बूस्टर और लिवर का दोस्त

फायदे: यह शरीर में ग्लूकोज का स्तर संतुलित करता है और लिवर को डिटॉक्स करता है।

कैसे तैयार करें: ताजा गन्ने का रस पिएं, उसमें नींबू और पुदीना मिलाकर और भी फायदेमंद बना सकते हैं।

कब पिएं: दोपहर के समय जब एनर्जी डाउन हो।

किसके लिए फायदेमंद: कमजोरी, एनीमिया या लिवर से जुड़ी समस्या वाले लोग।

परहेज: डायबिटिक पेशेंट पूरी तरह परहेज करें।

7. आम पना है गर्मी का सुपरड्रिंक

फायदे: कच्चे आम का पना शरीर को ठंडक देता है, लू से बचाता है और इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस करता है।

कैसे तैयार करें: कच्चे आम को उबालें, छीलें, उसमें पुदीना, काला नमक, भुना जीरा और गुड़ मिलाएं। ठंडा करके पिएं।

कब पिएं: दोपहर में धूप से पहले या बाद में।

किसके लिए फायदेमंद: लू लगने का खतरा हो, बच्चों और बाहर काम करने वालों के लिए।

परहेज: डायबिटिक मरीज या जिनको एसिडिटी होती है, सावधानी से पिएं।

8. नींबू पानी है डिटॉक्स और कूलिंग ड्रिंक

फायदे: नींबू पानी शरीर को ठंडक देता है और पाचन सुधारता है। नींबू से विटामिन C मिलता है।

कैसे तैयार करें: 1 नींबू काटकर उसका रस पानी में मिलाएं और इसमें थोड़ा काला नमक और शहद भी मिला सकते हैं।

कब पिएं: सुबह उठकर या शाम को।

किसके लिए फायदेमंद: स्किन हेल्थ, पेट की गर्मी और डिटॉक्स के लिए।

परहेज: जिन्हें एसिडिटी और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम है उसे परहेज करना चाहिए।

9. जलजीरा पानी पेट को देता ठंडक

फायदे: जलजीरा भूख बढ़ाता है, डाइजेशन में मदद करता है और गर्मियों में गैस-एसिडिटी दूर करता है।

कैसे तैयार करें: भुना जीरा, पुदीना, काला नमक, हींग और नींबू को मिक्स करें। ठंडे पानी में मिलाकर पिएं।

कब पिएं: दोपहर में या खाने से पहले।

किसके लिए फायदेमंद: जिनको खाना हजम नहीं होता या भूख कम लगती है।

परहेज: हाई बीपी वाले ज्यादा नमक न डालें।

10. तरबूज का जूस देता है परफेक्ट कूलिंग

फायदे: 90% पानी से भरपूर तरबूज शरीर को हाइड्रेट करता है। इसमें विटामिन A, C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं।

कैसे तैयार करें: तरबूज को काटकर ब्लेंड करें, चाहें तो इसमें पुदीना और काला नमक डाल सकते हैं।

कब पिएं: ब्रेकफास्ट में या शाम को।

किसके लिए फायदेमंद: स्किन हेल्थ, किड्स और बुजुर्गों के लिए सबसे आसान कूलिंग ड्रिंक।

परहेज: जिनको बार-बार पेशाब आता हो या यूरिन इन्फेक्शन हो, वे सीमित मात्रा में पिएं।

……………………. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- मलेरिया पैरासाइट लिवर में क्यों छिपते हैं: कंपकंपी और बुखार हो तो तुरंत कराएं जांच, जानें बचाव के 7 आसान उपाय

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हर साल पूरी दुनिया में मलेरिया के 30 से 50 करोड़ मामले दर्ज होते हैं और इनमें से करीब 6 से 8 लाख लोगों की मौत हो जाती है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *