जरूरत की खबर- चीनी की जगह खाएं खजूर:  पाचन तंत्र रखे दुरुस्त, बढ़ाए इम्यूनिटी, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें, किसे खजूर नहीं खाना चाहिए
महिला

जरूरत की खबर- चीनी की जगह खाएं खजूर: पाचन तंत्र रखे दुरुस्त, बढ़ाए इम्यूनिटी, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें, किसे खजूर नहीं खाना चाहिए

Spread the love


1 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

खजूर एक बेहद पौष्टिक और स्वादिष्ट ड्राईफ्रूट है। इसमें मौजूद फाइबर, आयरन, पोटेशियम और विटामिन्स शरीर को एनर्जेटिक और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। रोजाना खजूर खाने के कई फायदे हैं। यह हड्डियों और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के साथ हार्ट को भी हेल्दी रखता है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में पब्लिश स्टडी के मुताबिक, खजूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव और एंटी-कैंसर गुण होते हैं। स्टडी ये भी बताती है कि खजूर में मौजूद पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स कार्डियोवस्कुलर डिजीज के खतरे का कम करते हैं।

इसलिए आज जरूरत की खबर में बात करेंगे कि खजूर हमारी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। साथ ही जानेंगे कि-

  • खजूर कब और कितना खाना चाहिए?
  • क्या डायबिटिक लोग भी खजूर खा सकते हैं?

एक्सपर्ट: डॉ. अमृता मिश्रा, न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटेटिक्स, नई दिल्ली

सवाल- खजूर में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? जवाब- यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के मुताबिक, खजूर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन B, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज जैसे कई सारे न्यूट्रिएंट्स होते हैं। नीचे दिए ग्राफिक में एक खजूर (7.1 ग्राम) की न्यूट्रिशनल वैल्यू देखिए-

सवाल- खजूर सेहत के लिए कितना फायदेमंद है? जवाब- खजूर में लगभग सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स आर्टरीज सेल्स से बैड कोलेस्ट्रॉल हटाने में मदद करते हैं। वहीं पोटेशियम और मैग्नीशियम हार्ट को हेल्दी रखते हैं।

इसके अलावा खजूर खाने से लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है, जिससे खाने की इच्छा कम होती है। इस तरह खजूर वजन कम करने में भी मददगार है।

खजूर में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाती है। ये आयरन का भी बेहतरीन स्रोत है, जो कि शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम, फॉस्फोरस व मैग्नीशियम हड्डियों और मसल्स को मजबूत बनाता है।

खजूर और किस तरह से हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है, इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- क्या खजूर खाने से दिमाग तेज होता है? जवाब- न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि खजूर खाने से दिमाग तरोताजा रहता है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं, जो ब्रेन के लिए फायदेमंद हैं। खजूर में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज जैसी नेचुरल शुगर होती है, जो मेंटल स्ट्रेस को दूर करती है और दिमाग को अधिक एक्टिव रखती है।

सवाल- खजूर खाने का सही तरीका क्या है? जवाब- खजूर खाने का सही समय सुबह खाली पेट है। इसके लिए खजूर को रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट उसे खा लें। पानी में भिगोकर खाने से इसे पचाने में आसानी होती है। हालांकि सूखा खजूर भी खाया जा सकता है। इसके अलावा रात को दूध के साथ भी खजूर खा सकते हैं।

सवाल- एक दिन में कितना खजूर खाना चाहिए? जवाब- डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि शरीर को पर्याप्त जरूरी न्यूट्रिएंट्स देने के लिए हर दिन दो से तीन खजूर खाना काफी है। अगर डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा है तो 4-5 खजूर भी खा सकते हैं। लेकिन इससे ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

सवाल- खजूर को किस तरह अपनी डाइट में शामिल करें? जवाब- खजूर को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे नीचे पॉइंटर्स से समझिए-

  • 2-3 खजूर दूध में डालकर उसे अच्छी तरह से उबाल लें। इसके बाद उसे पी लें।
  • खजूर को दलिया, खीर और ओट्स में भी मिलाकर खा सकते हैं।
  • हलवे में चीनी की जगह खजूर भी मिला सकते हैं।
  • केले के साथ खजूर मिलाकर उसकी स्मूदी बना सकते हैं।
  • खजूर को अन्य ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर लड्‌डू भी बना सकते हैं।

सवाल- क्या डायबिटीज के मरीज भी खजूर खा सकते हैं? जवाब- डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि खजूर में नेचुरल शुगर होती है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने नहीं देता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं। हालांकि वे खजूर खाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सवाल- क्या खजूर बच्चों के लिए फायदेमंद है? जवाब- डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि खजूर बच्चों के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह उन्हें एनर्जी देता है और उनकी ग्रोथ में मदद करता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा खिलाना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए मात्रा का विशेष ध्यान रखें। बच्चों को दिन भर में एक-दो खजूर से अधिक नहीं देना चाहिए।

सवाल- क्या ज्यादा खजूर खाना नुकसानदायक हो सकता है? जवाब- वैसे तो खजूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद ही है, लेकिन किसी भी चीज की अति खराब होती है। ऐसे में ज्यादा खजूर खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ना, स्किन पर रैशेज आना, बेचैनी, नींद में कमी, वजन बढ़ना, पसीना ज्यादा आना, बदहजमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसके अलावा ज्यादा खजूर खाने से पेट में ऐंठन और डायरिया जैसे लक्षण तुरंत दिखाई दे सकते हैं।

सवाल- किन लोगों को खजूर नहीं खाना चाहिए? जवाब- डॉ. अमृता मिश्रा बताती हैं कि डायरिया, किडनी डिजीज, मोटापा और एसिडिटी से पीड़ित लोगों को खजूर खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और जिनकी कुछ दिन पहले सर्जरी हुई हो, ऐसे लोगों डॉक्टर की सलाह के बिना खजूर नहीं खाना चाहिए।

…………………….

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- बच्चों की मेमोरी कैसे बढ़ाएं: ये चीजें खाने से तेज होता दिमाग, शुगर और स्क्रीन टाइम खतरनाक

हम जो कुछ भी खाते हैं, वह हमारे शरीर के साथ-साथ ब्रेन को भी प्रभावित करता है। पौष्टिक भोजन से दिमाग तेज, फोकस्ड और एक्टिव रहता है, जबकि अनहेल्दी डाइट से लो एनर्जी और याददाश्त कम होने लगती है। इसलिए बच्चों की मेमोरी बूस्ट करने के लिए उनकी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *