16 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल
- कॉपी लिंक

दिवाली का त्योहार नजदीक है। इससे पहले हर कोई अपने घर को सजाने-संवारने में लगा हुआ है। पारंपरिक मान्यता है कि धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी साफ व सजे-धजे घरों में ही प्रवेश करती हैं। पहले लोग महीनों से दिवाली की तैयारियां शुरू कर देते थे, लेकिन आज की बिजी लाइफ में लोग एक हफ्ते में ही घर की साफ-सफाई पूरी करना चाहते हैं।
ऐसे में बिना प्लानिंग के यह काम थकाने वाला और तनावपूर्ण साबित हो सकता है। हालांकि थोड़ी समझदारी, सही प्लानिंग और कुछ आसान टिप्स अपनाकर हम कम समय में अपने घर को चमकदार और दिवाली के लिए परफेक्ट तरीके से तैयार कर सकते हैं।
तो चलिए, आज जरूरत की खबर में हम कम समय में घर की सफाई के आसान तरीकों के बारे में बात करेंगे। साथ ही हम जानेंगे कि-
- दिवाली पर घर की सफाई क्यों जरूरी है?
- डीप क्लीनिंग के लिए सही प्लानिंग कैसे करें?
- डीप क्लीनिंग के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
एक्सपर्ट: अजय यादव, फाउंडर, हैलो एसपीएस इंडिया, क्लीनिंग सर्विस, भोपाल
सवाल- दिवाली पर घर की सफाई का क्या महत्व है?
जवाब- हिंदू मान्यताओं के अनुसार, साफ-सुथरा घर देवी लक्ष्मी को आकर्षित करता है। यह सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और नकारात्मकता को दूर करता है। साथ ही ये मानसिक शांति और नए अवसरों के लिए स्पेस बनाता है।
इसके अलावा स्वच्छ और व्यवस्थित घर में रहने से तनाव कम होता है। साथ ही ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है। वहीं अव्यवस्थित घरों में रहने से स्ट्रेस, डिप्रेशन और थकान होती है। नीचे दिए ग्राफिक से दिवाली पर घर की सफाई के फायदे समझिए-

सवाल- डीप क्लीनिंग शुरू करने से पहले क्या-क्या प्लानिंग करनी चाहिए?
जवाब- बिना प्लानिंग के सफाई शुरू करना समय और मेहनत की बर्बादी हो सकता है। इसलिए सबसे पहले एक चेकलिस्ट बनाएं, जिसमें घर के हर हिस्से को शामिल करें। उदाहरण के लिए, लिविंग रूम, किचन, बेडरूम, बाथरूम और बालकनी। सफाई को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटें और हर दिन या वीकेंड के लिए एक हिस्सा तय करें।
सफाई को 2-3 हफ्ते पहले शुरू करें ताकि आखिरी समय में हड़बड़ी न हो। इसमें परिवार के सभी सदस्यों को शामिल करें ताकि काम आसान और मजेदार हो जाए। साथ ही जरूरी सामान जैसे झाड़ू, पोछा, वैक्यूम क्लीनर, ग्लव्स और नेचुरल क्लीनर (जैसे विनगेर और नींबू) पहले से तैयार रखें। नीचे दिए गए ग्राफिक से डीप क्लीनिंग के 10 जरूरी टिप्स समझिए-

सवाल- डीप क्लीनिंग के लिए कौन-से सामान जरूरी हैं?
जवाब- घर की डीप क्लीनिंग के लिए कुछ खास सामानों की जरूरत होती है। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- घर से फालतू सामानों को हटाना क्यों जरूरी है?
जवाब- डीप क्लीनिंग से पहले क्लटर हटाना जरूरी है। इससे सफाई आसान हो जाती है। इसके लिए ‘कीप-डोनेट-डिस्कार्ड’ यानी रखने-दान करने या त्यागने का मेथड अपनाएं। जैसेकि-
- पिछले एक साल से इस्तेमाल न हुई चीजें हटाएं। पुराने कपड़े दान करें।
- एक्सपायरी डेट वाली चीजें फेंकें। बेकार बर्तन या अप्लायंसेज दान करें।
- पुराने खिलौने, किताबें या स्टेशनरी को छांटें।
- धूल जमा करने वाले डेकोर आइटम्स को हटाएं या फिर से इस्तेमाल करें।
- जगह घेरने वाली चीजों को संकुचित और व्यवस्थित करें।
सवाल- रूम-बाय-रूम डीप क्लीनिंग का सही तरीका क्या है?
जवाब- हर कमरे की सफाई के लिए अलग-अलग स्ट्रैटजी होनी चाहिए। नीचे ग्राफिक में दिए तरीकों को अपनाकर रूम-बाय-रूम पूरे घर की डीप क्लीनिंग कर सकते हैं।

सवाल- डीप क्लीनिंग में किन खास हिस्सों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए?
जवाब- कुछ जगहें ऐसी हैं, जिन्हें सफाई के दौरान अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन इन्हें साफ करना जरूरी होता है। जैसेकि-
सीलिंग फैन और एसी वेंट्स: धूल और गंदगी हटाने के लिए गीले कपड़े से पोंछें।
दरवाजे और दीवारें: दाग-धब्बे साफ करें।
स्विचबोर्ड और हैंडल: इन्हें सैनिटाइज करें क्योंकि ये सबसे ज्यादा छुए जाते हैं।

सवाल- दिवाली पर सफाई में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
जवाब- दिवाली पर सफाई के समय लापरवाही से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखें। इसे नीचे दिए ग्राफिक से समझिए-

सवाल- घर की सफाई में प्रोफेशनल्स की मदद कब लेनी चाहिए?
जवाब- अगर समय कम हो या कुछ हिस्सों की सफाई ज्यादा मुश्किल हो तो प्रोफेशनल्स को बुला सकते हैं। पेस्ट कंट्रोल या किचन की डीप क्लीनिंग के लिए स्पेशलिस्ट की मदद लें। अगर अकेले हैं और पूरा घर साफ करना भारी लगे तो फुल-हाउस डीप क्लीनिंग सर्विस बुक कर सकते हैं।
सवाल- अगर सफाई के दौरान चोट लग जाए या एलर्जी हो तो क्या करें?
जवाब- अगर चोट हल्की हो तो घाव को साफ करें और बैंडेज लगाएं। अगर धूल से एलर्जी या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सवाल- दिवाली के बाद घर को कैसे साफ और स्वच्छ रखा जा सकता है?
जवाब- त्योहार के बाद घर को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसेकि-
- रोजाना हल्की सफाई करें।
- हर एक सामान को व्यवस्थित तरीके से रखें।
- धूल और कचरे को तुरंत हटाएं।
- अगर प्रदूषण से धूल जमा हो तो गीले कपड़े से सतह पोंछें।
- हाे सके तो हफ्ते में दो दिन पूरे घर मे पोछा जरूर लगाएं।
…………………….
जरूरत की ये खबर भी पढ़िए
जरूरत की खबर- इस दिवाली घर पर बनाएं मिठाई: 6 क्विक होममेड स्वीट रेसिपीज, बनाने में आसान, स्वाद में बेहतरीन, बता रहे हैं शेफ

बाजार की मिठाइयों में अक्सर रंग, केमिकल और ज्यादा मात्रा में प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जो कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स का कारण बन सकते हैं। इसके विपरीत घर पर बनी मिठाइयों में हम ताजी और शुद्ध सामग्री का चयन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…








