जरूरत की खबर- पासपोर्ट कैसे बनवाएं:  ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी, इन 7 गलतियों के कारण रिजेक्ट होता आवेदन, समझें पूरा प्रोसेस
महिला

जरूरत की खबर- पासपोर्ट कैसे बनवाएं: ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी, इन 7 गलतियों के कारण रिजेक्ट होता आवेदन, समझें पूरा प्रोसेस

Spread the love


  • Hindi News
  • Lifestyle
  • Passport Online Application; Documents Fees Common Mistakes | Renewal Reissue Process

1 घंटे पहलेलेखक: अदिति ओझा

  • कॉपी लिंक

विदेश घूमना हो, पढ़ाई के लिए बाहर जाना हो या देश के बाहर नौकरी का मौका मिला हो, इन सभी की शुरुआत एक जरूरी डॉक्यूमेंट से होती है- पासपोर्ट। लेकिन आवेदन के दौरान छोटी-सी गलती, अधूरे दस्तावेज या गलत जानकारी की वजह से पासपोर्ट बनने में देरी हो सकती है या आवेदन ही रिजेक्ट हो सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया और जरूरी नियमों की सही जानकारी बहुत जरूरी है।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज जानेंगे कि पासपोर्ट कैसे बनता है। साथ ही जानेंगे कि-

  • आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है?
  • कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?
  • आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सवाल- पासपोर्ट क्या है? ये बनवाना क्यों जरूरी है?

जवाब- यह एक सरकारी डॉक्यूमेंट है, जो किसी व्यक्ति की नागरिकता का प्रमाण पत्र होता है। व्यक्ति जिस देश का नागरिक होता है, उस देश की सरकार ही इसे जारी करती है। पासपोर्ट बनवाना जरूरी है, क्योंकि-

  • यह एक महत्वपूर्ण पहचान पत्र होता है।
  • यह विदेश यात्रा के लिए अनिवार्य होता है।
  • इसके बिना दूसरे देश में प्रवेश नहीं मिलता है।
  • विदेश में रहने, पढ़ने या नौकरी के लिए ये जरूरी है।

सवाल- तत्काल और नॉर्मल पासपोर्ट में क्या अंतर है?

जवाब- तत्काल और नॉर्मल पासपोर्ट के बीच सिर्फ प्रक्रिया, समय और फीस का फर्क होता है। अगर किसी को पासपोर्ट की अर्जेंट जरूरत है तो तत्काल प्रक्रिया बेहतर है। दोनों में फर्क समझिए-

1. समय

नॉर्मल पासपोर्ट: आमतौर पर 2-4 हफ्ते या उससे ज्यादा समय लग सकता है।

तत्काल पासपोर्ट: जल्दी बनता है, आमतौर पर एक हफ्ते में बन जाता है।

2. फीस

नॉर्मल पासपोर्ट: सामान्य फीस देनी होती है।

तत्काल पासपोर्ट: इसमें एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ता है।

3. प्रक्रिया

नॉर्मल पासपोर्ट: पहले पुलिस वेरिफिकेशन होता है, फिर पासपोर्ट जारी होता है।

तत्काल पासपोर्ट: पहले पासपोर्ट जारी हो सकता है, पुलिस वेरिफिकेशन बाद में होता है।

सवाल- पासपोर्ट बनवाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स जरूरी हैं?

जवाब- पासपोर्ट बनवाने के लिए वो डॉक्यूमेंट्स जरूरी होते हैं, जो आपकी पहचान, पता और जन्मतिथि को वेरीफाई करते हैं। सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स ग्राफिक में देखिए-

सवाल- पासपोर्ट के लिए आवेदन कहां और कैसे करें?

जवाब- पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। नीचे ग्राफिक में ऑनलाइन आवेदन का तरीका देखिए-

सवाल- पासपोर्ट बनने का पूरा प्रोसेस क्या है?

जवाब- इसमें रजिस्ट्रेशन से लेकर पुलिस वेरिफिकेशन तक कई स्टेप्स होते हैं। पूरी प्रक्रिया ग्राफिक में देखिए-

ग्राफिक में दिए सभी पॉइंट्स विस्तार से समझिए-

1. रजिस्ट्रेशन और आवेदन

  • पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर रजिस्टर करें।
  • लॉगिन करके फ्रेश पासपोर्ट या रीइश्यू का फॉर्म भरें।

2. फीस सबमिशन और अपॉइंटमेंट

  • ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • पासपोर्ट सेवा केंद्र या पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का अपॉइंटमेंट बुक करें।

3. पासपोर्ट सेवा केंद्र

  • अपॉइंटमेंट की तारीख पर पासपोर्ट सेवा केंद्र जाएं।
  • समय पर पहुंचें, वरना अपॉइंटमेंट कैंसिल हो जाएगा।
  • सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाएं।
  • यहां डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन होता है।
  • फोटो और बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट) लिया जाता है।
  • आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाती है।

4. पुलिस वेरिफिकेशन

  • आपके पते पर पुलिस वेरिफिकेशन करती है।
  • पुलिस पासपोर्ट सेवा केंद्र को अपनी रिपोर्ट देती है।
  • फॉर्म में भरी डिटेल्स सही होने पर रिक्वेस्ट पास हो जाती है।
  • तत्काल सर्विस लेने पर पासपोर्ट पहले जारी हो सकता है और पुलिस वेरिफिकेशन बाद में होता है।

5. पासपोर्ट प्रिंट और डिस्पैच

  • सभी जांच पूरी होने के बाद पासपोर्ट प्रिंट किया जाता है।
  • इसे स्पीड पोस्ट से दिए गए पते पर भेज दिया जाता है।

सवाल- पासपोर्ट फॉर्म भरते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो या बनने में देरी न हो। इसलिए इन बातों का ध्यान रखें-

1. सही और पूरी जानकारी दें

  • नाम, जन्मतिथि, पता सही भरें।
  • स्पेलिंग का खास ध्यान रखें।

2. डॉक्यूमेंट्स से मिलान करें

  • जानकारी डॉक्यूमेंट्स के अनुसार भरें।
  • यह आधार कार्ड, मार्कशीट से मैच होनी चाहिए।

3. नाम लिखने का तरीका

  • पूरा नाम कैपिटल लेटर्स में लिखें।
  • शॉर्ट फॉर्म या निकनेम न लिखें।

4. सही एड्रेस

  • वर्तमान और स्थायी पता सही-सही भरें।
  • यह पुलिस वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होता है।

5. विकल्प ध्यान से चुनें

  • फ्रेश या रीइश्यू विकल्प ध्यान से चुनें।
  • तत्काल या नॉर्मल सेवा जरूरत के अनुसार चुनें।

6. फोटो और सिग्नेचर

  • फोटो स्पष्ट और नियमों के अनुसार हो।
  • डॉक्यूमेंटेड सिग्नेचर ही बनाएं।

7. फॉर्म सबमिट करने से पहले चेक करें

  • सबमिट करने से पहले पूरा फॉर्म एक बार अच्छे से चेक करें।
  • इसके बाद ही फाइनल सबमिट करें।

सवाल- पासपोर्ट बनवाते समय लोग क्या कॉमन गलतियां करते हैं, जिनका ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- पासपोर्ट बनवाते समय लोग कई छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे आवेदन में देरी या रिजेक्शन हो सकता है। इसलिए ग्राफिक में दी गई इन कॉमन गलतियों से बचें-

पासपोर्ट से जुड़े कुछ कॉमन सवाल-जवाब

सवाल- पासपोर्ट बनवाने में कितनी फीस लगती है?

जवाब- पासपोर्ट की फीस, सर्विस और पेज संख्या पर निर्भर करती है। डिटेल देखें-

वयस्कों (18 वर्ष और उससे अधिक) के लिए

  • सामान्य पासपोर्ट (36 पेज): ₹2,500
  • सामान्य पासपोर्ट (60 पेज): ₹3,500
  • तत्काल पासपोर्ट (36 पेज): ₹5,000
  • तत्काल पासपोर्ट (60 पेज): ₹6,000

नाबालिगों (18 वर्ष से कम) के लिए

  • सामान्य पासपोर्ट: ₹1,750
  • तत्काल पासपोर्ट: ₹4,250

सवाल- पासपोर्ट का स्टेटस कैसे ट्रैक करते हैं?

जवाब- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर लॉगिन करें। ‘ट्रैक एप्लिकेशन स्टेटस’ विकल्प चुनें। फिर फाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर पासपोर्ट आवेदन की स्थिति ट्रैक करें।

सवाल- अगर पासपोर्ट आवेदन रिजेक्ट हो जाए तो क्या करें?

जवाब- पहले रिजेक्शन का कारण जानें। फिर गलती सुधारकर दोबारा आवेदन करें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करें और सही जानकारी भरें, ताकि अगली बार आवेदन सफल हो सके।

सवाल- पासपोर्ट रिन्यू या रीइश्यू कैसे करवाते हैं?

जवाब- पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ‘रीइश्यू पासपोर्ट’ विकल्प चुनें। फॉर्म भरें, फीस जमा करें, अपॉइंटमेंट लें और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नया पासपोर्ट जारी होता है।

सवाल- शादी के बाद सरनेम या एड्रेस बदलने पर क्या करना होता है?

जवाब- पासपोर्ट में बदलाव के लिए रीइश्यू आवेदन करें। मैरिज सर्टिफिकेट या नया एड्रेस प्रूफ दें। फिर वेरिफिकेशन के बाद अपडेटेड जानकारी के साथ नया पासपोर्ट जारी किया जाता है।

सवाल- अगर पासपोर्ट खो जाए तो क्या करें?

जवाब- तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करें। फिर पासपोर्ट सेवा पोर्टल पर ‘रीइश्यू’ के लिए आवेदन करें और जरूरी डॉक्यूमेंट देकर नया पासपोर्ट बनवाएं।

……………………..

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- वाहन बीमा के नियमों में बदलाव: एक्सपर्ट से जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर, नए इंश्योरेंस रूल्स के फायदे-नुकसान

अगर नई कार या बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने नए चार पहिया वाहनों के लिए 4 साल और नए दोपहिया वाहनों के लिए 6 साल का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस अनिवार्य करने का निर्देश दिया है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *