44 मिनट पहलेलेखक: शशांक शुक्ला
- कॉपी लिंक

बेसमेंट यानी घर का वह हिस्सा जिसे हम अक्सर स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल करते हैं। खाली सूटकेस से लेकर पुराने खिलौने, एक्स्ट्रा बिस्तर और खाने-पीने का सामान तक जो चीज जगह घेरती है, वो हम नीचे बेसमेंट में स्टोर कर देते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर सामान बेसमेंट में रखना सुरक्षित नहीं होता? तापमान में उतार-चढ़ाव, नमी, फफूंदी, कीड़े-मकोड़े और यहां तक कि आग लगने का खतरा भी बेसमेंट में कई चीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।
ऐसे में जरूरी है कि हम समझें कि क्या स्टोर किया जा सकता है और क्या नहीं। अगर आप भी बेसमेंट को स्टोरेज के रूप में इस्तेमाल करते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि बेसमेंट क्या स्टोर करना चाहिए और क्या नहीं?
ऐसे में आज हम जरूरत की खबर में जानेंगे कि-
- बेसमेंट में क्या स्टोर नहीं करना चाहिए?
- इन्हें बेसमेंट के बजाय कहां स्टोर करना चाहिए?
- बेसमेंट में क्या स्टोर किया जा सकता है?

सवाल- बेसमेंट में क्या स्टोर नहीं करना चाहिए?
जवाब- हम देखते हैं कि जो कुछ भी एक्सट्रा है या घर में जगह घेरता है, उसे बेसमेंट में रख देते हैं। जबकि ऐसा करने से बचना चाहिए। आइए ग्राफिक के जरिए समझते हैं कि कौन-से सामान बेसमेंट में नहीं रखने चाहिए।

खराब होने वाला खाना बेसमेंट में खाने का सामान रखना कीटों और चूहों को न्योता देने जैसा है। प्लास्टिक या पेपर पैकेजिंग को वो आसानी से कुतर सकते हैं। ऊपर से, बिना तापमान नियंत्रण के, खाना जल्दी खराब हो सकता है। दवाएं, सप्लीमेंट्स और वाइन भी यहां नहीं रखनी चाहिए।
क्या करें: अगर स्टोर करना जरूरी हो तो सिर्फ एयरटाइट डिब्बों में रखें या किचन में पैंट्री बनाएं।
पेट्स का खाना और सामान जानवरों के खाने पर भी कीट जल्दी आकर्षित होते हैं। वहीं, बिल्ली की रेत (किटी लिटर) नमी में क्लंप हो सकती है।
क्या करें: पालतू सामान को किचन, लॉन्ड्री रूम या किसी ठंडी और सूखी जगह में रखें।
डेलिकेट फैब्रिक्स बच्चों के कपड़े, फर, लिनेन, सर्दियों के ऊनी के कपड़े, रैक्सीन और लेदर से बने डेलिकेट मटेरियल से बने कपड़े नमी और फफूंदी से जल्दी खराब हो जाते हैं।
क्या करें: अगर रखना ही है तो प्लास्टिक डिब्बों में बंद करके शेल्फ पर रखें, सीधे जमीन पर नहीं।
बेड का सामान चादरें, बेडशीट जैसे कपड़ों में नमी से फफूंदी लग सकती है। लंबे समय तक रखने से ये खराब हो सकते हैं और बदबू आ सकती है।
क्या करें: ऊपर के रूम में लिनन क्लोजेट या स्टोरेज बेंच में रखें।
बच्चों के खिलौने मेटल के खिलौने जंग खा सकते हैं और लकड़ी के खिलौनों में नमी से फफूंद या दीमक लग सकते हैं। हालांकि, प्लास्टिक के खिलौने सुरक्षित रहते हैं।
क्या करें: लकड़ी के खिलौने एंटी मोल्ड और एंटी-फंगस पेंट से पेंट करें।
कागज से बनी चीजें किताबें, फोटो, अखबार, आर्टवर्क या कागज के डॉक्युमेंट्स नमी में सीलन और फंगस लग जाती जाती है। ऐसे में खराब हो जाते हैं और पढ़ने लायक नहीं रहते हैं।
क्या करें: जरूरी कागज ऑफिस में छोटी फाइलिंग कैबिनेट में रखें या फायरप्रूफ सेफ में रखें। फोटो स्कैन करके डिजिटल बैकअप बनाएं।
मोमेंट्स बनाने वाले सामान अगर कोई चीज आपके लिए अनमोल है, जैसे मेडल, कार्ड्स, टी-शर्ट, या फैमिली हीरलूम तो उसे बेसमेंट में रखना जोखिम है।
क्या करें: इन्हें लेबल वाले बॉक्स में भरकर क्लोजेट के ऊपरी शेल्फ पर रखें या शैडो बॉक्स में डिस्प्ले करें।
फर्नीचर और होम डेकोर लकड़ी के फर्नीचर और गलीचे नमी से खराब हो सकते हैं। खासकर पुराने या कीमती पीस को नीचे रखना सही नहीं है।
क्या करें: गलीचे को रोल करके प्लास्टिक में पैक करें और सीधी जगह पर रखें।
इलेक्ट्रॉनिक्स बेसमेंट की नमी और तापमान में बदलाव इलेक्ट्रॉनिक्स को जंग लग सकता है और ये खराब हो सकते हैं। ऐसे में इनका इस्तेमाल भी खतरनाक हो सकता है।
क्या करें: इस्तेमाल में आने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स को टीवी यूनिट या ऑफिस क्लोजेट में रखें।
बैटरी नमी के संपर्क में आने से बैटरियों में रिसाव हो सकता है और ये गैस छोड़ सकती हैं या फट भी सकती हैं।
क्या करें: बैटरियों को ठंडी और सूखी जगह में स्टोर करें।
सवाल- बेसमेंट में क्या स्टोर किया जा सकता है?
जवाब- बेसमेंट में कई सारी चीजें स्टोर की जा सकती हैं। बशर्ते स्टोर की गई चीजों को नुकसान नहीं पहुंचे। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

आइए ग्राफिक्स को विस्तार से समझते हैं
कैन फूड और प्रिजर्व अगर खाने की चीजें एयरटाइट कैन या जार में बंद हैं और एक्सपायरी लंबी है, तो इन्हें बेसमेंट में रखा जा सकता है। ध्यान रखें कि बेसमेंट साफ और सूखा हो और तापमान ज्यादा न बदलता हो।
गार्डनिंग टूल्स पानी देने की नली, फावड़ा, कुदाल, गमले और बीज रखने के बक्से आदि को बेसमेंट में रखा जा सकता है, बस उन्हें सूखा और साफ रखें।
स्पोर्ट्स गियर क्रिकेट किट, बैडमिंटन रैकेट, फुटबॉल शूज, स्केटिंग गियर आदि को एयरटाइट बैग्स या डिब्बों में पैक करके बेसमेंट में स्टोर करना सुरक्षित है।
क्लीनिंग प्रोडक्ट्स डिटर्जेंट, फर्श क्लीनर या अन्य घरेलू सफाई उत्पाद जिन्हें रोज़ इस्तेमाल नहीं किया जाता, उन्हें बेसमेंट की किसी ऊंची शेल्फ पर बच्चों की पहुंच से दूर रखा जा सकता है।
कार रिपेयर टूल्स स्पेयर टायर, जैक, स्क्रू ड्राइवर, रिंच जैसे टूल्स और कार की एक्स्ट्रा एक्सेसरीज को बेसमेंट में एक टूल बॉक्स या स्टोरेज कैबिनेट में सुरक्षित रखा जा सकता है।
……
यूटिलिटी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
जरूरत की खबर- कितने दिन फ्रिज में सुरक्षित है खाना: रोटी, चावल, फल-सब्जी की शेल्फ लाइफ कितनी, क्या फ्रिज में नष्ट होते न्यूट्रिएंट्स

आमतौर पर फ्रिज में अंडे, सब्जियां, फल, डेयरी प्रोडक्ट्स, आइसक्रीम, चॉकलेट या कोल्ड ड्रिंक्स जैसी खाने-पीने की चीजों को स्टोर किया जाता है। लेकिन फ्रिज में रखा खाना कितने समय तक सुरक्षित रहेगा, इसके बारे में लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं होती। पूरी खबर पढ़ें








