जरूरत की खबर- यूनीक और ट्रेंडी दिवाली गिफ्ट आइडियाज:  इस त्योहार अपनों को दें कुछ खास, हेल्थ और वेलनेस से जुड़े 7 यूनीक उपहार
महिला

जरूरत की खबर- यूनीक और ट्रेंडी दिवाली गिफ्ट आइडियाज: इस त्योहार अपनों को दें कुछ खास, हेल्थ और वेलनेस से जुड़े 7 यूनीक उपहार

Spread the love


8 घंटे पहलेलेखक: शिवाकान्त शुक्ल

  • कॉपी लिंक

दिवाली का त्योहार सिर्फ रोशनी और सजावट का ही नहीं, बल्कि अपनों के बीच प्यार और खुशियां बांटने का भी है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाने के साथ ही परिवार व दोस्तों को स्पेशल महसूस कराने के लिए गिफ्ट्स भी देते हैं। यह रिश्तों में मिठास घोलने और अपनी भावनाएं व्यक्त करने का एक बेहतरीन तरीका है।

हर कोई चाहता है कि उसका दिया हुआ तोहफा सामने वाले के दिल को छू ले और लंबे समय तक याद रहे। हालांकि कई बार गिफ्ट चुनते समय यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि आखिर ऐसा क्या दिया जाए, जो उपयोगी भी हो और खास भी लगे।

ऐसे में जरूरी है कि गिफ्ट चुनते समय हम बजट, रिसीवर की पसंद और मौजूदा ट्रेंड का ध्यान रखें। इस दिवाली अगर आप भी अपनों के लिए अच्छा और ट्रेंडी तोहफा चुनना चाहते हैं तो यह स्टोरी आपकी मदद कर सकती है।

तो चलिए, आज जरूरत की खबर में हम दिवाली गिफ्ट्स आइडियाज के बारे में बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि-

  • गिफ्ट चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
  • बच्चों के लिए दिवाली पर कौन-से गिफ्ट सबसे अच्छे होते हैं?

सवाल- दिवाली पर गिफ्ट देने की परंपरा का क्या महत्व है?

जवाब- अपने करीबियों और दोस्तों को उपहार देने की परंपरा सदियों से रही है। पहले के समय में जब लोग खेती और पशुपालन पर आधारित जीवन जीते थे, तो अपनी फसल या घर पर बनी मिठाइयों का आदान-प्रदान करते थे। इसका मकसद अपनी समृद्धि और खुशी को साझा करना था।

सातवीं शताब्दी में सम्राट हर्षवर्धन के नाटक ‘नागानंद’ में दिवाली पर उपहार देने का उल्लेख मिलता है। यानी यह परंपरा सदियों से भारतीय समाज का हिस्सा रही है। समय के साथ गिफ्ट देने का अर्थ और गहरा होता गया। आज यह अपने प्रियजनों और सहकर्मियों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता जताने का जरिया बन गया है।

सवाल- इस साल दिवाली गिफ्ट्स देने के लिए कौन-से नए ट्रेंड्स हैं?

जवाब- दिवाली के मौके पर गिफ्टिंग का तरीका हर साल बदलता रहता है। पहले जहां लोग मिठाई या सूखे मेवे ही चुनते थे। वहीं अब अपनों को खास और यादगार गिफ्ट देना ट्रेंड बन गया है। इस साल भी कई नए ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स क्यों ज्यादा पसंद किए जाते हैं?

जवाब- ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनके दिए गए गिफ्ट में भावनाओं और यादों की अहमियत भी शामिल हो। इसके लिए वे पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स देना पसंद करते हैं। इसमें नाम, फोटो या खास मैसेज डालकर वे गिफ्ट को और भी स्पेशल बना सकते हैं।

इससे रिश्तों में नजदीकी बढ़ती है और गिफ्ट लेने वाले को यह लगता है कि यह सिर्फ एक सामान नहीं, बल्कि आपके प्यार और केयर का प्रतीक है। यही वजह है कि आजकल लोग आम आइटम्स की जगह पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स को तरजीह देते हैं।

सवाल- हेल्थ और वेलनेस से जुड़े गिफ्ट्स आइडियाज में कौन-सी चीजें शामिल हैं?

जवाब- आप इस दिवाली अपने पसंदीदा लोगों को हेल्थ और वेलनेस से जुड़े कई सारे गिफ्ट्स दे सकते हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- इको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल गिफ्ट्स की लोकप्रियता क्यों बढ़ रही है?

जवाब- दिवाली के मौके पर बहुत से लोग ऐसा तोहफा देना पसंद करते हैं, जिससे पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। वे प्लास्टिक और केमिकल से बने सामान की जगह रीयूजेबल, ऑर्गेनिक और बायोडिग्रेडेबल प्रोडक्ट्स को पसंद करते हैं।

लोग गिफ्ट्स में पौधे, मिट्टी के दीये, रीयूजेबल बैग्स और ऑर्गेनिक हैंडमेड आइटम्स देकर अपनों को खुश करते हैं। ऐसे में दिवाली के मौके पर इको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल गिफ्ट्स की डिमांड भी बढ़ जाती है।

सवाल- इस दिवाली टेक्नोलॉजी और डिजिटल गिफ्ट्स क्यों ट्रेंड में हैं?

जवाब- टेक और डिजिटल गिफ्ट्स अब सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं हैं। स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ ईयरबड्स और स्मार्ट होम गैजेट्स जैसे गिफ्ट्स हर उम्र के लोगों में लोकप्रिय हो रहे हैं।

इसके अलावा ई-गिफ्ट कार्ड्स, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन और डिजिटल वाउचर्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसका कारण सुविधा और माडर्न लाइफस्टाइल का मेल है। लोग चाहते हैं कि उनके गिफ्ट का इस्तेमाल तुरंत हो सके और यह उनकी जरूरत के हिसाब से प्रैक्टिकल भी हो।

सवाल- बजट फ्रेंडली और प्रीमियम गिफ्ट्स का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

जवाब- आप जब भी अपने दोस्तों, परिवार या किसी खास व्यक्ति के लिए गिफ्ट चुन रहे हैं तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- इको-फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज क्या हैं?

जवाब- इको फ्रेंडली दिवाली सेलिब्रेशन के लिए बाजार में कई सारे गिफ्ट्स उपलब्ध हैं। आइए इसे ग्राफिक के जरिए समझते हैं।

सवाल- दिवाली पर बच्चों के लिए कौन से गिफ्ट सबसे अच्छे हैं?

जवाब- दिवाली बच्चों के लिए खुशियों और तोहफों का त्योहार होती है। रोशनी, मिठाइयों और पटाखों के बीच सबसे ज्यादा उत्साह उन्हें गिफ्ट्स का होता है। लेकिन बच्चों के लिए गिफ्ट चुनते समय यह ध्यान रखना जरूरी है कि वह सिर्फ मजेदार ही नहीं, कुछ नया सिखाने वाला भी हो।

आजकल पेरेंट्स एजुकेशनल टॉयज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पजल्स, बिल्डिंग ब्लॉक्स और साइंस किट्स बच्चों की सोच और क्रिएटिविटी को बढ़ाते हैं। वहीं कहानी की किताबें और कॉमिक्स उनकी कल्पना को पंख देती हैं। अगर बच्चा कला और पेंटिंग में इंटरेस्ट रखता है तो आर्ट-किट, ड्रॉइंग सेट या कलर बॉक्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स जैसे नाम वाली टी-शर्ट, फोटो फ्रेम या मग बच्चों के लिए और भी खास होते हैं। इसके अलावा फैमिली टाइम को मजेदार बनाने के लिए बोर्ड गेम्स और इनडोर प्ले सेट्स भी अच्छे विकल्प हैं।

………………

जरूरत की ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- दिवाली में बचाएं इलेक्ट्रिसिटी बिल: लाइटिंग के एनर्जी एफिशिएंट टिप्स, जानें बिजली बिल कम करने के तरीके

दिवाली में हम घर को रंग-बिरंगे बल्बों, फेयरी लाइट्स और कभी-कभी फ्लडलाइट्स से सजाते हैं। लेकिन पुराने बल्ब और लाइट्स रातभर जलने से बिजली की खपत दोगुनी हो जाती है। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *