जरूरत की खबर- 20 यूनीक रंगोली डिजाइन आइडियाज:  इस दीवाली रंगों और खुशियों से सजाएं अपना घर, ट्रेंड के साथ ट्रेडिशन का तड़का
महिला

जरूरत की खबर- 20 यूनीक रंगोली डिजाइन आइडियाज: इस दीवाली रंगों और खुशियों से सजाएं अपना घर, ट्रेंड के साथ ट्रेडिशन का तड़का

Spread the love


4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दिवाली रोशनी का त्योहार है। इस दिन हर घर दीयों से जगमगाता है, लेकिन असली रौनक तो दरवाजे पर सुंदर रंगोली से आती है।

हमारे देश में हर धार्मिक-सांस्कृतिक मौके पर रंगोली बनाने की परंपरा है। हालांकि रंगोली सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि क्रिएटिव एक्सप्रेशन भी है।

घर की चौखट पर रंगोली की सुंदर डिजाइन हर किसी का ध्यान खींचती है। घर आए लोग तारीफ करेंगे तो इससे आपको भी सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी।

इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज रंगोली के 20 यूनीक आइडियाज देखेंगे।

फूलों, पत्तों, दालों और ईको-फ्रेंडली रंगों से बनी ये 20 रंगोली डिजाइन न सिर्फ आपके घर को सुंदर बनाएंगी, बल्कि आपके अंदर के आर्टिस्ट को भी एक्सप्रेशन के आइडियाज देंगी।

1. रंगोली बेहद शुभ मानी जाती है। किसी त्योहार या पूजा में सालों से रंगोली बनाने की परंपरा है। इसलिए सबसे पहले पारंपरिक तरीके से बनी रंगोली देखिए। ये सुंदर फूल जैसी आकृति सबका ध्यान खींचेगी।

2. किसी पूजा-अर्चना से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है। रंगोली में गणेश जी की सुंदर आकृति बनाई गई है। इसे बनाना आसान है और यह रंगोली बेहद सुंदर भी लगेगी।

3. इस रंगोली में भगवान कृष्ण और गाय की सुंदर आकृति बनी है, जो एक सुकून भरा दृश्य पेश करती है। नीले और सफेद रंग के मेल से बनी यह डिजाइन भक्ति और शांति दोनों का एहसास कराती है।

4. भारत में मोर बेहद शुभ माना जाता है। इसकी सुंदरता के तो क्या ही कहने। अगर आप रंगोली में मोर बनाएंगे तो ये सुंदर रंगों के साथ खिल उठेगी। बीच में घेरा बनाकर उसमें दीपक रख सकते हैं।

5. कुछ बादाम और दालों से बनी रंगोली बेहद सुंदर लगेगी। यह इको फ्रेंडली है और इसे देखकर हर किसी की नजरें रंगोली पर टिकी रह जाएंगी। इसके लिए बस किचन से 2-2 चम्मच मनपसंद रंग की दालें निकालनी हैं।

6. अगर आप सादगी में सुंदरता ढूंढते हैं तो यह रंगोली डिजाइन आपके लिए है। पीले, गुलाबी और सफेद रंगों का यह कॉम्बिनेशन घर के किसी भी कोने में शांति और सुंदरता दोनों बिखेर देगा। इसे बनाना आसान है और इसका असर बहुत सौम्य लगेगा।

7. इस दिवाली में अपने घर पर रेक्टेंगुलर शेप रंगोली बना सकते हैं। इसमें अपनी पसंद के सफेद, लाल, पीला या हरा कोई भी रंग भर सकते हैं।

8. दिवाली दीयों और रोशनी का त्योहार है। प्रतीक के तौर पर रंगोली में हम बड़ा सा दीपक बना सकते हैं। पीले रंग से इसकी ज्योति बना सकते हैं। इसे देखकर लगेगा कि दीपक जल रहा है।

9. मेहंदी की डिजाइन वाली ये सुंदर रंगोली बनाने में जितनी सिंपल है, देखने में उतनी ही सुंदर लगती है। इसमें रंगों का खर्च भी कम ही आएगा।

10. त्योहार के रंगों को एक साथ समेटे ये हाफ रंगोली डिजाइन बेहद आकर्षक लगती है। लाल और पीले, हरे और नारंगी का टच इसे और भी जीवंत बना देता है। इसे घर के प्रवेश द्वार पर बनाएं, हर आने वाला मेहमान खुश होकर कदम रखेगा।

11. फूलों की खूशबू और दीये की रोशनी का संगम इस रंगोली में दिखता है। किनारों पर बने छोटे-छोटे फूल बीच में बने बड़े दीपक को और खूबसूरत बना देते हैं। यह डिजाइन न सिर्फ देखने में प्यारी है बल्कि दिवाली की असली भावना-रोशनी और शुभता को दर्शाती है।

12. इस रंगोली को ध्यान से देखने पर लगता है कि जैसे दो मछलियां आपस में खेल रही हैं। यह रंगोली रात के समय जब जलते दीयों से सजेगी तो पूरे आंगन में दिवाली की रौनक बिखेर देगी।

13. रंगोली के लिए आज भी लाल और सफेद रंग लोगों के फेवरेट हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों रंग साथ में खूब फबते हैं। आप भी अपनी रंगोली को ये रंग दे सकते हैं।

14. हरे रंग के घेरे के बीच में बना यह गुलाबी कमल सौंदर्य और शांति का प्रतीक है। यह रंगोली नजर आते ही मन को ठंडक देती है और पूजा स्थल पर इसे बनाना बेहद शुभ माना जाता है। हरे और गुलाबी का यह मेल बहुत मनभावन लगेगा।

15. आजकल मोर के पंखों की डिजाइन वाली ये रंगोली ट्रेंड में है। इसे बनाने में थोड़ा समय खर्च होगा, पर इसे बनाकर आप सब की तारीफें बटोर सकते हैं।

16. रंगोली की यह डिजाइन दिवाली थीम पर है। इसमें बड़ा सा दीपक बनाया गया है। इसमें इस तरह रंग भरे गए हैं कि लग रहा है जैसे दीपक जल रहा है। आसपास और सुंदर रंग भी भरे गए हैं।

17. इन दिनों हाफ राउंड शेप वाली रंगोली खूब ट्रेंड में है। इसमें रंग और मेहनत दोनों कम खर्च होते हैं। यह देखने में भी ज्यादा सुंदर और साफ-सुथरी दिखती है।

18. किसी पूजा की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा-अर्चना से होती है। उनका प्रतीक स्वास्तिक बनाकर दिवाली की शुरुआत कर सकते हैं। स्वास्तिक बनाना आसान है और सुंदर भी लगेगा।

19. कम रंगों और सॉफ्ट पैटर्न वाली यह रंगोली सादगी में भी क्लास दिखाती है। हल्के नीले और सफेद रंग के संयोजन से बनी यह डिजाइन छोटे फ्लैट्स या अपार्टमेंट के लिए परफेक्ट है। बिना ज्यादा मेहनत के घर को त्योहार वाला लुक देती है।

20. हरे और सफेद रंग की ये रंगोली कम मेहनत और कम समय में बनकर तैयार हो जाएगी। इसमें बीच में बना हरे रंग का ये दीपक किनारे डिजाइन में रखे दीयों से खिल उठेगा। बीच में भगवान राम के पैरों की सुंदर आकृति है।

………………

ये खबर भी पढ़िए

जरूरत की खबर- दिवाली पर करनी है घर की सफाई: एक्सपर्ट से जानें डीप क्लीनिंग के 11 टिप्स, 8 जरूरी सावधानियां बरतना न भूलें

दिवाली का त्योहार नजदीक है। इससे पहले हर कोई अपने घर को सजाने-संवारने में लगा हुआ है। पारंपरिक मान्यता है कि धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी साफ व सजे-धजे घरों में ही प्रवेश करती हैं। पूरी खबर पढ़िए…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *