जिंदा सांप की नहीं, नागदेव की प्रतिमा की करें पूजा:  नाग पंचमी आज, जानिए इच्छाधारी सांप, नागमणि और उड़ने वाले सांप से जुड़े मिथ और फैक्ट्स
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

जिंदा सांप की नहीं, नागदेव की प्रतिमा की करें पूजा: नाग पंचमी आज, जानिए इच्छाधारी सांप, नागमणि और उड़ने वाले सांप से जुड़े मिथ और फैक्ट्स

Spread the love


2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आज (29 जुलाई) सावन शुक्ल पंचमी तिथि यानी नाग पंचमी है। इस पर्व पर शिवलिंग के साथ ही नागदेव की पूजा की जाती है। कई लोग नाग पंचमी पर जिंदा सांप की पूजा करते हैं, सांप को दूध पिलाते हैं, जबकि ये सही नहीं है। सांप के लिए दूध जहर की तरह है, दूध पीने से सांप मर भी सकता है। नाग पंचमी पर नाग देव की प्रतिमा या तस्वीर की पूजा करनी चाहिए। इस दिन खासतौर पर शिवलिंग पर विराजित नागदेव की प्रतिमा का अभिषेक करना चाहिए।

उज्जैन के सर्प अनुसंधान संस्थान के डायरेक्टर मुकेश इंगले कहते हैं कि सांप एक ऐसा जीव है जो दूध पचा नहीं सकता। अगर सांप को दूध पिला दिया जाता है तो उसे निमोनिया हो जाता है, इस बीमारी से सांप मर सकता है। इसलिए सांपों को दूध नहीं पिलाना चाहिए।

दुनियाभर में सांपों की 3 हजार से ज्यादा प्रजातियां खोजी जा चुकी हैं। भारत में करीब 320 से ज्यादा और मध्य प्रदेश में 42 से ज्यादा प्रजातियों के सांप हैं। देश भर में सांपों की करीब 60 ऐसी प्रजातियां हैं, जिनके डंसने से इंसान की मौत हो सकती है।

मध्य प्रदेश में 4 तरह के ऐसे सांप हैं, जिनके डंसने पर इंसान की मौत हो सकती है। इन चार सांपों को बिग फोर कहते हैं। कोबरा, करैत, रसेल वाइपर और स्केल्ड वाइपर नाम के सांप बिग फोर कहे जाते हैं।

जानिए सांपों से जुड़े मिथ और फैक्ट्स…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *