मुंबई5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल और टेलीकॉम ब्रांच, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के IPO को मार्केट रेगुलेटर सेबी से मंजूरी मिल गई है। SEBI ने आज 28 अगस्त को इसकी जानकारी दी।
इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के ऑफिशियल पोर्टल पर भी जियो के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस का स्टेटस ‘अप्रूव्ड’ दिखाने लगा है।
हालांकि अभी यह तय नहीं है कि IPO मार्केट में कब आएगा। लेकिन, जानकारों का अनुमान है कि दीपावली के आसपास इसे लॉन्च किया जा सकता है।

27 करोड़ शेयर से ₹37,700 करोड़ जुटाने का प्लान
इसी साल 19 जून को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना बैठक में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने ऐलान किया था कि कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO भी लाने जा रही है।
उन्होंने बताया था कि कंपनी 27 करोड़ नए शेयर जारी करेगी और IPO के जरिए करीब 4 बिलियन डॉलर यानी ₹37,700 करोड़ जुटाने की योजना है।
यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। हालांकि शेयरों की कीमत क्या रहेगी, इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। इस IPO का ऐलान पिछले साल की AGM में भी किया गया था, लेकिन अमेरिका-ईरान जंग की वजह से इसे टाल दिया गया।
ईशा अंबानी ने कहा था- जियोमार्ट के 3100+ स्टोर्स
ईशा अंबानी ने कहा था कि रिलायंस रिटेल का ग्राहक आधार लगातार बढ़ रहा है और रजिस्टर्ड ग्राहकों की संख्या 38.7 करोड़ तक पहुंच गई है। पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने 1.93 अरब ट्रांजैक्शन किए, जो एक साल पहले के मुकाबले 39% ज्यादा हैं। स्मार्ट बाजार नेटवर्क ने 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि होम और पर्सनल केयर कारोबार इंडस्ट्री की औसत रफ्तार से पांच गुना तेजी से बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का रेवेन्यू 11.8% बढ़कर 3.70 लाख करोड़ रुपए हो गया।

रिलायंस की टेक कंपनी है जियो प्लेटफॉर्म्स
अंबानी ने कहा, “जियो की यह लिस्टिंग पूरी दुनिया को दिखाएगी कि भारत वैश्विक स्तर, वैश्विक क्षमता और वैश्विक वैल्यू वाली टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है।” दरअसल, जियो प्लेटफॉर्म्स रिलायंस की ही टेक कंपनी है, जिसका हेडक्वार्टर मुंबई में है।
भारत में सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क चलाने के साथ-साथ यह कंपनी दुनिया की दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी एडवांस 5G सर्विस और तकनीक देती है। इसके पास 5G से जुड़े सभी जरूरी सॉफ्टवेयर, नेटवर्क सर्विसेज और एआई (AI) टूल्स मौजूद हैं।
इस तकनीक की मदद से बड़ी कंपनियों और प्राइवेट नेटवर्क्स के लिए 5G का इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाता है, जिसे इंटरनेट क्लाउड पर भी चलाया जा सकता है।

क्या है पूरा मामला, जानिए हर सवाल का जवाब
सवाल: जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर ताजा अपडेट क्या है?
जवाब: सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने आज जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO के ड्राफ्ट पेपर्स को मंजूरी दी है। NSE के पोर्टल पर इसका स्टेटस ‘अप्रूव्ड’ दिख रहा है। शेयर मार्केट में लिस्ट होने के लिए यह सबसे बड़ी और जरूरी सरकारी मंजूरी होती है।
सवाल: इस IPO के तहत कंपनी कितने शेयर बाजार में लाने वाली है?
जवाब: सेबी के पास जमा पेपर्स के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स इस IPO के जरिए ₹10 की फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रही है। ये सभी नए शेयर होंगे।
सवाल: क्या प्रमोटर्स या मौजूदा इन्वेस्टर्स भी अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं?
जवाब: नहीं। इस IPO में कोई भी ‘ऑफर फॉर सेल’ कंपोनेंट शामिल नहीं है। इसका मतलब यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज या कंपनी के अन्य मौजूदा बड़े निवेशक अपनी हिस्सेदारी बाजार में नहीं बेच रहे हैं। IPO से मिलने वाला पूरा पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा।
सवाल: इस IPO का प्राइस बैंड क्या होगा और यह कहां लिस्ट होगा?
जवाब: IPO के जरिए कुल कितनी रकम जुटाई जाएगी और इसका प्राइस बैंड क्या होगा, यह अभी नहीं बताया गया है। इसे बुक-बिल्डिंग प्रोसेस के जरिए आगे तय किया जाएगा। हालांकि, ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक इन शेयरों को BSE और NSE दोनों पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है।

सवाल: बिजनेस और कमाई के मामले में जियो प्लेटफॉर्म्स की स्थिति कैसी है?
जवाब: जियो का वित्तीय ट्रैक रिकॉर्ड बेहद मजबूत है। वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में कंपनी ने कुल ₹1,46,885 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया है।
इस दौरान कंपनी का EBITDA ₹76,255 करोड़ रहा, जबकि टैक्स चुकाने के बाद कंपनी का शुद्ध मुनाफा (PAT) ₹30,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।
सवाल: वर्तमान में रिलायंस जियो के पास कुल कितने ग्राहक हैं?
जवाब: जून 2026 में हुई रिलायंस की मीटिंग में साझा की गई जानकारी के मुताबिक, जियो का कुल यूजर बेस 52.4 करोड़ को पार कर चुका है।
यूजर बेस के मामले में यह देश की सबसे बड़ी और दुनिया की अग्रणी टेलीकॉम व डिजिटल सर्विस कंपनियों में शामिल है।
——————-
ये खबर भी पढ़ें…
सोना आज 1,192 महंगा हुआ, ₹1.60 लाख पहुंचा: चांदी ₹4,392 बढ़कर ₹2.44 लाख किलो पर आई

रक्षाबंधन पर आज यानी 28 अगस्त को सोने की कीमतों में तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,192 रुपए बढ़कर 1.60 लाख रुपए हो गया है।
वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 4,392 रुपए बढ़कर 2.44 लाख रुपए पर पहुंच गई है। पूरी खबर पढ़ें…
-
सोना आज 1,192 महंगा हुआ, ₹1.60 लाख पहुंचा: चांदी ₹4,392 बढ़कर ₹2.44 लाख किलो पर आई

- कॉपी लिंक
शेयर
-
सेंसेक्स 331 अंक चढ़कर 77,265 पर बंद: निफ्टी में 85 अंक की तेजी रही, IT और मेटल शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

- कॉपी लिंक
शेयर
-
सोना एक दिन में ₹2951 सस्ता, ₹1.58 लाख पर आया: ब्लिंकिट-स्विगी, डीमार्ट से 5 किलो से ज्यादा शक्कर नहीं मिलेगी, सुभाष चंद्रा के रीपेमेंट प्लान को मंजूरी

- कॉपी लिंक
शेयर
-
मंथली इनकम अकाउंट से हर महीने ₹9,250 तक की कमाई: पोस्ट ऑफिस की स्कीम में 7.4% सालाना ब्याज मिल रहा, जानें इसकी खास बातें
- कॉपी लिंक
शेयर








