जींद में फिरौती मांगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार:  दुकानदार के पेट में मारी थी गोली, ढाई लाख रुपए भी लूट ले गए थे – Jind News
टिपण्णी

जींद में फिरौती मांगने वाला दिल्ली से गिरफ्तार: दुकानदार के पेट में मारी थी गोली, ढाई लाख रुपए भी लूट ले गए थे – Jind News

Spread the love



दुकानदार से पिस्टल के बल पर नकदी लूटने व फिरौती मांगने वाले आरोपी। फाइल फोटो।

जींद में दुकानदार को गोली मारकर ढाई लाख रुपए लूटने और 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली में छिपा बैठा था, जिसे पुलिस की स्पेशल टीम ने पिस्टल समेत काबू किया है। आरोपी की पहचान दिल्ली के सुल्तानप

.

इस मामले में चौपड़ा पत्ती नरवाना निवासी अंकित उर्फ छोटी, लक्ष्य उर्फ वरुण व मोर पत्ती नरवाना निवासी अंकुश उर्फ नोनी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस मुठभेड़ में तीनों के पांव में गोली लगी थी। उनसे पूछताछ में सुल्तानपुरी निवासी वसीम का नाम सामने आया था। अब वसीम को गिरफ्तार किया गया है।

13 जून की रात को हुई थी लूट और फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, 13 जून की रात को नरवाना के पुराना बाजार में दुकानदार सौरभ गर्ग की दुकान में घुसकर ढाई लाख रुपए लूटे। आरोपियों ने रंगदारी मांगी और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दुकानदार के पेट में गोली लगी थी।

इसके मामले नरवाना के चौपड़ा पत्ती निवासी अंकित उर्फ छोटी, वाल्मीकि मोहल्ला मोर पत्ती निवासी अंकुश उर्फ नोनी, चौपड़ा पत्ती नरवाना निवासी लक्ष्य उर्फ वरूण उर्फ लक्षु व एक अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, लूटपाट व रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया था।

आरोपियों को पकड़ने लगी थी 6 टीमें

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया था। 15 जून को पुलिस टीम द्वारा गांव ढाकल के निकट नहर की पटरी पर सीआईए स्टाफ नरवाना से मुठभेड़ हो गई। इसमें तीनों के पांव में गोली लगी थी। जबकि चौथा आरोपी वसीम फरार हो गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *