जींद में AAP महिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ धोखाधड़ी:  बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर हड़पे एक करोड़, गुरुग्राम-दिल्ली की कंपनियों पर FIR – Jind News
टिपण्णी

जींद में AAP महिला प्रदेश अध्यक्ष के साथ धोखाधड़ी: बिजनेस पार्टनर बनाने के नाम पर हड़पे एक करोड़, गुरुग्राम-दिल्ली की कंपनियों पर FIR – Jind News

Spread the love


आप की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन।

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं। दिल्ली और गुरुग्राम की दो कंपनियों ने जींद की डॉ. रजनीश जैन के साथ बिजनेस पार्टनर बनाने, हेल्थ केयर खोलने, प्रॉफिट देने के नाम पर रुपए निवेश करवाए और बाद में क

.

इससे डॉ. रजनीश जैन को करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। शहर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने बताया कि वह बालाजी अस्पताल की प्रोपराइटर है।

गुरुग्राम की टेस्ला पावर इंडिया पीवीटी एलटीडी, निदेशक पूजा शर्मा, सीईओ सुभाष आर्या ने उनके साथ साजिश के तहत धोखाधड़ी की।

वाटर प्यूरीफायर सिस्टम का मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का दिया लालच साल 2022 में कंपनी की निदेशक व सीईओ ने जींद में वाटर प्यूरीफायर सिस्टम का मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर बनाने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर उसने 13 दिसंबर 2022 को फर्म के साथ इकरारनामा किया। इसमें उसे पूरे हरियाणा में कंपनी का सामान सप्लाई करने के लिए मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर नियुक्त करते हुए डीलरशिप दी।

जींद की डॉ. रजनीश जैन, जो बालाजी इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर भी हैं।

जींद की डॉ. रजनीश जैन, जो बालाजी इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर भी हैं।

इकरारनामा के तहत उन्हें शुरुआत में 25 लाख रुपए का सामान खरीदना और नए डीलर्स नियुक्त कर के उन्हें सामान बेचना था। इकरारनामा की शर्त के मुताबिक अगर कोई भी पार्टी इकरारनामा खत्म करती है तो उसे 90 दिन का नोटिस देना होगा और जो भी माल होगा, उसे कंपनी को वापस लेना होगा।

कंपनी ने नहीं किया कोई सहयोग, माल की आई शिकायतें डॉ. जैन का आरोप है कि टेस्ला पॉवर इंडिया pvt. Ltd ने व्यापार में कोई सहयोग नहीं किया। जो भी माल उन्होंने बेचा, सभी में शिकायत मिल रही थी। जब उन्होंने कंपनी में संपर्क कर के कहा कि उनके वाटर प्यूरिफायर सिस्टम में फॉल्ट है तो कंपनी ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कंपनी ने माल की ब्रांडिंग के लिए भी टीम नहीं दी। इससे उन्हें भारी नुकसान हुआ।

इस कारण उन्हें इकरारनामा मजबूरन रद्द करना पड़ा। उन्होंने इकरारनामा खत्म करने का नोटिस भी दिया लेकिन कंपनी ने माल वापस नहीं लिया। उन्होंने पेमेंट पहले ही जमा करवा रखी थी, इसलिए उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो रुपए नहीं दिए। आरोपियों ने साजिश के तहत उनके साथ धोखाधड़ी की।

वह अपने रुपए वापस मांग रहे हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया और धमकी दी गई। पुलिस ने कंपनी और उसके प्रतिनिधियों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जींद में हेल्थ केयर का स्टोर खोलने, 12 प्रतिशत मुनाफा का दिया लालच दूसरे मामले में डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि दिल्ली की वजीरपुर डिपो के पास स्वास्थ्य सेवा कंपनी टास्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड, निदेशक सौरभ मिश्रा, विकास पाल, रविप्रकाश पाल, प्रसून्न पाल उनके पास आए। आरोपियों ने उनकी फर्म के साथ जींद शहर में स्टोर खोलने और पार्टनर बनाने का लालच लिया।

27 नवंबर 2023 को आरोपियों के साथ हिस्सेदारी और पार्टनरशिप का लाइसेंस देने का इकरार किया गया। इसके तहत तय हुआ कि उनके साथ काम करने पर बिक्री का 12 प्रतिशत मुनाफा उन्हें दिया जाएगा। इसमें पहले छह महीने में 1.2 लाख से लेकर 1.8 लाख रुपए तक कमाई होगी। उसके 12 महीने बाद 2.4 लाख से 3.6 लाख रुपए तक कमाई होगी।

18 महीने में पूरा पैसा वापस आ जाएगा। इसके बाद केवल मुनाफा ही होगा। शुरुआत में फ्रेंचाइजी के लिए 5 लाख 90 हजार रुपए की फीस जमा करवाई गई। इसके बाद मुख्य रोड पर शर्तों के अनुसार 40 हजार रुपए प्रतिमाह किराए पर दुकान ली गई और इसमें 31 लाख 50 हजार रुपए खर्च कर फर्नीचर फिक्स करवाया गया।

डॉ. जैन ने हेल्थ केयर तैयार कर के दिया इकरारनामा की शर्तों के अनुसार कंपनी को हर महीने बिजली का बिल, यहां नियुक्त कर्मचारी की सैलरी, 10 हजार से ज्यादा प्रकार का सामान, फ्री ओपीडी, डाइटिशियन, लैब टेक्नीशियन, फिजियोथैरेपिस्ट की नियुक्ति, ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की नियुक्ति जैसी जिम्मेदारियां थी। उन्होंने जनवरी 2024 में बिल्डिंग तैयार कर के दे दी।

आरोपियों ने हेल्थ केयर की किसी तरह की ओपनिंग नहीं की, आरोपियों की मंशा शुरू से ही धोखाधड़ी की थी। हेल्थ केयर की ओपनिंग के बाद भी किसी डॉक्टर, एलटी, फार्मासिस्ट समेत दूसरे कर्मियों को नहीं रखा गया। आरोपियों ने दुकान का किराया, बिजली का बिल भी नहीं भरा। कुछ माह बाद आरोपी हेल्थ केयर को ताला लगाकर चले गए।

रुपए वापस मांगे तो बुरा अंजाम भुगतने की दी धमकी डॉ. रजनीश जैन ने आरोप लगाया कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उनके साथ हुई धोखाधड़ी के बाद उन्होंने अपने रुपए और निवेश राशि वापस मांगी तो आरोपियों ने रुपए देने से मना कर दिया और उन्हें बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

आरोपियों ने उसके साथ तो धोखा किया ही, साथ ही आम लोगों से मेंबरशिप के नाम पर रुपए हड़प लिए। आरोपियों की वजह से उसे 50 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा। आरोपी फ्रेंचाइजी के नाम पर 31 लाख 50 हजार रुपए और 5.60 लाख रुपए निवेश करवाकर दुकान बंद कर भाग गए। शहर थाना पुलिस ने तास्कर ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, निदेशक सौरभ मिश्रा, विकास पाल, रविप्रकाश पाल, प्रसून्नपाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *