- Hindi News
- Career
- 2800 Vacancies Announced For 10th Pass, Chairman Of National Commission For Homeopathy Will Have To Leave His Post SC
4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन कोस्ट गार्ड और पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बात नेशनल कमीशन फॉर होमियोपैथी के चेयरपर्सन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की। साथ ही, टॉप स्टोरीज में बात परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड और नर्सिंग कॉलेज में हुई रैगिंग की।
करेंट अफेयर्स
1. सुप्रीम कोर्ट ने डॉ अनिल खुराना को पद से हटने का आदेश दिया
12 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल कमीशन फॉर होमियोपैथी के चेयरपर्सन डॉ अनिल खुराना को पद से हटने का आदेश दिया।
कोर्ट ने माना कि उनके पास नियम के अनुसार जरूरी एक्सपीरियंस नहीं था, जिसके बावजूद उनका अपॉइंटमेंट हुआ। इसी पद के दूसरे उम्मीदवार डॉ अमरगोंडा पाटिल ने उनकी नियुक्ति के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पद से हटने के लिए 1 सप्ताह का समय दिया है।
2. अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी का निधन
12 फरवरी को अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी महंत सत्येंद्र दास का निधन हो गया। 85 साल के दास निर्वाणी अखाड़े के महंत थे। वे 20 साल की उम्र से अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी थे।

3 फरवरी को ब्रेन हेमरेज के बाद महंत सत्येंद्र दास को अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था।
दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप जॉब्स
1. इंडियन कोस्ट गार्ड में 300 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
इंडियन कोस्ट गार्ड ICG में नाविक जनरल ड्यूटी (GD) समेत 300 पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- नाविक (जनरल ड्यूटी ): 12वीं पास।
- नाविक (डोमेस्टिक ड्यूटी) : 10वीं पास।
- UPSSSC PET 2023 स्कोर कार्ड होना चाहिए।
एज लिमिट :
फीस :
- जनरल/ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी : 300 रुपए
- एससी/एसटी : निशुल्क
सैलरी :
21,700 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
रिटन एग्जाम के बेसिस पर
2. पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन में 2500 पदों पर भर्ती
पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने असिस्टेंट लाइनमैन के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवारों की नियुक्ति राज्य के अलग-अलग स्थानों पर होगी। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pspcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- पंजाबी लैंग्वेज के साथ 10वीं पास
- लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई की डिग्री
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 37 साल
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 944 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी : 590 रुपए
सैलरी :
19000 रुपए प्रतिमाह।
अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. केरल में रैगिंग, जूनियर्स के कपड़े उतारे
केरल के एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज में जूनियर्स के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। पांच सीनियर छात्रों ने 3 स्टूडेंट के पहले कपड़े उतारे। फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर डंबल (भारी वजन) लटका दिया।
सीनियर्स ने बाद में कंपास और नुकीली वस्तुओं से भी छात्रों को घायल किया। इसके बाद जख्म पर लोशन लगाया। ताकि दर्द और बढ़े। जब पीड़ित दर्द से चिल्लाने लगे, तो उनके मुंह में भी लोशन डाल दिया।
यह घटना कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में हुई। तीनों पीड़ित फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट हैं और तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं।

रैगिंग करने वाले सीनियर स्टूडेंट्स को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
2. दीपिका पादुकोण के साथ परीक्षा पे चर्चा
परीक्षा पे चर्चा 2025 के दूसरे एपिसोड में आज एक्ट्रेस और मेंटल हेल्थ एडवोकेट दीपिका पादुकोण ने बच्चों से बात की। दीपिका ने बताया कि वो बचपन में बहुत शरारती थीं और मैथ्स में बहुत कमजोर थीं। उन्होंने कहा, ‘स्ट्रेस फील होना जीवन का हिस्सा है, इसे हम हैंडल कैसे करते हैं, ये मैटर करता है।’
दीपिका ने बच्चों के साथ 5-4-3-2-1 गेम खेला। इस गेम के रूल सिंपल हैं।
- 5 ऐसी चीजें बताएं जिन्हें आप अभी देख सकते हैं।
- 4 ऐसी चीजें जिन्हें आप अभी छू सकते हैं।
- 3 ऐसी चीजें जिन्हें आप सुन सकते हैं।
- 2 ऐसी चीजें जिन्हें आप सूंघ सकते हैं।
- 1 ऐसी चीज जिसे आप टेस्ट कर सकते हैं।

दीपिका ने कहा- ये एक्टिविटी आपको एक पल में ही उसी मोमेंट में वापस ले आएगी।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…








