जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  एयरफोर्स में 12वीं पास की 153 भर्ती; AIIMS नागपुर मे 58 वैकेंसी; CUET UG का पैटर्न बदला
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: एयरफोर्स में 12वीं पास की 153 भर्ती; AIIMS नागपुर मे 58 वैकेंसी; CUET UG का पैटर्न बदला

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • IAF Recruits 12th Pass; 58 Vacancies In AIIMS Nagpur; Fresh Law Graduates Will Not Be Able To Appear In ‘Judicial Service Exams’

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन एयरफोर्स में ग्रुप C के 153 पदों पर भर्ती और AIIMS, नागपुर में फैकल्टी की 58 वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात ‘खेलो इंडिया बीच गेम्‍स’ के शुरुआत की और टॉप स्टोरी में जानकारी CUET UG अकाउंटेंसी टेस्ट के क्वेश्चन पेपर के पैटर्न में संशोधन की।

करेंट अफेयर्स

1. ‘खेलो इंडिया बीच गेम्‍स 2025’ की शुरुआत 19 मई को केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के घोघला बीच पर पहले ‘खेलो इंडिया बीच गेम्‍स 2025’ की शुरुआत हुई।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'खेलो इंडिया बीच गेम्‍स 2025' का उद्घाटन किया।

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने ‘खेलो इंडिया बीच गेम्‍स 2025’ का उद्घाटन किया।

  • ये टूर्नामेंट 24 मई, 2025 तक केंद्र शासित प्रदेश ‘दादरा और नगर हवेली’ और ‘दमन और दीव’ में आयोजित किया जा रहा है।
  • इसमें में 30 राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,350 से अधिक खिलाड़ी विभिन्‍न कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगे।
  • खिलाड़ी 6 गेम्स- फुटबॉल, वालीबॉल, सेपकटाकरा, कबड्डी, पेनकैक सिलट और तैराकी के कॉम्पिटिशन में विभिन्न पदकों के लिए मुकाबला करेंगे।
  • इसके अलावा, मलखंब और रस्‍साकशी की प्रतियोगिताएं भी होंगी, लेकिन इनमें पदक नहीं दिए जाएंगे।

2. नया ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया यानी OCI पोर्टल लॉन्च हुआ

19 मई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नया ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया यानी OCI पोर्टल लॉन्च किया।

नए OCI पोर्टल को अपडेटेड यूजर इंटरफेस के साथ लॉन्च किया गया है, ताकि विदेशी नागरिकों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसान बनाया जा सके।

नए OCI पोर्टल को अपडेटेड यूजर इंटरफेस के साथ लॉन्च किया गया है, ताकि विदेशी नागरिकों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को आसान बनाया जा सके।

  • नया पोर्टल 50 लाख से अधिक OCI कार्ड होल्डर्स और नए यूजर्स के लिए बेटर फंक्शनैलिटी, एडवांस सिक्योरिटी और यूजर-फ्रेंड्ली एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगा।
  • नया OCI पोर्टल ociservices.gov.in पर मौजूद है।
  • OCI स्कीम को 2005 में नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन के जरिए शुरू किया गया था।
  • इस योजना के तहत भारतीय मूल के व्यक्तियों को ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया के रूप में पंजीकृत करने का प्रावधान है, बशर्ते वे 26 जनवरी 1950 को या उसके बाद भारत के नागरिक हों।
  • इसका मकसद भारतीय मूल के निवासियों को भारत में यात्रा या ठहरने के दौरान किसी भी असुविधा का सामना न होने देना है।

दिन के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें

टॉप जॉब्स

1. इंडियन एयरफोर्स में ग्रुप C के 153 पदों पर भर्ती

इंडियन एयरफोर्स में ग्रुप C के 150 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन डाक से भेजना होगा। इस भर्ती का विज्ञापन 17 – 23 मई के रोजगार समाचार में प्रकाशित हुआ है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार 10वीं, 12वीं पास, संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट, वर्क एक्सपीरियंस, हिंदी टाइपिंग की नॉलेज।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 25 वर्ष
  • आयु की गणना 15 जून 2025 को आधार मानकर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

सैलरी :

  • पे मैट्रिक्स लेवल – 1 से लेवल – 2 के अनुसार

2. AIIMS, नागपुर में फैकल्टी के 58 पदों पर भर्ती

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी AIIMS, नागपुर की ओर से फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

  • प्रोफेसर : 11 पद
  • एडिशनल प्रोफेसर : 11 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर : 18 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 18 पद

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • MBBS, MS/MD की डिग्री

एज लिमिट :

  • अधिकतम 58 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को उम्र में छूट दी जाएगी

फीस :

  • जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए
  • एससी/एसटी : 500 रुपए

सैलरी :

  • प्रोफेसर : 1,68,900-2,20,400 रुपए प्रतिमाह
  • एडिशनल प्रोफेसर : 1,48,200 – 2,11,400 रुपए प्रतिमाह
  • एसोसिएट प्रोफेसर : 1,38,300 – 2,09,200 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 1,01,500 – 1,67,400 रुपए प्रतिमाह

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. फ्रेश लॉ ग्रेजुएट्स नहीं दे सकेंगे ‘ज्‍यूडिशियल सर्विस एग्‍जाम्स’

अब फ्रेश लॉ ग्रेजुएट्स ‘ज्‍यूडिशियल सर्विस एग्‍जाम्स’ में शामिल नहीं हो सकेंगे। 20 मई को सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए ये आदेश दिया। कोर्ट के आदेश के अनुसार एंट्री लेवल के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कम से कम 3 साल की वकालत का अनुभव अनिवार्य होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश ऑल इंडिया जजेज एसोसिएशन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुनाया। मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि ज्‍यूडिशियल लेवल के पदों के लिए कोर्ट रूम एक्‍सपीरियंस बेहद जरूरी है।

बेंच ने कहा, ‘कई हाईकोर्ट्स में देखा गया है कि फ्रेश लॉ ग्रेजुएट्स की नियुक्तियों से कठिनाइयां पैदा हुई हैं। ज्‍यूडिशियल एफिशिएंसी बनाए रखने के लिए प्रैक्टिकल एक्‍सपीरियंस बहुत जरूरी है।’

2. CUET UG अकाउंटेंसी के क्वेश्चन पेपर के पैटर्न में संशोधन हुआ

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के लिए अकाउंटेंसी टेस्ट के क्वेश्चन पेपर के पैटर्न में संशोधन किया है।

NTA ने 19 मई को नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी।

NTA ने 19 मई को नोटिफिकेशन जारी कर जानकारी दी।

रिवाइज्ड पैटर्न के अनुसार अकाउंटेंसी पेपर में अब स्टूडेंट्स के लिए यूनिट 5 के क्वेश्चन्स या यूनिट 5 के लिए ऑप्शनल्स क्वेश्चन्स के बीच चयन करने का विकल्प होगा। बाकी के प्रश्न पत्र में कोई संशोधन या बदलाव नहीं किया गया है।

ये संशोधित प्रश्न पत्र पैटर्न 22 मई से आयोजित होने वाली परीक्षा में लागू किया जाएगा। वहीं, CUET UG एग्जाम 13 मई से शुरू है, जो 3 जून तक चलेगी।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

—————

सवाल अभी भेजने के लिए यहां क्लिक करें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *