जॉब & एजुकेशन बुलेटिन:  राजस्थान बिजली विभाग में 2163 भर्ती, इंडियन ओवरसीज बैंक में 127 वैकेंसी; SSC CGL पहले दिन गुरुग्राम सेंटर पर कैंसिल
शिक्षा

जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: राजस्थान बिजली विभाग में 2163 भर्ती, इंडियन ओवरसीज बैंक में 127 वैकेंसी; SSC CGL पहले दिन गुरुग्राम सेंटर पर कैंसिल

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • 2163 Recruitment In Rajasthan Electricity Department, 127 Vacancies In Indian Overseas Bank; SSC CGL Cancelled On The First Day At Gurugram Centre

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, टॉप जॉब्स में आज बात राजस्थान बिजली विभाग में 2163 पदों पर भर्ती की और इंडियन ओवरसीज बैंक में आवेदन शुरू होने की। करेंट अफेयर्स में जानकारी ‘ज्ञान भारतम’ पोर्टल लॉन्च होने की। टॉप स्टोरी में बात SSC CGL टियर-1 पेपर में सामने आई गड़बड़ियों की।

करेंट अफेयर्स

1. पीएम मोदी ने ‘ज्ञान भारतम’ पोर्टल लॉन्च किया

12 सितंबर को पीएम नरेन्द्र मोदी ने ‘ज्ञान भारतम’ पोर्टल लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्‍होंने भारत की पांडुलिपि विरासत पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित भी किया।

ये एक तीन दिवसीय कार्यक्रम है जो 11 सितंबर से शुरू हुआ है।

ये एक तीन दिवसीय कार्यक्रम है जो 11 सितंबर से शुरू हुआ है।

  • ज्ञान भारतम् पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण, संरक्षण और लोगों तक एक पहुंचाने का डिजिटल मंच होगा।
  • ये 400 करोड़ रुपए का प्रोजेक्ट है। इसमें सरकार भारत की पांडुलिपियों के संरक्षण और व्याख्या के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की तर्ज पर एक संस्थान बनाने का लक्ष्य रख रही है।

2. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को 27 साल की जेल

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को सुप्रीम कोर्ट ने 27 साल तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। उन पर 2022 में चुनाव हारने के बाद भी सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप था।

बोल्सोनारो साल 2019 से 2022 तक ब्राजील के 38वें राष्ट्रपति रहे हैं।

बोल्सोनारो साल 2019 से 2022 तक ब्राजील के 38वें राष्ट्रपति रहे हैं।

  • पांच जजों की बेंच में से चार ने बोल्सोनारो को दोषी ठहराया। एक जज ने उन्हें बरी करने के पक्ष में वोट दिया।
  • ब्राजील के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को सजा सुनाई गई है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस फैसले पर आश्चर्य जताया और इसे “विच हंट” यानी राजनीतिक साजिश करार दिया।

टॉप जॉब्स

1. राजस्थान विद्युत निगम में भर्ती

राजस्थान सरकार ने राज्य के तीनों बिजली वितरण निगमों जेवीवीएनएल, जेडीवीवीएनएल और एवीवीएनएल में 2163 पदों पर भर्ती निकाली है। 28 साल तक के ITI डिग्री होल्डर्स 25 सितंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

चयनित उम्‍मीदवारों को 19,200 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स energy.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

2. इंडियन ओवरसीज बैंक में आवेदन शुरू

इंडियन ओवरसीज बैंक ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हैं। 40 साल तक के ग्रेजुएट्स 3 अक्टूबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स को 85,920 – 1,05,280 रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iob.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अन्य सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. SSC CGL टियर -1 के पहले ही दिन गड़बड़ियां सामने आईं

SSC कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल यानी CGL परीक्षा का टियर 1 आज 12 सितंबर से शुरू हो गया है। पहले ही दिन सर्वर की गड़बड़ी के चलते गुरुग्राम के एक सेंटर पर परीक्षा रद्द कर दी गई है।

एक वायरल वीडियो में दावा किया गया कि सर्वर में गड़बड़ी की वजह से गुरुग्राम के MM पब्लिक स्‍कूल सेंटर पर परीक्षा रद्द कर दी गई। स्‍कूल से बात करने पर एग्‍जाम सेंटर इनविजिलेटर ने दैनिक भास्‍कर को बताया कि एग्‍जाम कैंसिल होने का नोटिस सेंटर को मिल गया है। हालांकि, स्‍टूडेंट्स के लिए कोई ऑफिशियल नोटिस अभी सामने नहीं आया है।

इसके अलावा कई एग्‍जाम सेंटर्स के बाहर स्‍टूडेंट्स की नारेबाजी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में स्‍टूडेंट्स सेंटर के बाहर ही इनविजिलेटर से बहस करते और ‘SSC हाय-हाय’ के नारे लगाते दिख रहे हैं

SSC CGL परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक 129 शहरों के 260 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। कुल 28,14,604 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

ऐसी ही और खबरें यहां पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *